एक बड़ी खबर है राजधानी देहरादून से जहां पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव के बेटे का एक बड़ा कारनामा सामने आया है जहां प्रणव के बेटे दिव्य प्रताप ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन के साथ दंगबगई दिखाते हुए उसके साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी है। कुंवर प्रणव के बेटे के साथ मौजूद गनर ने तिरंगे पर भी लात मार दी। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और गनर कांस्टेबल राजेश सिंह पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बोलेरो को मौके से सीज भी कर दिया है। पूरे प्रकरण के बाद गनर को भी निलंबित किया जा चुका है। तहरीर के मुताबिक, आर. यशोवर्धन दिलाराम चौक से साई मंदिर की ओर जा रहे थे। पैसेफिक माल के पास पीछे आ रही कार ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन सड़क संकरी होने से वे साइड नहीं दे पाए। इसी बात पर गाड़ी सवार युवक भड़क गए। जैसे ही वह मसूरी डायवर्जन पहुंचे, एक सफेद लैंड क्रूजर और बोलेरो ने उनके वाहन को टक्कर मारकर रोक लिया। यशोवर्धन के मुताबिक, गनर ने उन्हें सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से हमला किया, वहीं दूसरे युवक ने उनके चालक को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान गनर ने उनकी शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज पर लात मारी, जिससे मामला और गंभीर हो गया। राजपुर थाने में दोनों के खिलाफ मारपीट, धमकी, सड़क दुर्घटना और शस्त्र प्रदर्शित करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। बोलेरो को सीज कर लिया गया है, जबकि लैंड क्रूजर की भी लोकेशन चिन्हित की जा रही है। पुलिस अब कार्रवाई में जुटी है। टीमों को संभावित ठिकानों पर भेजा गया है। SSP ने पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग खुद करने की बात कही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
- न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
Wednesday, June 10

