खबर उत्तरकाशी से जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और भाजपा सरकार का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मंत्री के काफिले के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री गणेश जोशी उत्तरकाशी के गंगोरी क्षेत्र में आयोजित “सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब मंत्री और स्थानीय विधायक का काफिला वापस लौट रहा था, तभी गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगोरी के पास पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडों के साथ काफिले को काले झंडे दिखाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को खरी-खोटी सुनाई। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर विफल रही है और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। हालांकि मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए किसी तरह के टकराव की स्थिति नहीं बनने दी और काफिले को सुरक्षित रवाना कराया। विरोध के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं की अनदेखी जारी रखी तो आने वाले समय में विरोध को और तेज किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल
- जनहित पर धामी सख्त: वनाग्नि, पेयजल, स्वास्थ्य और मानसून तैयारियों पर दिए बड़े निर्देश
- MDDA के खिलाफ किसान एकता मंच का हल्लाबोल, CM धामी को भेजा ज्ञापन
- रुड़की में रिश्तों की रंजिश बनी खूनी बवाल, दो गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे
- गंगा में बिरयानी बहाने का VIDEO वायरल, संतों ने जताया आक्रोश
- अस्पताल से भागा मरीज नाले में कूदा, पुलिस और दमकल ने किया रेस्क्यू
- जंगल की आग बुझाते समय फायर वॉचर की मौत, परिजनों में आक्रोश
- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई
- शक्ति नहर में जिंदगी और मौत की जंग! LIVE VIDEO में दिखी जांबाजों की बहादुरी
Friday, May 22

