Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    • दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
    • रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    • प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
    • कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»चौखुटिया में इलाज के नाम पर कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स, सियासत का नया ड्रामा शुरू
    उत्तराखण्ड देश राज्य समाचार

    चौखुटिया में इलाज के नाम पर कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स, सियासत का नया ड्रामा शुरू

    Social ScanBy Social ScanOctober 25, 2025Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    विधायक मनोज तिवारी ने रद्द कराया डॉक्टरों का स्थानांतरण तो यशपाल आर्या ने इस पर सरकार से पूछा ऐसा क्यों?

    जनता डॉक्टर चाहती थी, नेताओं ने राजनीति थमा दी

    24 घंटे में धामी सरकार ने सीएचसी को उप-जिला अस्पताल बनाया, लेकिन विपक्ष को ‘बुखार’ चढ़ गया

    जनता को डॉक्टर मिले — कांग्रेस को दर्द हुआ!

    आदेश हुए जारी, फिर विरोध में हुए रद्द

    ‘फैमिली डॉक्टर पॉलिटिक्स’ का खुलासा

    पूर्व सीएम की नातिन और विधायक के करीबी पर सियासी हलचल

    डॉक्टर को ट्रांसफर के बाद पैर में चोट — मेडिकल सर्टिफिकेट देहरादून से!

    अब इलाज या बहाना?

    चौखुटिया में जनता के इलाज की बात शुरू हुई थी, लेकिन अब मामला इलाज से ज़्यादा राजनीति के इंजेक्शन का हो गया है। जनता डॉक्टर मांग रही थी, सरकार ने डॉक्टर दे दिए… मगर विपक्ष को इससे भी परेशानी हो गई। अब ये सियासी प्रिस्क्रिप्शन कैसे बिगड़ गया। जानते हैं इस रिपोर्ट में  अल्मोड़ा ज़िले के चौखुटिया क्षेत्र में 24 दिन से लोग आंदोलन कर रहे थे। मांग थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और सुविधाएं मिलें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की आवाज़ सुनी और सिर्फ 24 घंटे के भीतर बड़ा फैसला ले लिया । सीएचसी को उप-जिला चिकित्सालय घोषित किया गया और डॉक्टरों की तैनाती के आदेश भी जारी हुए। अल्मोड़ा जिला अस्पताल से डॉ. मनीष पंत और डॉ. कृतिका भंडारी को चौखुटिया भेजने के आदेश जारी हुए। लेकिन कहानी यहीं से पलटी। जैसे ही जनता को राहत मिलनी शुरू हुई, विपक्ष को बेचैनी होने लगी। कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण में ऐसा शोर मचाया कि स्वास्थ्य विभाग को आदेश वापस लेने पड़े। अब यह वही कांग्रेस है जो खुद को जनता की आवाज़ बताती है। लेकिन जब जनता की आवाज़ सरकार ने सुन ली, तो इन्हें दर्द हो गया। दरअसल, डॉ. कृतिका भंडारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नातिन हैं, और डॉ. मनीष पंत, विधायक मनोज तिवारी के करीबी। शनिवार को मनोज तिवारी करीब 200 समर्थकों के साथ सीएमओ ऑफिस पहुंच गए। घेराव किया और ऑफिस को ही ‘राजनीतिक वार्ड’ बना दिया। अब कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ही सवाल पूछ रहे हैं जब आदेश रद्द ही करने थे तो जारी क्यों किए गए, जबकि, सवाल उन्हीं से पूछा जाना चाहिए कि जब डॉक्टर चाहिए ही नहीं थे तो मुद्दा क्यों बनाया।

    अब सवाल ये उठ रहा है क्या यह मामला जनता के इलाज का था या फैमिली डॉक्टर पॉलिटिक्स का?

    और अब सुनिए सबसे दिलचस्प बात जिन डॉ. कृतिका भंडारी का ट्रांसफर हुआ था, उन्हें अचानक पैर में चोट लग जाती है और वो 15 दिन की मेडिकल लीव मांग लेती हैं। लेकिन छुट्टी का सर्टिफिकेट आता है देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल से। अब ये तो खुद मेडिकल मिस्ट्री बन गई कि जो डॉक्टर ड्यूटी पर थीं ही नहीं, वो छुट्टी किससे ले रही हैं?

    कुल मिलाकर, सरकार जनता के मुद्दों का इलाज कर रही है, और विपक्ष हर इलाज में राजनीति का इंजेक्शन लगा रहा है। चौखुटिया का अस्पताल अब उप-जिला चिकित्सालय बन गया है, लेकिन विपक्ष की मानसिक हालत अभी भी पुराने वार्ड में भर्ती दिखाई दे रही है। तो जनता को अस्पताल मिला, सुविधाएं मिलीं, पर राजनीति को फिर से मिल गया एक नया ड्रिप स्टैंड पकड़ने का मौका। चौखुटिया में इलाज जारी है बस बीमारी अब सियासी हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026
    Read More

    दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल

    July 29, 2026
    Read More

    रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक

    July 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026

    दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल

    July 29, 2026

    रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक

    July 29, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?