उत्तराखंड के विकासनगर में दो कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब आरोपी की पत्नी रीना यादव का बयान सामने आया है।पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी को विकासनगर बाजार में सामान खरीदने के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद दुकानदार संजय यादव ने कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की। एक युवक के सिर पर चोट आई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर संजय यादव को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब आरोपी संजय यादव की पत्नी रीना यादव ने मीडिया को बताया कि विवाद छेड़छाड़ से शुरू हुआ। उन्होंने कहा, “कश्मीरी युवकों ने सामान लेने के बहाने मेरा हाथ पकड़ा, छेड़छाड़ की कोशिश की और अभद्र शब्द बोले। इसी से झगड़ा बढ़ा और मारपीट हुई।” रीना यादव ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी जाति-धर्म या कश्मीर, पहलगाम जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया और पीड़ित पक्ष के आरोप निराधार हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों, साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट की गहन जांच कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच पूरी निष्पक्षता से चल रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
Thursday, October 29

