Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
    • हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
    • आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
    • धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
    • हत्या या आत्महत्या?
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
    • ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
    • कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
    • अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
    • देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»यूपी के मुस्लिम सांसद सीएम योगी के मुरीद, अफजाल अंसारी के बाद इमरान मसूद के तारीफ के क्या मायने
    उत्तरप्रदेश

    यूपी के मुस्लिम सांसद सीएम योगी के मुरीद, अफजाल अंसारी के बाद इमरान मसूद के तारीफ के क्या मायने

    Social ScanBy Social ScanJune 28, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन से जीते मुस्लिम सांसद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरीद हो गए हैं. पहले गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी और अब सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ में कसीदे पढ़े. इन दोनों मुस्लिम सांसदों का ना ही बीजेपी से कोई ताल्लुक है और ना ही ये सीएम योगी की राजनीति से प्रभावित हैं. इसके बावजूद दोनों ही मुस्लिम सांसदों ने जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम की तारीफ की है, उसके अब सियासी मायने निकाले जा रहे हैं?

    पश्चिम यूपी की सियासत के मुस्लिम चेहरे और सहारनपुर लोकसभा से पहली बार सांसद चुने गए इमरान मसूद ने सूबे की बिजली व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मेरा यहां (सहारनपुर) में बहुत-बहुत दिन तक लाइट नहीं आती थी. गर्मियों में हर साल ऐसा ही हाल रहता था, लेकिन इस बार इतनी भीषण गर्मी में भी यूपी में बिजली सही तरीके से आई है और बिजली विभाग के कर्मियों ने लगातार काम किया है. इस वजह से सूबे में बहुत ही बेहतर तरीके से बिजली आ रही.

    इमरान मसूद ने सीएम योगी की तारीफ की

    इमरान मसूद ने कहा कि भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर का फूंकना और फाल्ट आना तकनीकी दिक्कत है, लेकिन योगी सरकार के बिजली की दिशा में अहम कार्य करने के चलते इस बार कोई परेशानी नहीं हुई. इसके कारण लोगों को अपेक्षित बिजली मिल रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने का मतलब यह नहीं है कि हर बात या कार्य की आलोचना की जाए. अच्छे कार्यों की सराहना भी की जानी चाहिए. उन्होंने ने कहा, अगर लाइट जल रही है और मैं कहू कि लाइट बंद है तो मेरी बात कोई नहीं मानेगा. अगर सकारात्मक काम हुआ है तो उसकी तारीफ भी करनी है.

    अफजाल अंसारी ने भी पढ़े तारीफ में कसीदे

    सहारनपुर सांसद से पहले गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शान में कसीदे पढ़ चुके हैं. 2024 लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद अफजाल ने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ वाराणसी में प्रचार नहीं करते तो पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव हार जाते. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की वजह से ही बीजेपी यूपी में 33 सीटें जीत पाई. उन्होंने कहा था कि अगर योगी प्रचार नहीं करते तो बीजेपी तीन सीटें ही जीत पाती. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा खत्म हो चुका है. यही कारण है कि बीजेपी वाराणसी के आसपास की सभी सीटें हार गई जबकि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के साथ-साथ पड़ोस की सभी लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब रहें.

    तारीफ के पीछे क्या है राजनीतिक मकसद

    अफजाल अंसारी सपा के टिकट पर गाजीपुर से सांसद चुने गए हैं. अफजाल अंसारी बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने के पीछे उनका राजनीतिक मकसद है. इस पर अफजाल अंसारी कहते है कि उन्होंने जो कहा है वह पूरी तरह से सच है. उनका कहना है कि आप इस बयान का कोई भी मतलब निकाल सकते हैं. इसी तरह से इमरान मसूद कहते हैं कि योगी सरकार की तारीफ करने को सियासत के नजरिए से नहीं देखना चाहिए. इमरान ने कहा कि सिर्फ आलोचना करना ही हमारा मसकद नहीं है. इस बार गर्मी में बिजली सुचारू रूप से चल रही है, तो ऐसे में तारीफ करनी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    यूपी का बुलडोजर तोड़ता है इमारतें, उत्तराखंड के हरिद्वार में कटती है घास!

    September 1, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई

    May 20, 2026
    Read More

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल

    September 12, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल

    September 12, 2026

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026

    आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती

    September 12, 2026
    Most Popular

    मुख्यमंत्री आवास पर संगठनात्मक मुद्दों पर अहम…

    May 23, 2026

    केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल

    June 8, 2026

    केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी

    June 17, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?