वीरबाला तीलू रौतेली विचार मंच के सदस्यों ने कोटद्वार विधानसभा में निम्बूचौड़ स्थित विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण के निजी आवास पर मुलाकात कर कोटद्वार लालबत्ती पर स्थित तीलू रौतेली की मूर्ति को साइड से मुख्य चौराह पर स्थापित करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया । ऋतु खण्डूडी ने बताया कोटद्वार विधायक बनने से पूर्व से ही लालबत्ती चौक पर वीरबाला तीलू रौतेली मंच द्वारा मूर्ति को बीच चौराह पर स्थापित करने के लिए प्रयास किया जा रहा था। किंतु राष्ट्रीय राजमार्ग के नियम के तहत यह मुमकिन होना कठिन लग रहा था । एक कार्यक्रम के दौरान तीलू रौतेली मंच द्वारा मुझे इस विषय से अवगत कराया गया । आज सबको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि वीरबाला तीलू रौतेली की मूर्ति के स्थापित होने के बाद जहां एक और उन्हें सम्मान मिलेगा वहीं दूसरी ओर यह एक आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। अध्यक्ष बिना रावत ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण से मुलाकात कर उनसे जब इस विषय पर बात हुई तो उनके द्वारा शीघ्रता से ही तीलू रौतेली चौक पर मूर्ति को मुख्य चौराह पर लगाने के लिए कहा गया ।विस अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने तीलू रौतेली चौक पर मूर्ति स्थापित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत, पुलिस प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी अधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
Saturday, September 12

