उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण पर प्राधिकरण का बुलडोजर बेरोकटोक चल रहा है। मुख्यमंत्री बार-बार कह चुके हैं कि “हमारी सरकार अवैध प्लॉटिंग और कंक्रीट के जंगलों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। देवभूमि की हर इंच जमीन को बचाना हमारी प्राथमिकता है।”इसी कड़ी में आज पछवादून के छरबा गांव में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 55 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। दरअसल, प्रशासन को शिकायत मिली थी कि मधुकर जोशी नाम के व्यक्ति ने छरबा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉट में काट दिया था और उसकी बिक्री शुरू कर दी थी। शिकायत के बाद 19 नवंबर को SDM विकासनगर ने नोटिस जारी किया था। आज MDDA के जूनियर इंजीनियर सिद्धार्थ सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में पूरी अवैध प्लॉटिंग को जमींदोज कर दिया।ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पिछले कई महीनों से अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ प्रदेश भर में लगातार अभियान चल रहा है। फिर भी कुछ माफिया कृषि भूमि को चिन्हित कर कंक्रीट का जंगल बनाने में लगे हैं, जिसे प्रशासन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के साफ निर्देश हैं, “देवभूमि को कंक्रीट का जंगल बनाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।” आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
Wednesday, June 10

