देहरादून से टोल प्लाजा पर सरेआम गुंडागर्दी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां कुछ कार सवारों ने कानून को ताक पर रखकर एक टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में बने नए टोल प्लाजा की बताई जा रही है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश नंबर की कार में सवार कुछ युवक और एक युवती, देहरादून में एंट्री करते वक्त टोल प्लाजा पर हंगामा शुरू कर देते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, कार सवारों का व्यवहार बेहद असामान्य और अनियंत्रित लग रहा था। किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद, इन युवकों का आपा इस कदर खो गया कि उन्होंने टोल कर्मी पर हमला बोल दिया। गाली-गलौज करते हुए इन दबंगों ने टोल कर्मी को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह लहूलुहान हो गया।इस घटना का दूसरा पहलू टोल प्रशासन की मुस्तैदी और सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। पूरी वीडियो के दौरान हैरान करने वाली बात यह रही कि पीड़ित टोल कर्मी को बचाने के लिए वहां न तो कोई दूसरा सहकर्मी आगे आया और न ही टोल प्रबंधन का कोई सुरक्षाकर्मी या अधिकारी दिखाई दिया। एक कर्मचारी को सरेआम पिटता छोड़ देना, कहीं न कहीं टोल प्रशासन की भारी लापरवाही और अपने स्टाफ की सुरक्षा को लेकर उनकी उदासीनता को उजागर करता है।इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी अपनी हिमाचल नंबर की कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाती इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, अब जहां एक तरफ पुलिस की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टोल प्लाजा की लचर सुरक्षा व्यवस्था भी कटघरे में है…
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू
- टोल प्लाजा पर दबंगई…जमकर चले लात-घूंसे…वीडियो वायरल…!
- डॉ. संदीप तिवारी की पहल: उत्तराखंड में लागू होगी मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट प्रणाली
- लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
- स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार का पुतला फूंका
- कुल्हाल नदी – स्थानीय लोगों ने खोला अवैध खनन का पोल, ग्रामीणों के कैमरे में कैद अवैध खनन
- भुट्टे वाले के रूप में आए भगवान!
- आज फिर गरजा MDDA का बुलडोजर… लेकिन बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्रवाई का इंतजार!
- हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
- गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का नाम शिलापट्ट से गायब, राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म!
Monday, June 22

