उत्तराखंड के विकासनगर तहसील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिकॉर्ड रूम से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज गायब होने की खबर है। यह मामला तब उजागर हुआ जब एक वकील ने RTI के तहत सेंट्रल होपटाउन के 1975-76 के आवंटन से संबंधित पत्रावली और ले-आउट नक्शे की प्रति मांगी। जवाब में रिकॉर्ड कानूनगो ने बताया कि पत्रावली तो उपलब्ध है, लेकिन ले-आउट की शीट गायब है। सवाल यह है कि इतना महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज आखिर रिकॉर्ड रूम से कैसे गायब हो गया? इस मामले को लेकर एडवोकेट तरुण कुमार ने देहरादून के जिलाधिकारी से मुलाकात की और इस गंभीर मुद्दे की जांच की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीठासीन अधिकारी से जवाबदेही की मांग की है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब विकासनगर तहसील के रिकॉर्ड रूम से दस्तावेज गायब हुए हैं। इससे पहले भी यहां से सरकारी दस्तावेज चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी शिकायत विकासनगर कोतवाली में दर्ज की गई थी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
- एक और नियुक्ति घोटाला?
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
Thursday, July 30

