Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    • एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    • चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
    • सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
    • सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
    • उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
    • उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
    • उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
    • ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी: सीएम धामी
    • हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामों पर कब लगेगा अंकुश?
    Tuesday, October 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
    उत्तरप्रदेश

    मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

    Social ScanBy Social ScanMay 28, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एनकाउंटर कर 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. लुटेरे पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने इनके पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, तीन तमंचे और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

    जानकारी के अनुसार, नवयुवकों का एक गैंग मोबाइल लूट और खुलेआम फायरिंग की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाता था. बीते सोमवार को भी मुजफ्फरनगर के शाहपुर और मंसूरपुर इलाके में लूट की दो घटनाएं हुईं. इन घटनाओं में से एक में लुटेरों ने लूट के बाद एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया. एक ही दिन में घटी दो बड़ी घटनाओं ने मुजफ्फनगर पुलिस की नींद हराम कर दी. एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस को अलर्ट करते हुए जिले से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग के आदेश दिए. लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया.

    ईंट के भट्टे के पास हुआ एनकाउंटर

    पुलिस को जब सूचना मिली कि लुटेरे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं, तभी एसएसपी अभिषेक सिंह ने जिले की पुलिस को अलर्ट पर करते हुए चेकिंग के आदेश दिए. गश्त के दौरान शाहपुर पुलिस को मंसूरपुर रोड पर बने ईंट के भट्टे के पास लुटेरों के होने की खबर मिली. इसके बाद शाहपुर पुलिस और मुजफ्फरनगर की एसओजी टीम ने लुटेरों को ईंट भट्टे के पास घेर लिया. पहले तो पुलिस ने लुटेरों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन लुटेरों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

    फायरिंग में पुलिसकर्मी किसी तरीके से बच गए. पुलिस ने भी अपने को बचाए रखने के लिए जवाबी फायरिंग की, जिसमें 3 लुटेरों के पांव पर गोली लग गई और वे मौके पर ही गिर पड़े. इसी दौरान एक लुटेरा फायरिंग करते हुए फरार हो गया. पुलिस ने मौके से 32 बोर की एक रिवाल्वर, 32 बोर की एक पिस्टल और 3 तमंचो के साथ-साथ 21 जिंदा कारतूस घटनास्थल से बरामद किए. इसके साथ लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन भी बरामद किए.

    एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

    मुजफ्फरनगर के एसपी देहात आदित्य बसंल ने मुठभेड़ स्थल पर जाकर निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल शातिर चोरों को हमने सरेंडर करने को कहा था, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें तीन लुटेरे घायल हो गए. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं. एसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, साथ ही मुठभेड़ के दौरान फरार हुए चौथे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    राजस्व वसूली में तेजी, पुराने वादों के निस्तारण पर डीएम सख्त

    September 29, 2026
    Read More

    यूपी का बुलडोजर तोड़ता है इमारतें, उत्तराखंड के हरिद्वार में कटती है घास!

    September 1, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई

    May 20, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?

    October 27, 2026

    एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026

    चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार

    October 27, 2026

    सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान

    October 26, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?

    October 27, 2026

    एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026

    चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार

    October 27, 2026
    Most Popular

    कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

    September 22, 2026

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में विवाद, महानगर की निर्वाचित टीम ने प्रदेश संगठन से तोड़ा नाता….

    October 8, 2026

    मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

    October 22, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?