सत्याखाल क्षेत्र में विद्युत लाइन के मेंटीनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान उपनल से सेवारत संविदा लाइनमैन सुबोध रतूड़ी अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि लाइनमैन बिजली आपूर्ति बंद कर लाइन सुधार कार्य कर रहा था, इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और वह इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इडवालस्यूं विकास समिति ने इस घटना को विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही बताया है। समिति ने कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं, विद्युत वितरण खंड पौड़ी के एसडीओ गोविंद सिंह रावत ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लाइनमैन सुबोध रतूड़ी के दाएं हाथ में गंभीर झुलसने की चोटें आई हैं। एसडीओ ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Tuesday, September 15

