क्वीन ऑफ हिल्स मसूरी इन दिनों न सिर्फ़ पर्यटकों की भीड़ से गर्म है, बल्कि राजनीतिक बयानबाज़ी से भी माहौल तप गया है। मसूरी के विकास और अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार करने में जुटे हैं।कांग्रेस नेताओं मनमोहन सिंह मल्ल और सोनिया आनंद रावत ने मसूरी की अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। नेताओं का आरोप है कि मसूरी में विकास की बड़ी-बड़ी घोषणाएँ सिर्फ़ काग़ज़ों में ही सिमटकर रह गई हैं। कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने ‘हज़ारों करोड़ के विकास’ का दावा किया, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा। मसूरी के हर चौक-चौराहे पर दिनभर भारी जाम लगता है, जिससे आम जनता और पर्यटक दोनों परेशान हैं। पीडब्ल्यूडी के साथ मिलीभगत कर ‘निर्माण’ के नाम पर पैसों की बंदरबांट की जा रही है। पटरी व्यापारी रोज़गार के लिए तरस रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं। शिफॉन कोर्ट के 84 परिवारों को न आवास मिला, न मुआवज़ा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “बीजेपी की कथनी और करनी में ज़मीन-आसमान का अंतर है”। उन्होंने दावा किया कि 2027 में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी और राज्य में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।कांग्रेस के आरोपों के जवाब में भाजपा के युवा नेता आर्यन देव उनियाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जनता समझदार है और उसे पता है कि देश और प्रदेश में विकास किसके नेतृत्व में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड चारों दिशाओं में विकास कर रहा है। मसूरी को व्यवस्थित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। पटरी व्यापारियों को हटाने से पहले उन्हें सही व्यवस्था और पुनर्वास दिया जाएगा। आर्यन देव उनियाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पालिका अध्यक्षों के कार्यकाल में गरीबों और पटरी व्यापारियों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनी। साथ ही दावा किया कि मसूरी ने ट्रिपल इंजन सरकार को चुना है, और इसका लाभ हर हाल में मसूरी और आसपास के इलाकों को मिलेगा।मसूरी के विकास को लेकर दोनों दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ है। जहाँ कांग्रेस ‘विकास के नाम पर झूठे दावे’ का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा ‘संगठित विकास’ का दावा कर रही है। आम जनता अब ये देख रही है कि इस सियासी तकरार के बीच मसूरी की असली समस्याएँ। जाम, अव्यवस्था, अवैध निर्माण, पटरी व्यापारियों की परेशानी और विस्थापित परिवारों का मुद्दा कब और कैसे सुलझता है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Thursday, October 29

