Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
    • आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
    • धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
    • हत्या या आत्महत्या?
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
    • ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
    • कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
    • अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
    • देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
    • बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»टेक्नोलॉजी»क्या है Crowdstrike जिसने बिगाड़ा Microsoft का खेल, ठप हो गईं दुनियाभर की विमान और बैंकिंग सेवाएं
    टेक्नोलॉजी

    क्या है Crowdstrike जिसने बिगाड़ा Microsoft का खेल, ठप हो गईं दुनियाभर की विमान और बैंकिंग सेवाएं

    Social ScanBy Social ScanJuly 19, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर में दिक्कत आने से लगभग पूरी दुनिया का सिस्टम ठप हो गया है. भारत समेत अलग-अलग देशों में सरकार और कंपनियां इसकी सर्विस ठप होने से परेशानियों का सामना कर रहे हैं. सबसे ज्यादा असर एविएशन सेक्टर में देखा जा रहा है. एयरपोर्ट पर काम नहीं हो रहा है. एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं. इसके अलावा लंदन स्टॉक एक्सचेंज समेत दुनिया भर के अलग-अलग सर्वर ठप हो गए हैं. आईटी सेक्टर की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

    माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने की वजह से यह घटना एक ग्लोबल आउटेज में तब्दील हो गई है. मतलब पूरी दुनिया की नेटवर्क सिस्टम बेहाल हो गया है. यूके की रेल सेवाएं ठप हो गई हैं. कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लैपटॉप ने काम करना बंद कर दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर माइक्रोसॉफ्ट में ऐसी क्या खामी आ गई जो पूरी दुनिया मुसीबत झेल रही है.

    Crowdstrike ने बिगाड़ा Microsoft का खेल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Crowdstrike नामक अमेरिका बेस्ड साइबरसिक्योरिटी फर्म से जुड़े टेक्निकल इश्यू की वजह से शुक्रवार को दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट पर काम करने वाले लैपटॉप में गड़बड़ी आ गई.

    ग्लोबल आउटेज की वजह से कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोगों ने जब लैपटॉप को रीस्टार्ट किया तो ब्लू स्क्रीन पर एरर मैसेज दिखने लगा. आउटेज ने टेलीकॉम प्रोवाइडर कंपनियों, मीडिया वेबसाइट्स को भी प्रभावित किया है.

    क्राउडस्ट्राइक ने एक सॉफ्टवेयर क्राउडस्ट्राइक फॉल्कन को अपडेट किया है, इसे ही ग्लोबल आउटेज का कारण माना जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सिक्योरिटी को-ऑर्डिनेटर ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के टेक्निकल इश्यू की वजह से हुआ है.

    क्या है Crowdstrike Falcon?

    क्राउडस्ट्राइक फाल्कन एक नेक्स्ट जेनरेशन एंटीवायरस, एंडपॉइंट डिटेक्शन और रिस्पॉन्स (EDR) और 24/7 थ्रेट हंटिंग सर्विस को एक साथ लाने वाला पहला और एकमात्र सॉफ्टवेयर है. ये सारे काम लाइटवेट एजेंट के जरिए अंजाम देता है. जापानी मीडिया के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट जापान और क्राउडस्ट्राइक जापान के रिप्रेजेंटेटिव्स ने बताया कि क्राउडस्ट्राइक एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर से जुड़े कंप्यूटर में गड़बड़ सामने आई हैं.

    Microsoft 365 ऐप्स और सर्विस ठप

    माइक्रोसॉफ्ट के Microsoft 365 ऐप्स और सर्विस में खामी का पता चला है. इसके अलावा Microsoft Azure में भी दिक्कत सामने आने की खबर है. इस मामले में माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपना रुख साफ किया है. कंपनी ने जानकारी दी कि वो माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप्स और सर्विस में आई दिक्कत की जांच कर रही है.

     

    माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, कंपनी Microsoft 365 की सर्विस को ठीक करने के लिए लगातार सुधार कर रही है. कंपनी समस्या को कम करने के लिए कदम उठा रही है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि Microsoft Azure पूरी तरह एक्टिव है, और ठीक काम कर रहा है. Azure में इस समय किसी खामी की पहचान नहीं हुई है.

    Microsoft Azure Status

    Microsoft 365 की इन सर्विस में दिक्कत

    Microsoft 365 के इन ऐप्स और सर्विस को इस्तेमाल करने में हो रही परेशानी-

    • PowerBI: इस सर्विस के ठीक होने तक यूजर्स इसे केवल रीड-ओनली मोड में देख सकते हैं.
    • Microsoft Fabric: ठीक होने तक यह सर्विस भी यूजर्स के लिए रीड-ओनली मोड में रहेगी.
    • Microsoft Teams: यूजर्स मौजूदगी, ग्रुप चैट और यूजर्स रजिस्ट्रेशन समेत Microsoft Teams फंक्शन का फायदा उठाने में नाकाम हो सकते हैं.
    • Microsoft 365 Admin Center: एडमिन Microsoft 365 एडमिन सेंटर का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना कर सकते हैं. अगर कोई इसे चलाता भी है तो कई एक्शन काम नहीं करेंगे.
    • Microsoft Purview: यूजर्स Microsoft Purview में प्रोसेस होने वाले इवेंट्स में देरी देखेंगे.

    ऊपर बताए सॉफ्टवेयर्स के अलावा माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर, माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर फॉर एंडपॉइंट, माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर एक्सपर्ट्स, माइक्रोसॉफ्ट इनट्यून, माइक्रोसॉफ्ट वननोट, वनड्राइव फॉर बिजनेस, शेयरपॉइंट ऑनलाइन, विंडोज 365, वीवा एंगेज जैसे सॉफ्टवेयर्स में भी दिक्कत आ रही हैं.

    क्या है Microsoft 365?

    Microsoft 365 एक क्लाउड-पावर्ड प्लेटफॉर्म है. माइक्रोसॉफ्ट 365 की मेंबरशिप के साथ आप कई सर्विस और ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें Microsoft Teams, Word, Excel, PowerPoint, Outlook, OneDrive के अलावा और भी बहुत सॉफ्टवेयर्स का फायदा मिलता है.

    इन्हें आप लैपटॉप-कंप्यूटटर, मैक, टैबलेट और फोन पर इंस्टॉल करके चला सकते हैं. इसके प्लान में 1 TB का OneDrive क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है. इसके अलावा लगातार फीचर्स अपडेट और अपग्रेड्स की सुविधा भी मिलती है.

    दुनिया भर की कंपनियां और एजेंसी माइक्रोसॉफ्ट 365 का इस्तेमाल करती हैं. इसलिए इनकी सर्विस माइक्रोसॉफ्ट पर निर्भर करती हैं. ग्लोबल आउटेज के कारण इसलिए दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट 365 के जरिए दी जाने वाली सर्विस ठप हो गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    HRDA में नक्शा जिहाद!

    July 25, 2026
    Read More

    मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड डॉ. संदीप तिवारी (आईएएस) ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

    June 29, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने असम में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, हिमंत सरमा को दी शुभकामनाएं

    May 12, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026

    आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती

    September 12, 2026

    धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी

    September 11, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?