सांसद खेल महोत्सव 2025 का बहुप्रतीक्षित आगाज़ 12 दिसंबर से जनपद पौड़ी में होने जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के पांच जनपदों में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में कुल आठ खेलों की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इसी क्रम में खेल महोत्सव के संयोजक मुकेश कोहली और लोकसभा सह-संयोजक विपिन कैंथोला ने पौड़ी के प्रसिद्ध रांशी खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, खेल महोत्सव संचालक समिति और खेल विभाग के अधिकारियों ने मैदान की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। संयोजक मुकेश कोली ने बताया कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप पहली बार इस स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जो ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में परंपरागत खेलों को भी शामिल किया गया है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिल सके। लोकसभा सह-संयोजक विपिन कैंथोला ने बताया कि ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ के तहत पांचों जनपदों में प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि सभी खेलों के फाइनल मुकाबले रांशी मैदान में आयोजित किए जाएंगे। बालक और बालिका दोनों वर्गों में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

