देहरादून में साइबर ठगों ने खेल पुरस्कार के नाम पर फर्जीवाड़ा किया। ठगों ने एक फर्जी वेबसाइट बनाकर खुद को ‘भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025’ का आयोजक बताया। वही एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि साइबर ठगों ने खिलाड़ियों को ठगने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाने का जाल बिछाया है। इसके लिए एक फर्जी वेबसाइट बनाकर इस पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस वेबसाइट पर उत्तराखंड के राज्यपाल, पीटी ऊषा, नीरज चोपड़ा जैसी शख्सियतों को पुरस्कार चयन समिति का सदस्य दर्शाया गया है। वेबसाइट को खोलने पर इस पर डोनेशन के लिए एक क्यूआर कोड खुल रहा है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को जीरो एफआईआर दर्ज की है। इसे अब देहरादून जिले में भेजा जा रहा है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि इस मामले मे जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सोशल स्कैन की खबर का असर: शंखनाद कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत नहीं, मौके पर मूलभूत सुविधाएं नदारद; HRDA ने RERA को भेजा पत्र
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
- मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
- उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
- आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
Sunday, November 1

