Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
    • सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
    • अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    • दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
    • रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»व्यापार»गन्ना, सोयाबीन और कपास…चुनावी साल में 56 लाख किसानों को मिलेगा निर्मला का तोहफा?
    व्यापार

    गन्ना, सोयाबीन और कपास…चुनावी साल में 56 लाख किसानों को मिलेगा निर्मला का तोहफा?

    Social ScanBy Social ScanJuly 13, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    निर्मला सीतारमण के बजट 2024 से महाराष्ट्र के किसानों को भी काफी उम्मीदें हैं. खासकर गन्ना, कपास और सोयाबीन के किसानों को. महाराष्ट्र में इन तीनों की खेती करने वाले किसानों की संख्या करीब 56 लाख है. चुनावी साल होने की वजह से कहा जा रहा है कि इन तीनों की खेती करने वाले किसानों को जरूर वित्त मंत्री की तरफ से कोई न कोई तोहफा मिलेगा.

    मराठवाड़ी और विदर्भ किसान बाहुल्य इलाका है, जहां पर हालिया लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को नुकसान उठाने पड़े हैं. कहा जा रहा है कि इन्हें साधने के लिए भी सरकार की तरफ से बजट में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

    सोयाबीन किसानों को क्या है उम्मीद?

    महाराष्ट्र में सोयाबीन एक प्रमुख खरीफ फसल है और इसकी खेती करने वाले राज्य में 40 लाख से ज्यादा किसान हैं. महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक प्रदेश में 40 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की खेती की जा रही है. चुनावी साल में इन किसानों को केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें हैं.

    सोयाबीन के किसानों की सबसे बड़ी मांग एमएसपी की है. किसानों का कहना है कि सरकार उनकी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी के साथ खरीदे. इस साल महाराष्ट्र में सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4600 रुपए क्विंटल था, जिसका किसानों ने विरोध किया था.

    किसानों का कहना था कि इस मूल्य से लागत भी नहीं मिल रही है. किसानों का कहना है कि लागत को देखते हुए सोयाबीन की कीमत कम से कम 6 हजार प्रति क्विंटल होनी चाहिए.

    कपास किसानों की ये है डिमांड

    कपास के करीब 7 लाख किसान महाराष्ट्र में हैं और देश में कुल उत्पादित होने वाले कपास में महाराष्ट्र अकेले 27.10 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है. महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक साल 2023-24 में प्रदेश में 42.34 लाख हेक्टेयर रकबे में कपास की बुआई की गई थी. महाराष्ट्र में गुजरात और मध्य प्रदेश की सीमा के आसपास इसकी खेती बहुतयात में होती है.

    कपास किसानों को इस बार के बजट से 2 बड़ी उम्मीदें हैं. 1. कम कीमत पर बीज आसानी से उपलब्ध हो 2. फसल की कीमत सही मिले और खरीददारी की गारंटी मिले.दरअसल, इस साल कपास की खेती के वक्त किसानों को बीज के लिए काफी भटकना पड़ा. कई जिलों में सहकारी दुकानों के सामने लंबी-लंबी कतारें लग गई थी. किसानों को इसके बीज लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी.

    वहीं फसल तैयार होने के बाद इसकी कीमत भी एक बड़ी समस्या है. कपास की औसतन कीमत 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल है. महराष्ट्र के किसानों का कहना है कि इसकी कीमत कम से कम 8 हजार के आसपास हो, तभी खेती में नुकसान नहीं उठाना पडे़गा.

    गन्ना किसानों को भी बजट से उम्मीद

    महाराष्ट्र में बड़े पैमाने में गन्ना की खेती होती है. यहां का मराठवाड़ा गन्ना की खेती के लिए ही मशहूर है. महाराष्ट्र के 1.52 करोड़ में से 6 प्रतिशत यानी करीब 9 लाख किसान गन्ना की खेती करते हैं. गन्ने का प्रयोग चीनी के उत्पादन के लिए किया जाता है. इंडियन शुगर मील्स के मुताबिक इस साल गन्ने की पेराई से चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है.

    आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में इस साल अब तक चीनी का 132.6 लाख टन रिकॉर्ड उत्पादन हो चुका है, जबकि गन्ने की पेराई प्रक्रिया अभी भी जारी है. महाराष्ट्र गन्ना उत्पादन में सबसे आगे है.

    गन्ना किसानों को इस बार सरकार के बजट से 2 उम्मीदें हैं. पहली उम्मीद कीमत बढ़ाने की है. देश में वर्तमान में 340 रुपए प्रतिस क्विंटल गन्ना खरीदा जा रहा है. किसान इसको लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं.

    गन्ना किसानों की दूसरी बड़ा मांग तुरंत भुगतान की है. आम तौर गन्ना खरीदने के बाद मील्स मालिक पेराई तक भुगतान नहीं करते हैं.

    पशुपालकों को बजट से क्या चाहिए?

    एक तरफ जहां किसानों को इस बजट से काफी डिमांड है, वहीं पशुपालकों को भी बजट से इस बार बड़ी उम्मीदें हैं. केंद्र सरकार के मुताबिक महाराष्ट्र में दुग्ध उत्पादन वाले पशुओं को पालने वाले करीब 40 लाख पशुपालक हैं.

    महाराष्ट्र में पशुपालक लंबे वक्त से दूध के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने दूध किसानों को 5 रुपए प्रति लीटर सब्सिडी देने की घोषणा की है, लेकिन किसानों का कहना है कि यह अपर्याप्त है.

    किसानों की मांग नए सिरे से दाम तय करने और सब्सिडी बढ़ाने की है. अब देखना होगा कि इन पशुपालकों के लिए बजट में सरकार क्या तोहफा देती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    हर्बल टी से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट, बनीं “लखपति दीदी”

    July 12, 2026
    Read More

    सीवर खुदाई बनी हादसों की वजह, गड्ढे में गिरी कार; EMS की लापरवाही पर उठे सवाल

    July 1, 2026
    Read More

    सफलता की कहानी: सरकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प

    February 19, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल

    July 29, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल

    July 29, 2026

    सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

    July 29, 2026

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?