रुद्रपुर के रम्पुरा में स्कूल में टीचर द्वारा कक्षा 4 की चतरसे की गई मारपीट मामले में कारवाही न होने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा समर्थकों के साथ रम्पुरा चौकी पहुंचे और उन्होंने एसआई प्रियांशु जोशी से कक्षा 4 की छात्रा के साथ शिक्षिका द्वारा स्कूल में की गई बेहरमी से मारपीट के मामले में जानकारी लेकर कारवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को अपना रवैया बदलना होगा, पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। विधायक शिव अरोरा ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि आरोपी टीचर और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई कराई जायेगी। चाहे कितना भी दबंग या पहुंच वाले स्कूल प्रबंधन उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की हठधर्मिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि बच्चों को इस तरह नहीं पीटना चाहिए। हां बच्चे होम वर्क या पढ़ाई में कमजोर है तो उनको डांटना चाहिए। उनके परिजनों को स्कूल बुला कर बताना चाहिए। जिस तरह बच्ची को पीटा है, गलत है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। विधायक ने शिक्षा अधिकारी को ऐसे स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

