Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान
    • मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न
    उत्तराखण्ड देश राज्य समाचार

    त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न

    Social ScanBy Social ScanJuly 25, 2025Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न

    जनपद में 62.98 रहा मतदान प्रतिशत, ऊखीमठ ब्लॉक में हुआ सर्वाधिक मतदान

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, निर्वाचन कार्मिकों एवं सुरक्षा बलों को सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी निर्वाचन संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया

     

    जनपद रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत दिनांक 24 जुलाई 2025 को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के तीनों विकासखंडों – अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ एवं जखोली में कुल 2,04,062 मतदाताओं में से 1,28,528 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 62.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि विकासखंड अगस्त्यमुनि में कुल 95,075 मतदाताओं के सापेक्ष 58,876 (61.93%) लोगों ने मतदान किया, विकासखंड जखोली के कुल 73,721 मतदाताओ के सापेक्ष 44,116 (59.84%) लोगों ने मतदान किया तथा विकासखंड ऊखीमठ में सर्वाधिक मतदान हुआ जहां कुल मतदाता 35,266 के सापेक्ष 25,536 (72.41%)लोगो ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि उन्होंने कई नए मतदाताओं से संवाद किया और यह देखकर प्रसन्नता हुई कि युवा वर्ग में मतदान के प्रति गहरी रुचि और जागरूकता है। सभी युवा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में भागीदारी के लिए उत्साहित नजर आए।

    मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे जनपद में शांतिपूर्ण चुनाव संचालन सुनिश्चित हुआ।

    मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराने की प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न, सीसीटीवी व सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में स्ट्रांग रूम

    जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं समुचित रूप से उपलब्ध कराई गई थीं। मतदान प्रक्रिया के सम्पन्न होने के पश्चात मतपेटियों को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में जमा कराने की प्रक्रिया सतर्कता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई।

    उन्होंने बताया कि अधिकांशतः 380 मतदान पार्टियां देर रात तक अपने-अपने संबंधित ब्लॉकों में पहुंच गई थीं और उन्होंने मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा करवा दिया था। पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत शेष मतदान पार्टियों द्वारा आज प्रातः 5:00 बजे से मतपेटियों को जमा कराया गया जो कि दोपहर तक पूर्ण कर दी गई है।

    जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तीनों विकासखंडों में बनाए गए स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से सुनिश्चित की गई है। स्ट्रांग रूमों की 24×7 निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि स्ट्रांग रूम के आसपास की हर गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए, उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी प्रत्याशी निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता के तहत स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कभी भी कर सकता है।

    जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने जनपदवासियों, निर्वाचन कार्मिकों एवं सुरक्षा बलों को सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी निर्वाचन संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान

    June 11, 2026
    Read More

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….

    June 10, 2026
    Read More

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान

    June 11, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान

    June 11, 2026

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….

    June 10, 2026

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?