मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्य में पारदर्शिता और ईमानदारी को प्राथमिकता दें, ताकि राज्य के विकास में जनता का विश्वास और मजबूत हो सके। यह जन जागरूकता कार्यक्रम प्रदेशभर में विभिन्न माध्यमों — जैसे सेमिनार, कार्यशालाओं, जनसंपर्क अभियानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स — के जरिए आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस, 9 नवंबर तक सतत रूप से चलेगा। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सोशल स्कैन की खबर का असर: शंखनाद कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत नहीं, मौके पर मूलभूत सुविधाएं नदारद; HRDA ने RERA को भेजा पत्र
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
- मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
- उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
- आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
Saturday, October 31

