बीजेपी के भीतर इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पार्टी नेताओं के अलग-अलग बयान खुद इसकी तकदीर कर रहे हैं। पहले कई नेताओं ने अपने बयानों में इसकी पुष्टि की है, अब सांसद अनिल बलूनी का बयान इसकी गवाही दे रहा है। क्या है पूरा मामला देखिए हमारी इस रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक विशन सिंह चुफाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा विधायक अरविंद पांडे, विधायक मुन्ना सिंह चौहान समेत कई नेताओं के बयानों ने न केवल भारतीय जनता पार्टी को असहज किया बल्कि, सरकार पर भी सवाल खड़े किए। हालिया और चौका देने वाला बयान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस पासपोर्ट ऑफिस को खोलने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगाया वह एक साइन से क्यों लटका हुआ है। इसकी वह पड़ताल कर रहे हैं। सुनिए क्या बोले सांसद अनिल बलूनी। उधर इस पूरे प्रकरण पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सांसद के बयान से किनारा करते हुए राज्य सरकार की पैरवी करते हुए कहा कि अनिल बलूनी ने यह बयान किस संदर्भ में दिया इसको वही ठीक प्रकार से बता पाएंगे, लेकिन प्रदेश सरकार जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कटिबद्ध है। बीजेपी की इस अंदरूनी कलह पर कांग्रेस को भी मौका मिल गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है मानो डबल इंजन की सरकार अलग-अलग राह पर चल रही है। जिस तरह से सांसद अनिल बलूनी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बीजेपी के नेताओं के बयान से यह तो स्पष्ट है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि उत्तराखंड बीजेपी के भीतर किस बात की कशमकश है इस बात का हमारे पर कोई ठोस प्रमाण नहीं है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
- उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
Wednesday, October 28

