उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है….सोशल मीडिया पर उर्मिला सनावर के एक वीडियो और ऑडियो सामने आने के बाद मामले में कथित वीवीआईपी को लेकर नई बहस छिड़ गई है…..अब इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ती और अखिल भारतीय पीपल अगेंस्ट रेप इन इंडिया की प्रमुख योगिता भयाना ने देहरादून में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की……प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान योगिता भयाना ने कहा कि उर्मिला सनावर द्वारा जारी ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट्स की गंभीरता से जांच होनी चाहिए….उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक मामले में कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है…… योगिता भयाना ने विधायक रेणु बिष्ट सहित जिन-जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनके तत्काल इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की…….उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसे पूरा न्याय मिलना चाहिए….इसके लिए इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए और जांच एक तय समयसीमा के भीतर पूरी हो…..योगिता भयाना ने चेतावनी दी कि यदि सरकार सीबीआई जांच की मांग को नजरअंदाज करती है तो जनता को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा…… इसके साथ ही उन्होंने जल्द सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि सीबीआई जांच भी ताई समय के अंदर होना सुनिश्चित किया जाए जिससे उत्तराखंड की बेटी को पूर्ण तरीके से मिल सके….
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

