Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला
    • विनोद कश्यप हत्याकांड: तीसरे दिन भी मांगों पर अड़ा परिवार, समझाने में जुटा प्रशासन, पंचनामा और अंतिम संस्कार रुका
    • सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, मां के साथ खेत में उतरे और किया खेती का काम
    • CMO यानी चीफ मनी आफिसर?
    • रुड़की में मौत की कालोनी!
    • Social scan ने जगाया HRDA को, अवैध बिल्डिंग हुई सील, ध्वस्तीकरण की तैयारियां!
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
    • गैर जिम्मेदार मंत्री धन सिंह की वजह से लूट रहे बीआरपी/ सीआरपी कार्मिक: जनसंघर्ष मोर्चा
    • स्वर्गीय जनरल बी सी खंडूड़ी जी को समर्पित काव्यांजलि!
    • BKTC के अध्यक्ष हेमंत दि्वेदी पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप!
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»2 आंकड़े, 1 कहानी… कांवड़ रूट पर मुजफ्फरनगर वाला नियम पूरे UP में क्यों लागू कर रहे CM योगी?
    उत्तरप्रदेश

    2 आंकड़े, 1 कहानी… कांवड़ रूट पर मुजफ्फरनगर वाला नियम पूरे UP में क्यों लागू कर रहे CM योगी?

    Social ScanBy Social ScanJuly 20, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कांवड़ यात्रा में रेहड़ी और दुकानों पर नाम लगाने को लेकर मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक विवाद अभी थमा भी नहीं था कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस फैसले को पूरे उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया. फैसले में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान रेहड़ी और सभी दुकानदारों को ठेले और दुकानों पर अपना नाम लिखना होगा, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहे. योगी सरकार के इस फैसले का विपक्ष के साथ-साथ एनडीए के सहयोगी दलों ने भी विरोध शुरू कर दिया है.

    विरोध और विवाद में फंसी योगी सरकार के इस फैसले के लागू करने के पीछे 2 आंकड़े और एक कहानी को वजह बताया जा रहा है. क्या है वो 2 आंकड़ा और एक कहानी, इसे विस्तार से पढ़ते हैं…

    पहले 2 आंकड़ों के बारे में जानिए-

    1. सर्वे एजेंसी सीएसडीएस के मुताबिक हालिया लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में धार्मिक ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं चल पाया है. इसका असर बीजेपी की सीटों पर देखने को मिला. बीजेपी यूपी में 62 सीटों से 33 पर पहुंच गई है. बीजेपी गठबंधन को 80 में से 36 सीटों पर जीत मिली है.

    CSDS के मुताबिक ओबीसी, दलित और मुस्लिम के वोट इस बार विपक्ष को मिला है. इंडिया गठबंधन को सबसे ज्यादा 92 प्रतिशत मुसलमान और 82 प्रतिशत यादव का वोट मिला है. इसके अलावा 34 प्रतिशत कोइरी-कुर्मी, 34 प्रतिशत अन्य ओबीसी, 25 प्रतिशत जाटव, 56 प्रतिशत नॉन-जाटव दलितों ने इंडिया के पक्ष में मतदान किया है.

    पश्चिमी यूपी में भी मुसलमान, जाट और दलित एकसाथ नजर आए. इसका प्रभाव परिणाम पर भी दिखा. पश्चिमी यूपी की 24 में से 12 सीटों पर इस बार इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल की है.

    2. यूपी में कांवड़ मार्ग में नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, संभल, शामली, बागपत, बाराबंकी, प्रयागराज, अमरोहा और वाराणसी जैसे जिले आते हैं. हालिया लोकसभा चुनाव में इन 14 में से 7 जिलों में ही बीजेपी का परफॉर्मेंस बढ़िया था. बाकी जिलों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. मेरठ में तो जीत का मार्जिन काफी कम था.

    इन 14 जिलों में विधानसभा की करीब 70 सीटें हैं. जो कुल विधानसभा सीटों का करीब 17 प्रतिशत है. इतना ही नहीं, आगामी दिनों में जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 3 विधानसभा सीट इन्हीं इलाकों के अधीन है. योगी आदित्यनाथ के लिए यह विधानसभा उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    अब यूपी सियासत की एक कहानी

    लोकसभा चुनाव में बीजेपी की निराशजनक प्रदर्शन के बाद से ही उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार कई नेताओं के निशाने पर है. खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य संगठन को सरकार से बड़ा बता चुके हैं. इतना ही नहीं, विधायक फतेह बहादुर, विधायक सुशील सिंह और विधायक रमेश चंद्र मिश्र प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं.

    यूपी की सियासत में यह चर्चा भी जोरों पर है कि योगी आदित्यनाथ के मुकाबले केशव प्रसाद मौर्य को मजबूत किया जा सकता है. मौर्य जिस तरह से हाल में मुखर थे और फिर अचानक से शांत हो गए, उससे भी इन चर्चाओं को बल मिला है.

    कहा यह भी जा रहा है कि राज्य की सरकार और संगठन में अब जो भी बदलाव होंगे, वो विधानसभा उपचुनाव के बाद ही होंगे. यानी 10 सीटों पर होने वाला उपचुनाव योगी आदित्यनाथ के लिए एक बड़ी परीक्षा मानी जा रही है.

    सरकार के फैसले से सहयोगी नाराज

    रेहड़ी और दुकानों पर नाम लिखने को लेकर योगी सरकार के आदेश से बीजेपी के सहयोगी दल ही नाराज हैं. राष्ट्रीय लोकदल, जनता दल यूनाइटेड और लोजपा (आर) ने तो बयान भी जारी किया है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी का कहना है कि इस तरह के फैसले की कोई जरूरत नहीं थी. चिराग ने भी योगी सरकार के फैसले को गलत बताया है.

    राष्ट्रीय लोकदल का कहना है कि इस फैसले से भाईचारा प्रभावित होगा. पार्टी का कहना है कि चौधरी चरण सिंह के वक्त भी कांवड़ यात्रा निकलती थी और सब मिल-जुलकर रहते थे.

    यूपी की 10 सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित

    विधायकों के इस्तीफे की वजह से उत्तर प्रदेश विधानसभा की 10 सीटें रिक्त हो गई हैं. इनमें अंबेडकरनगर की कटेहरी, फैजाबाद की मिल्कीपुर, गाजियाबाद की शहर सीट, कानपुर की शिशामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मोरादाबाद की कुंदरकी, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, मिर्जापुर की मझवा और अलीगढ़ की खैर सीट शामिल हैं.

    इन 10 में से 5 सीटों पर सपा का कब्जा था, जबकि एक पर आरएलडी, एक पर अपना दल और 3 पर बीजेपी को 2022 में जीत मिली थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई

    May 20, 2026
    Read More

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला

    June 15, 2026

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला

    June 15, 2026

    विनोद कश्यप हत्याकांड: तीसरे दिन भी मांगों पर अड़ा परिवार, समझाने में जुटा प्रशासन, पंचनामा और अंतिम संस्कार रुका

    June 15, 2026

    सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, मां के साथ खेत में उतरे और किया खेती का काम

    June 15, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?