Browsing: उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर मौजूद दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश को लेकर घमासान मच गया है. जहां एक तरफ विपक्ष इस आदेश के खिलाफ खड़ा है और विरोध जता रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब एक एनजीओ (NGO) ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है. एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (Association for Protection of Civil Rights) नाम के एनजीओ ने नेम प्लेट को लेकर जारी आदेश के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. एनजीओ ने यह याचिका 20 जुलाई की […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चिलुआताल में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक किशोरी के साथ रेप की घटना सामने आई है. किशोरी ने माता-पिता को बताया कि उसे पेट में दर्द हो रहा है. जब घरवाले लड़की को डॉक्टर के पास लेकर गए तो जांच में पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है. इसके बाद लड़की से परिजन ने पूछताछ की तो उसने दरिंदगी के बारे में बताया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है. चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी नौंवी क्लास में पढ़ती है. स्कूल आते-जाते […]

Read More

आमतौर पर शादियों में दूल्हा-दूल्हन और उनके साथ रिश्तेदार और दोस्तों का जमावड़ा होता है, लेकिन उत्तराखंड के सितारागंज में एक प्रेमी और प्रेमिका की शादी में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया. ये शादी आम नहीं थी. इस शादी में दोनों की तरफ से रिश्तेदार और घरवालों के तौर पर कोई मौजूद नहीं था. वहां चारों तरफ सिर्फ पुलिसबल ही नजर आ रहा था. इस अनोखी शादी में महिला और पुरुष दोनों पुलिसबल मौजूद थे. ये शादी पूरी तरह संपन्न हो गई और दूल्हा-दूल्हन को उनके शादी का मैरिज सर्टिफिकेट भी मिल गया. दरअसल, 24 साल के युवक और […]

Read More

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा आदेश दिया है. सीएम योगी ने आदेश दिया कि कांवड़ रूट पर मौजूद सभी दुकानों पर मालिक का नेम प्लेट लगाना अनिवार्य होगा. योगी सरकार के इस फैसले पर विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है, लेकिन अब बीजेपी की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने भी सीएम योगी के इस आदेश के खिलाफ बयान जारी किया है. राष्ट्रीय लोक दल के चीफ जयंत चौधरी का कावड़ रूट पर मौजूद दुकानों में नेम प्लेट लगाने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. जयंत चौधरी सरकार के […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ की है. बदमाशों ने मंदिर में लगी मूर्तियों को खंडित कर दिया है और मंदिर में रखे सामान को उलट पुलट दिया है. यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित मंडी समिति में शनिवार देर रात हुई है, हालांकि लोगों को जानकारी रविवार की सुबह हुई. इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की खबर मिलने के बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं. उधर, पुलिस ने भी हर हाल में शांति कायम रखने […]

Read More

किसी ने क्या खूब लिखा है कि ‘वो ताजा-दम हैं नए करामात दिखाते हुए, आवाम थकने लगी तालियां बजाते हुए’. इसका निहितार्थ भारत में लोकतंत्र स्थापित होने से पहले राजा-महाराजाओं के समय में आवाम (आम जनता) के हालात की अवधारणा को दिखाता है. आज के दौर में ऐसा नहीं हो सकता कि सरकार कोई काम करे और सभी के लिए तालियां बजानी जरूरी हो, शायद यही वजह है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए यूपी सरकार के नेम-प्लेट नियम को लेकर देशभर में तीखी बहस छिड़ी हुई है. संविधान और कानून की निगाह से देखा […]

Read More

सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल ट्रैफिक प्लान जारी किया है. इस प्लान के तहत वाराणसी की ज्यादातर सड़कों को 60 घंटे के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. शनिवार की शाम से ही लागू इस ट्रैफिक प्लान के तहत मंगलवार की सुबह आठ बजे तक सभी चिन्हित सड़कों पर मंगलवार की सुबह 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी. वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक यह ट्रैफिक प्लान उन सभी सड़कों के लिए है, जिनपर कांवड़ियों की आवाजाही होती है. इस साल सावन की […]

Read More

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है. लखनऊ की एसीजेएम तृतीय (एमपी/एमएलए कोर्ट) आलोक वर्मा के कोर्ट ने बिना तलाक लिए धोखाधड़ी करके विवाह करने के मामले में दायर केस में लगातार पेशी पर नहीं आने के बाद पूर्व मंत्री मौर्य और उनकी पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा को भगोड़ा घोषित किया है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि कोई व्यक्ति भगोड़ा कब घोषित किया जाता है और ऐसा होने पर क्या परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. हालिया मामला […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांवड़ यात्रा के तहत कांवड़ रूट पर मौजूद सभी रेढ़ी वालों को अपनी दुकान के सामने अपना नाम लिखने का आदेश दिया. जिसके बाद इस आदेश पर सियासत छिड़ गई और वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है. हर तरफ से नाम लिखने के आदेश के खिलाफ से लेकर इसके समर्थन में बयान सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी बयान जारी किया है. योग गुरु स्वामी रामदेव ने नाम लिखने के आदेश का समर्थन करते हुए कहा, जब स्वामी रामदेव को अपना नाम […]

Read More

कांवड़ यात्रा में रेहड़ी और दुकानों पर नाम लगाने को लेकर मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक विवाद अभी थमा भी नहीं था कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस फैसले को पूरे उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया. फैसले में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान रेहड़ी और सभी दुकानदारों को ठेले और दुकानों पर अपना नाम लिखना होगा, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहे. योगी सरकार के इस फैसले का विपक्ष के साथ-साथ एनडीए के सहयोगी दलों ने भी विरोध शुरू कर दिया है. विरोध और विवाद में फंसी योगी सरकार के इस फैसले के लागू करने के पीछे […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला अपने पति और पांच मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई. पति को जब यह पता चला तो उसने गुस्से में पूरे घर को आग के हवाले कर दिया. ये भी नहीं सोचा कि घर के अंदर पांच मासूम बच्चे भी हैं. साथ में उसकी बूढ़ी मां भी है. जब पुलिस को लोगों ने इसकी सूचना दी तो उसने उन्हें कहा कि वो यहां न आएं. अब सब कुछ खत्म हो चुका है. पुलिस ने जैसे-तैसे करके आग को बुझाया और मासूमों का रेस्क्यू किया. मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल चौकी […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले पर अमल होने लगा है. खाने-पीने की दुकानों, ठेलों, होटल और ढाबों पर मालिक और संचालक अपनी नेम प्लेट लगा रहे हैं. कांवड़ मार्ग पर लगे इन प्रतिष्ठानों पर संचालकों और मालिकों के नाम लिखी प्लेट आपको दिख जाएंगी. सीएम के इस फैसले को लोग अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर जिले में कांवड़ मार्ग पर नाम लिखी प्लेट के साथ फल और खाने-पीने के सामान के ठेले और दुकानें नजर आ रही हैं. सड़क किनारे ये ठेले लगे हैं तो उनके सामने से कांवड़िए गुजर रहे है. […]

Read More

यूपी के गोंडा में रेल दुर्घटना को लेकर बड़ी लापरवाही की जानकारी सामने आई है. महज दो मिनट की देरी से ट्रेन दुर्घटना हो गई. गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन नंबर 1509 का मनकापुर के पास एक्सीडेंट हो गया था. जानकारी में अब ये बात निकल कर सामने आ रही है कि ट्रैक में गड़बड़ी की वजह से यह हादसा हुआ. जॉइंट रिपोर्ट में डिरेलमेंट को लेकर स्पष्ट बताया गया है कि जिस जगह ट्रेन हादसा हुआ, वहां ट्रैक में कुछ गड़बड़ी थी. 350 मीटर के आसपास ट्रैक टूटी हुई थी और इसी वजह से यह दुर्घटना […]

Read More

उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दल बीजेपी के भीतर खींचतान का दौर जारी है. राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर कयासों का बाजार भी गर्म है. इस बीच सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक दिन पहले आग में घी डालने का काम किया. उन्होंने ने इशारों ही इशारों में मानसून ऑफर दे दिया और कह दिया कि 100 लाओ और सरकार बनाओ. अब एक दिन बाद खुद केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के पोस्ट पर पलटवार किया है. डिप्टी सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि मानसून ऑफर को 2027 में […]

Read More

यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने शुक्रवार को ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर के खिलाफ बड़े एक्शन लिए हैं. फर्जी पहचान पत्र के जरिए सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इसके साथ ही पूजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. ये उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और परीक्षाओं में शामिल होने से रोकने लगाने से जुड़ा है. इसमें आयोग ने पूछा है, आपकी उम्मीदवारी क्यों नहीं खत्म की जाए? आयोग ने अपने बयान में कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए चयनित पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के मामले में […]

Read More

उत्तर प्रदेश में कांवड़ वाले रूट पर दुकानों-ढाबों और ठेलों के सामने नाम लिखने वाले फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है. अब इस मुद्दे पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सरकार के फैसले को संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि राज्य की योगी सरकार राज्य को धर्म के आधार पर बांट रही है. जहां बीजेपी को फायदा होता है वहां वो आस्था को भूल जाती है. कांवड़ यात्रा से तो नहीं हो रही है, यह सालों से चल रही है. सरकार की ओर से जानबूझकर मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है. […]

Read More