मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति डॉ. मुखर्जी का समर्पण, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- रूड़की स्थित इलैक्ट्रिकल टावर बनाने वाले कंपनी ABSOLUTE PROJECTS (INDIA) LIMITED की करोड़ों रुपए की GST चोरी पकड़ी गई!
- चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- ग्राफिक एरा हॉस्पिटल बना लूटपाट केंद्र, कर रहा हैवानियत की हदें पार: जनसंघर्ष मोर्चा
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
- रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख
- मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने औद्योगिक हादसे में कटा 23 वर्षीय युवक का पैर सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ा
- मुख्यमंत्री के ही विभागों में अवैध डेपुटेशन का खेल क्यों?
- नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू
- टोल प्लाजा पर दबंगई…जमकर चले लात-घूंसे…वीडियो वायरल…!
- डॉ. संदीप तिवारी की पहल: उत्तराखंड में लागू होगी मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट प्रणाली
Tuesday, June 23

