मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बार-बार प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन सड़कों पर पड़े गड्ढे हकीकत खुद बयां कर रहे हैं। इससे यह भी साफ झलकता है कि मुख्यमंत्री के आदेशों का कितना पालन हो रहा है। मुख्यमंत्री पहले भी दो बार साफ कह चुके हैं कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होनी चाहिए। बावजूद इसके हालात जस के तस बने हुए हैं। जगह-जगह गड्ढे न केवल राहगीरों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं, बल्कि सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।खासतौर पर पौड़ी–श्रीनगर मोटर मार्ग और पौड़ी– कोटद्वार मोटर मार्ग की हालत बेहद खराब है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यात्रियों को हर रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन सड़कों की शिकायत कई बार जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री तक की जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक गड्ढों का भरान नहीं हो पाया है।अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री ने गड्ढों को भरने के निर्देश जारी किए हैं। देखने वाली बात यह होगी कि इस बार नौकरशाही मुख्यमंत्री के आदेशों का कितना पालन करती है या फिर पिछली बार की तरह मामला टाल दिया जाता है। इधर, गढ़वाल कमिश्नर और पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का कहना है कि बरसात थमते ही सभी खराब सड़कों पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
Saturday, October 31
