मसूरी में अवैध खनन का मुद्दा गरमा गया है। मसूरी माल रोड पर हो रहे कथित खनन के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की षहर अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल ज़ोरदार नारेबाजी की बल्कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले को रोककर सड़क पर ही घेराव कर दिया। वह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मसूरी गढ़वाल टेरेस रेस्टोरेंट के सामने, जहां पहाड़ को मशीनों से काटे जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि यह खनन नियमों और प्रतिबंधों को धता बताकर किया जा रहा है और इसके पीछे प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत है। मसूरी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि जब माल रोड पर ही जेसीबी चल रही है, तो बाकी मसूरी का क्या हाल होगा।मसूरी माल रोड जैसे सेंसिटिव इलाके में जेसीबी मशीन से खुलेआम पहाड़ काटे जा रहे हैं। जब शहर के दिल में ऐसा हो रहा है, तो पूरे मसूरी में क्या हाल होगा, सोचिए। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं क्योंकि उन्हें नेताओं और अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनें माल रोड पर लाई जा रही हैं, जबकि इस इलाके में जेसीबी पर सख्त प्रतिबंध है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहाड़ बचाओ, मसूरी बचाओ के नारे लगाते हुए स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका को भी आड़े हाथों लिया। जसबीर कौर ने चेतावनी दी कि अगर अवैध खनन पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेंगी। प्रदर्शन के दौरान जब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी माल रोड से गुज़र रहे थे, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और विरोध जताया। हालांकि मंत्री ने बिना विवाद में उलझे अपना काफिला आगे बढ़ा दिया, लेकिन बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि माल रोड पर हो रही अवैध गतिविधियों पर प्रशासन और पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुके हैं। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले कोई ठोस मुद्दा नहीं मिल रहा है, इसलिए ऐसी नौटंकी कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ श्ज़ीरो टॉलरेंस नीतिश् पर काम कर रही है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Tuesday, September 15

