Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल
    • जनहित पर धामी सख्त: वनाग्नि, पेयजल, स्वास्थ्य और मानसून तैयारियों पर दिए बड़े निर्देश
    • MDDA के खिलाफ किसान एकता मंच का हल्लाबोल, CM धामी को भेजा ज्ञापन
    • रुड़की में रिश्तों की रंजिश बनी खूनी बवाल, दो गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे
    • गंगा में बिरयानी बहाने का VIDEO वायरल, संतों ने जताया आक्रोश
    • अस्पताल से भागा मरीज नाले में कूदा, पुलिस और दमकल ने किया रेस्क्यू
    • जंगल की आग बुझाते समय फायर वॉचर की मौत, परिजनों में आक्रोश
    • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई
    • शक्ति नहर में जिंदगी और मौत की जंग! LIVE VIDEO में दिखी जांबाजों की बहादुरी
    Friday, May 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»नगर निगम का जीपीएस ही दगाबाज डंपर डिपो में, एंट्री हो रही केदारपुर पर
    मध्यप्रदेश

    नगर निगम का जीपीएस ही दगाबाज डंपर डिपो में, एंट्री हो रही केदारपुर पर

    Social ScanBy Social ScanAugust 1, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ग्वालियर। शहर में कचरा प्रबंधन के कार्य में लगे नगर निगम के वाहनों में दगाबाज ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा हुआ है। शहर में कचरा ठिए समाप्त करने के लिए लगाए गए सेकंडरी वेस्ट वाहनों में शामिल डंपर डीजल लेकर दिनभर में भले ही केदारपुर स्थित लैंडफिल साइट पर एक बार कचरा लेकर पहुंचें, लेकिन वहां मनमर्जी का एंट्री सिस्टम काम कर रहा है।

    लैंडफिल साइट तक एक चक्कर लगाने वाले डंपरों की दो-दो एंट्रियां की जा रही हैं। नईदुनिया ने गत 30 जून को भी इस पूरी गड़बड़ी का राजफाश किया था और गत 28 जुलाई को फिर से निगम के सिस्टम में यह गड़बड़ी पकड़ में आई, लेकिन मामले में लीपापोती कर दी गई। इस मामले में अधिकारियों ने वाट्सएप ग्रुप में एक-दूसरे पर दोषारोपण किया और बाद में गड़बड़ी को पकड़ने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

    नगर निगम में डीजल चोरी के लिए लगातार नए-नए फंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं। गत 28 जुलाई रविवार को नगर निगम के डंपर क्रमांक एमपी 07 जीए 3207 की लागबुक में केदारपुर पर दो एंट्री की गईं, जबकि जीपीएस में एक ही ट्रिप नजर आई। केदारपुर पर दूसरी ट्रिप की एंट्री सुबह 11:30 बजे की थी, जबकि जीपीएस रिपोर्ट में सुबह 11:35 बजे डंपर डिपो में खड़ा हुआ नजर आ रहा था।

    निगम के कार्यशाला प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना ने वाट्सएप ग्रुप में इस गड़बड़ी से जुड़ा मैसेज डाला और लैंडफिल साइट प्रभारी राकेश कश्यप को एंट्री करने वाले आपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। उधर राकेश कश्यप ने ग्रुप में लिखा कि जरूरी नहीं जीपीएस जो कह रहा है, वह सही हो। ऐसे में कैमरों की रिकार्डिंग से चैक किया जाएगा कि गड़बड़ी है भी या नहीं।

    कुल मिलाकर ग्रुप में लिखा-पढ़ी के अलावा इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। आफलाइन हैं वाहनों के जीपीएस : कचरा प्रबंधन में लगे नगर निगम के वाहनों के जीपीएस भी वर्तमान में विद्युत वितरण कंपनी की बिजली सप्लाई जैसे हो गए हैं। ये जीपीएस कभी भी बंद और चालू हो जाते हैं। बुधवार को नगर निगम के अधिकतर वाहनों के जीपीएस आफलाइन हो गए। ऐसे में पता ही नहीं चल पाया कि कौन सा वाहन डीजल लेने के बाद कितने किलोमीटर और किस रूट पर चला है। निगम के कंट्रोल रूम द्वारा प्रतिदिन जारी की जाने वाली रिपोर्ट में भी अधिकतर वाहनों के जीपीएस स्टेटस के सामने आफलाइन लिखा आया।

    नईदुनिया ने 30 जून के अंक में भी किया था राजफास

    सेकंडरी वेस्ट वाहनों के फर्जी चक्करों और केदारपुर में गलत एंट्री का राजफाश “नईदुनिया” ने गत 30 जून के अंक में किया था। 30 जून को च्प्रबंधन का कचरा, अफसर बोले-सब चलता हैज् शीर्षक से प्रकाशित समाचार में बताया गया था कि वार्ड क्रमांक एक, तीन, चार, पांच, छह व 10 में कचरे ठिए समाप्त करने के लिए लगाए गए डंपर क्रमांक एमपी 07 जीए 9610 और एमपी 07 जेडएफ 5488 ट्रिपल आइटीएम स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में खड़े रहते हैं और सुबह आठ बजे के बाद में ही कचरा ठियों को हटाने के लिए निकलते हैं, लेकिन इनके नाम पर तानसेन नगर स्थित डिपो पर एक घंटा पहले ही सुबह सात बजे डीजल देना बताया जाता है और आठ बजे केदारपुर में कचरा लेकर आने की फर्जी एंट्री भी कर दी जाती है।

    गत 26 जून को डंपर क्रमांक एमपी 07 जीएम 9610 सुबह 8:11 बजे सागरताल रोड आनंद नगर में जब पहला कचरा ठिया उठा रहा था, उससे ठीक आठ मिनट पहले ही केदारपुर में 8:03 बजे डंपर से 12 टन कचरा लाने की एंट्री हो गई। 10 बजे तक यह डंपर वार्डों में कचरा उठा रहा था, लेकिन केदारपुर पर 9:57 बजे दूसरे चक्कर की एंट्री हो गई। इसी दिन तीसरे चक्कर की एंट्री दोपहर 12:08 बजे की हुई। यही स्थिति दूसरे डंपर एमपी 07 जेडएफ 5488 की रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल

    May 22, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल

    May 22, 2026

    जनहित पर धामी सख्त: वनाग्नि, पेयजल, स्वास्थ्य और मानसून तैयारियों पर दिए बड़े निर्देश

    May 22, 2026

    MDDA के खिलाफ किसान एकता मंच का हल्लाबोल, CM धामी को भेजा ज्ञापन

    May 22, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?