उत्तराखंड हाईकोर्ट में प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। आज हुई सुनवाई के दौरान सीएमओ नैनीताल और पीएमएस निणितल उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान जानकारी में आया था कि बीड़ी पांडेय अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन सप्पलाई में दिक्कत आ रही है, जिसपर कोर्ट ने ऑक्सीजन प्लांट को सुचारू करने के निर्देश सचिव स्वास्थ्य को दिये है। इसके साथ ही कोर्ट ने सेनेटोरियम हॉस्पिटल को मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनने की डीपीआर की प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले में अब एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई।मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में हुई। आपकों बता दे कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही है और न ही हॉस्पिटलो मे बेहतर ईलाज की सुविधाएं उपलब्ध है। स्टॉफ की कमी और खराब पड़ी मशीनों के चलते मरीज़ो को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। याचिका में कहा गया है कई हॉस्पिटल में इंडियन हैल्थ स्टेण्डर्डर के मानकों की कमी ही। याचिका में उच्च न्यायालय से सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रार्थना की है ताकि दूर दराज से सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

