देहरादून में युवा संवाद कार्यक्रम में उस वक्त माहौल गंभीर हो गया, जब ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीत चुकी एक छात्रा ने खेलों में चयन को लेकर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने अपनी व्यथा सुनाते हुए आरोप लगाया कि स्पोर्ट्स में चयन के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। छात्रा ने युवा संवाद के मंच से अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रतिभा और मेहनत के बावजूद खिलाड़ियों को चयन के लिए भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रा की बात सुनकर कुछ देर के लिए हॉल में खामोशी छा गई।हालांकि, छात्रा द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार के गंभीर मुद्दे पर मौके पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। कुछ सेकंड बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रा से कहा, “बैठ जाओ बेटा।”युवा संवाद जैसे मंच पर एक स्वर्ण पदक विजेता छात्रा द्वारा खेल चयन प्रक्रिया में डेढ़ लाख रुपये की कथित रिश्वत मांगे जाने का मुद्दा उठाना कई सवाल खड़े करता है। खास तौर पर तब, जब सरकार लगातार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की बात करती है।छात्रा की शिकायत को मौके पर जिस तरह गंभीरता से नहीं लिया गया, उसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। अब सवाल यह है कि छात्रा द्वारा लगाए गए रिश्वत के आरोपों की जांच होगी या नहीं और खेलों में चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

