विकासनगर के शिमला बायपास पर शेरपुर गाँव में आज सुबह का वो हादसा, जो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं। बेकाबू डंपर ने नो-एंट्री तोड़ी, खंभा उखाड़ा, पेड़ चूर किया और सीधे घर में घुस गया। पूजा कर रही महिला गंभीर घायल, मकान ढहने की कगार पर।सूचना मिलते ही सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर खुद मौके पर पहुँचे। परिजनों से मिले, हालचाल जाना, आँसू पोंछे और ढांढस बंधाया – “चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा।” फिर पुलिस वालों को घेरा और साफ-साफ फटकार लगाई – “नो-एंट्री में एक भी खनन डंपर नहीं दौड़ेगा। ट्रक मालिकों का चक्करों का लालच, ड्राइवरों पर काम का दबाव, ओवरलोडिंग… ये सब बंद! तेज रफ्तार पर सख्त चेकिंग। बैरियर लगाओ, CCTV लगाओ, हर गाड़ी रोको। जनता को घर में डर लगे, ये बर्दाश्त नहीं।” विधायक ने परिजनों से वादा किया – “महिला का पूरा इलाज मेरी जिम्मेदारी। मुआवजे के लिए प्रशासन से फौरन बात करूंगा, जल्द मिलेगा। दोषी चालक पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी।” ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, बोले – “विधायक आए तो उम्मीद जगी। पहले शिकायतें धूल खाती रहीं, अब शायद कुछ होगा।” पुलिस ने तुरंत नो-एंट्री पॉइंट्स पर नाकेबंदी शुरू कर दी। लेकिन सवाल वही कायम – क्या ये सख्ती सिर्फ आज की है या डंपरों का आतंक हमेशा के लिए रुकेगा?
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

