विजय दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल ने शिरकत की। इस दौरान शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम में सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहेविजय दिवस के मौके पर देहरादून स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह कार्यक्रम में पहुंचे और अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। राज्यपाल ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय को याद करते हुए वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और सैन्य परेड के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है और आने वाली पीढ़ियों को इससे प्रेरणा चाहिए, विजय दिवस कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और सम्मान के भाव के साथ संपन्न हुआ। 16 दिसंबर 1971 को भारत पाक के बीच हुए युद्ध में बांग्लादेश का जन्म हुआ. इस दिन को देशभर में विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैँ. राजधानी देहरादून के शौर्य स्थल पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने 1971 युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैँ. साथ ही कहा कि आज संकल्प लेने का दिन हैँ कि हम अपने देश को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का काम करेंगे. 1971 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को याद करने के साथ ही उनके परिजनों का ख्याल रखना भी हमारी जिम्मेदारी हैँ. जिसको हर भारतवासी को निभाना चाहिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Thursday, October 29

