Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    • न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»व्यापार»शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 4389 अंक टूटकर 72,079 और निफ्टी 1379 अंक गिरकर हुआ बंद
    व्यापार

    शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 4389 अंक टूटकर 72,079 और निफ्टी 1379 अंक गिरकर हुआ बंद

    Social ScanBy Social ScanJune 4, 2024Updated:January 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मुंबईः लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों के बीच 4 जून को शेयर बाजार लहूलुहान हो गया। कारोबार के दौरान बाजार में 6000 अंक से ज्यादा की गिरावट रही वहीं निफ्टी भी 1800 अंक से ज्यादा गिरा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4389.73 (5.74%) अंक गिरकर 72,079.05 के स्तर जबकि निफ्टी में 1,379.40 (5.93%) अंक की गिरावट रही, ये 21,884.50 के स्तर पर बंद हुआ।

    बाजार में आज गिरावट की वजह से निवेशकों को 43 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

    23 मार्च 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के कारण बाजार 13.15% टूटा था। 22 मार्च को सेंसेक्स 29,915 के स्तर पर था जो 23 मार्च को 3934 अंक गिरकर 25,981 के स्तर पर आ गया था।

    सुबह में सेंसेक्स करीब 1.80% गिरकर 75,180 के आसपास खुला। निफ्टी भी 1.70% से ज्यादा की गिरावट लेकर 22,900 के ऊपर खुला। निफ्टी बैंक 1.90% की गिरावट के साथ निफ्टी 50,000 के लेवल पर खुला। India VIX में आज 43 फीसदी तक का उछाल दिख रहा है।

    • दोपहर 13:07 बजे के करीब सेंसेक्स 4534 अंक टूट कर 71,934 पर वहीं निफ्टी 1,433 अंक फिसल कर 21,830 के स्तर पर कारोबार करता दिखा
    • 12:25 बजे सेंसेक्स 6081 अंक गिरा ये 70,387 के स्तर पर जबकि निफ्टी 1,893 अंक गिरा, ये 21,370 के स्तर पर कर रहा कारोबार
    • 12:08 बजे सेंसेक्स 5021 अंक गिरा ये 71,447 के स्तर पर जबकि निफ्टी 1,598 अंक गिरा, ये 21,665 के स्तर पर कर रहा कारोबार
    • 12:00 बजे सेंसेक्स 4367.31 (5.71%) अंक गिरा ये 72,101.47 के स्तर पर जबकि निफ्टी 1,334.65 (5.74%) अंक गिरा, ये 21,929.25 के स्तर पर कर रहा कारोबार
    • 11:02 बजे सेंसेक्स 3257.88 (4.26%) अंक गिरा ये 73,210.90 के स्तर पर जबकि निफ्टी 973.70 (4.19%) अंक गिरा, ये 22,290.20 के स्तर पर कर रहा कारोबार
    • 10:53 बजे सेंसेक्स 2495.25 (3.26%) अंक गिरा ये 73,973 के स्तर पर जबकि निफ्टी में 810.65 (3.48%) अंक की गिरावट रही, ये 22,453.25 के स्तर पर कर रहा कारोबार
    • 10:25 बजे सेंसेक्स 1700.81 (2.22%) अंक गिरकर 74,767.97 के स्तर और निफ्टी 508.45 (2.19%) अंक टूटा, ये 22,755.45 के स्तर पर कर रहा कारोबार।
    • 9.30 बजे सेंसेक्स 2695.57 (3.53%) अंक गिरकर 73,773.21 के स्तर, वहीं निफ्टी 769.35 (3.31%) अंक गिरकर 22,494.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    आज समय से पहले बंद हो जाएगा बाजार!

    लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने और रुझान आने के साथ ही शेयर बाजार में भगदड़ मच गई।आलम ये रहा कि सेंसेक्स में कोरोनाकाल के बाद पहली बार 6100 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर ट्रेडिंग कर रहा तो निफ्टी भी 5 फीसदी से अधिक टूट गया है। बाजार में लोअर सर्किट की आशंका भी बलवती हो गई है। ऐसे में बाजार नियामक सेबी ने कुछ-कुछ समय के लिए ट्रेडिंग रोकने का फैसला किया है। हालांकि, ऐसा तभी होगा जब बाजार में लोअर सर्किट लगेगा।

    बाजार नियामक सेबी ने बाकायदा टाइमिंग जारी किया है। बीच-बीच में दो बार ट्रेडिंग रोकने के बाद आखिरकार आज बाजार को करीब एक घंटे पहले ही बंद कर दिया जाएगा। अगर तीसरी बार भी लोअर सर्किट लगता है तो ऐसा निवेशकों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। सेबी के अनुसार, 4 जून को 2.30 बजे के बाद बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। सेबी की मंशा निवेशकों का पैसा डूबने से बचाना है, क्योंकि बाजार में आज लगातार गिरावट से लाखों करोड़ रुपए डूब गए।

    सरकारी शेयरों में दबाव

    आज Nifty PSE इंडेक्स में 3.5% तक की गिराटव देखने को मिली। इस इंडेक्स के 20 स्टॉक्स गिरावट के साथ कामकाज करते नजर आए। इस इंडेक्स से NHPC, REC जैसे स्टॉक्स में बिकवाली देखने को मिली। इस इंडेक्स में शामिल नहीं होने वाले सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स की बात करें SJVN, Bharat Electronics, IRCTC और RVNL में 10% तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

    अडानी ग्रुप स्टॉक्स में भारी बिकवाली

    अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। Adani Energy Solutions करीब 13% से ज्यादा गिरकर कामकाज करते नजर आया। Adani Enterprises में भी करीब 10% की कमजोरी दिख रही है। Adani Green 17%, Adani Power और NDTV 12% गिरकर कामकाज करते नजर आया।

    रुपया 26 पैसे गिरा

    लोकसभा चुनाव की मतगणना में मिले-जुले रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.40 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख से भी शुरुआती कारोबार में रुपए की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाप्रति डॉद 83.40 लर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर बंद हुआ था।

    आज देशभर में 543 सीटों पर डाले गए वोटों की मतगणना होगी, ऐसे में स्टॉक मार्केट में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। GIFT Nifty 170 अंकों की उछाल के साथ 23,500 के ऊपर था।

    FIIs ने 6850.76 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

    विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। NSE पर उपलब्ध अंतरिम आंकड़ों के अनुसार 3 जून, 2024 को FIIs ने 6850.76 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि DIIs ने 1913.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

    बाजार ने सोमवार को ऑलटाइम हाई बनाया था

    लोकसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले 3 जून को सेंसेक्स 2,777 पॉइंट की तेजी के साथ 76,738 और निफ्टी 808 पॉइंट चढ़कर 23,338 पर पहुंच गया था। दोनों का ये ऑल टाइम हाई था।

    हालांकि, बाद में बाजार अपने ऊपरी स्तरों से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 2,507 पॉइंट चढ़कर 76,468 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 733 पॉइंट चढ़ा और 23,263 के स्तर पर बंद हुआ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी: सरकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प

    February 19, 2026
    Read More

    आपदा प्रबंधन में डीएम प्रतीक जैन की दूरदर्शी पहल, रुद्रप्रयाग में 12 स्थानों पर रिवर ड्रेजिंग को मिली रफ्तार

    February 7, 2026
    Read More

    क्या सोने की कीमतों में आएगी और गिरावट? अमेरिका के इस फैसले का दिख सकता है असर

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?