रुड़की के नगला इमरती गाँव स्थित हरिद्वार-मंगलौर बाईपास पर विकसित की जा रही एक बड़ी आवासीय कॉलोनी अब विवादों के घेरे में आ गई है। विश्वसनीय सूत्रों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर एचआरडीए (HRDA) और बिल्डरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।तस्वीरों में दिख रहा यह भव्य होल्डिंग ‘इवारा पार्कलैंड’ का है जो हरिद्वार-मंगलौर बाईपास पर बड़े स्तर पर विकसित की जा रही है। लेकिन इस चमक-धमक के पीछे अवैध प्लॉटिंग और नियमों की अनदेखी का एक बड़ा खेल होने का दावा किया जा रहा है विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि करीब 60 बीघा से अधिक भूमि पर काटी जा रही इस कॉलोनी में नियमों को ताक पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, एचआरडीए (हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण) की नाक के नीचे कृषि भूमि को खुलेआम ‘नोचा’ जा रहा है। विशवसनीय सूत्रों ने बताया कि बिल्डरों द्वारा राजस्व को भारी चूना लगाया जा रहा है। ‘इवारा पार्कलैंड’ नाम से जो प्लॉटिंग हो रही है, उसका ले-आउट केवल आधे-अधूरे हिस्से का पास है, लेकिन इसकी आड़ में 60 बीघा से ज्यादा जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर दी गई है। एचआरडीए के अधिकारी मौन हैं, जो भू-माफियाओं को बढ़ावा देने जैसा है।इतना ही नहीं इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। निष्पक्ष जांच हुई, तो एक बहुत बड़े घोटाले का खुलासा हो सकता है। जहाँ एक तरफ सरकार अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ बाईपास जैसे मुख्य मार्ग पर इतनी बड़ी कॉलोनी बिना पूर्ण स्वीकृति के कैसे विकसित हो रही है?होल्डिंग पर साफ तौर से ‘Evara Parkland’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश लिखा है, लेकिन क्या इस ‘कुटुंब’ को बसाने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है? यह अब एक बड़ा सवाल है। अब देखना यह होगा कि खबर का संज्ञान लेने के बाद एचआरडीए विभाग क्या कार्रवाई करता है। क्या ‘इवारा पार्कलैंड’ की जांच होगी या फिर रसूखदार बिल्डरों के आगे नियम बौने साबित होंगे?
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

