उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने रुद्रप्रयाग जनपद के पनवाली कांठा क्षेत्र में एक नए ट्रैकिंग रूट को एक्सप्लोर किया है। निगम के एमडी प्रतीक जैन ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह ट्रैक बांगर क्षेत्र से होते हुए पधानी ताल के ऊपर स्थित खूबसूरत पहाड़ी इलाकों से गुजरते हुए चिरवटिया तक पहुंचता है, जो रुद्रप्रयाग-टिहरी बॉर्डर के पास स्थित है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में ट्रैकिंग को बढ़ावा देना जीएमवीएन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है, क्योंकि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। हाल ही में इस ट्रैक पर 70 से 80 लोगों की एक ट्रैकिंग एक्सपीडिशन भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने 3 से 4 दिन तक इस रूट का अनुभव लिया। प्रतीक जैन ने बताया कि इस ट्रैक को विकसित करते समय इसे आसपास के गांवों के होमस्टे से जोड़ने की योजना है। इससे बाहर से आने वाले पर्यटक स्थानीय घरों में ठहर सकेंगे, जिससे उन्हें ग्रामीण जीवन का अनुभव मिलेगा और गांव के लोगों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से इस ट्रैकिंग रूट को जल्द ही शुरू किया जाएगा, जो गढ़वाल में पर्यटन के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी नई गति देगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

