बच्चे की चाहत में चाचा कातिल बन गया. तांत्रिक के कहने पर उसने अपने ही भाई के बेटे की बलि दे दी. आरोपी चाचा और तांत्रिक ने मिलकर 10 साल के कन्हैया का पहले कलाई काटकर गला रेता फिर उसका पेट फाड़ दिया था. यह जघन्य वारदात 5 साल पहले बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में घटी. 5 साल पहले अपने भतीजे की नरबलि देने वाले आरोपी चाचा और तांत्रिक को कोर्ट ने सजा सुनाई है. एसी/एसटी स्पेशल कोर्ट ने हत्याकांड में दोषी पाए गए दोनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा दी है. अदालत ने आरोपियों को 50-50 […]
Browsing: राज्य समाचार
राजस्थान में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत खराब होने लगी. अस्पताल पहुंचते-पहुंचते तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, 22 से अधिक लोग का इलाज जारी है. इनमें से कुछ स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं.घटना राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटडा थाना क्षेत्र की है. सावन क्यारा गांव मेंबीती रात को एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग हो गई और उससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद एक महिला सहित तीनों लोगों की मौत हो गई. वहीं, 22 लोगों को कोटडा अस्पताल में भर्ती कराया […]
बिहार के पटना में बीएन कॉलेज में छात्र हर्ष राज की बेरहमी से पीट-पीट कर सोमवार को हत्या कर दी गई. वह लॉ कॉलेज के परीक्षा भवन से एग्जाम देकर निकला ही था कि लाठी-डंडे और रॉड से लैस 10-15 संख्या में युवकों ने उस पर हमला बोल दिया. इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. हर्ष की हत्या पूरी प्लानिंग से की गई. पुलिस को आशंका है कि कोई कॉलेज के अंदर से हमलावरों को हर्ष की हर एक्टिविटी की जानकारी दे रहा था. वैसे […]
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. सीधी कांड के बाद अब गुना के एक युवक को अमानवीय सजा दी है. बंजारा समुदाय के एक युवक के मुंह पर कालिख पोत कर उसे जूते की माला पहनाई. उसका मुंडन किया गया, महिलाओं के पकड़े पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया. इतने से मन नहीं भरा तो आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा. पीड़ित युवक का यह भी आरोप है कि उसे पेशाब पिलाया गया. पीड़ित युवक आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसे वहां से […]
जबलपुर। जिले के निजी स्कूल और पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 11 बड़े स्कूलों के संचालक, प्राचार्य और पुस्तक विक्रेता और प्रकाशक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51 लोगों पर धारा 420, 409, 468, 471 के तहत एफआइआर दर्ज की। पुलिस ने 20 लोगों को इनके घर, दफ्तर, बाजार और एयरपोर्ट से इन्हें गिरफ्तार किया और शेष 31 की तलाश में कई जगहों पर पुलिस ने छापे भी मारे। 80 फीसदी फर्जी किताबों को कोर्स में जोड़ा गया जिला प्रशासन लगभग 55 दिनों की जांच में स्कूलों की आय-व्यय से लेकर किताबों की […]
जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे खजरी खिरिया बाइपास िस्थत कबाड़खाने में विस्फोट के बाद फरार हुए हिस्ट्रीशीटर गुंडें और तीस हजार के इनामी शमीम कबाड़ी के शहर में भी कई मददगार हैं। शमीम एसयूवी से नागपुर तक गया था। यह जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम अब यह पता लगा रही है कि आखिरकार एसयूवी नागपुर तक चलाकर कौन ले गया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन एसयूवी में उस वक्त सवार था। करीम सत्तार पटेल से 50 हजार रुपये लिए थे शमीम ने नागपुर पहुंचने के बाद परिचित कबाड़ी नागपुर निवासी करीम सत्तार […]
जबलपुर: बीएड में बमुश्किल से सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश पाने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के लिए हेल्प सेंटर में भटकना पड़ा। नियमों की उलझन की वजह से ऐसी समस्या आई। उच्च शिक्षा विभाग के अफसर भी इस मामले में कोई मार्गदर्शन नहीं दे पाए जिस वजह से यह परेशानी खड़ी हुई बाद में प्राचार्य ने अपने स्तर पर इस मामले का निपटारा किया। 30 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाना है बीएड, एमएड मेंं आवंटित सूची वाले विद्यार्थियों को 30 मई तक दस्तावेजों का […]
जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने छात्र और अभिभावक से कहा कि स्कूल मैनेजमेंट से कुछ सवाल करें। 25 जनवरी 2018 से राज्य शासन ने फ़ीस वृद्धि के पैमाने तय कर दिये थे। अपने हक के लिए सवाल करें। किसी को भी अपनी गाड़ी कमाई पर डाका डालने का मौक़ा न दें। अपने हक के लिए करें सवाल स्कूल मैनेजमेंट से कुछ सवाल करें कि आपने आडिट रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की है? आपकी वार्षिक प्राप्तियों का आधिक्य कुल प्राप्तियों के 15% से कम है? आपने औचित्य सहित फ़ीस वृद्धि की सूचना सत्र प्रारंभ होने के 90 दिवस की अवधि में […]
उज्जैन। नाबालिग को ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने का झांसा देकर उज्जैन लाकर अनैतिक कार्य करवाने वाले महिला, पुरूष को पुलिस ने जेल भेज दिया। पांच फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है। बता दें कि शुक्रवार को एक किशोरी ने महिला थाने पर शिकायत की थी कि भावना उर्फ शिवानी पत्नी हर्ष निवासी पावंसा मक्सी रोड़ व हर्ष मालवीय पायल निवासी उज्जैन एवं चार अन्य अज्ञात आरोपित उसे इंदौर से उज्जैन लेकर आए थे। यहां सभी ने उसे ब्यूटी पार्लर कोर्स करवाने का झांसा दिया था। इसके बाद नाबालिग से अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। […]
भिंड। भिंड के 68 साल पुराने शासकीय एमजेएस कॉलेज (महाराजा जीवाजी राव सिंधिया) को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा मिल गया है, यह दर्जा पाने वाला जिले का पहला कॉलेज है। नवीन सत्र से कॉलेज की शैक्षणिक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण कराया जाएगा। कॉलेज में नवीन पाठ्यक्रम शुरू होने के साथ ही फैकल्टी भी बढ़ेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, हर जिले में एक सरकारी कॉलेज को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। जानकारी के […]
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा 21 जुलाई से 19 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रुद्रसागर के समीप स्थित त्रिवेणी संग्रहालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस आयोजन में देश के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस बार गीत,संगीत व नृत्य की रस वर्षा से सराबोर सात शाम आयोजित होगी। मंदिर प्रशासक मृणाल मीना ने बताया महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में गीत, संगीत व नृत्य की शास्त्रीय विद्या के कलाकार प्रस्तुति देंगे। नटराज […]
बड़वानी। भीषण गर्मी के बीच बीते सप्ताह से समीप नर्मदा नदी में बैकवाटर लगातार बढ़ रहा है। रविवार शाम को करीब 121.500 मीटर तक बैकवाटर रहा। इससे घाट पर बना छोटा मंदिर डूब गया और छत्रियों की जमीन डूब गई। वहीं नए घाट का निचले हिस्से की सीढ़ियां जलमग्न हो गई। नर्मदा में पानी बढ़ रहा है। बढ़ते बैकवाटर के चलते घाट निर्माण समिति द्वारा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से गहरे पानी में स्नान नहीं करने का आह्वान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राजघाट-कुकरा सरदार सरोवर बांध की डूब में शामिल है। यहां खतरे का निशान 123.280 मीटर है। […]
शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत कस्बे में एक फर्नीचर व्यवसायी के यहां हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात को व्यवसायी के विश्वास पात्र नौकर ने ही अंजाम दिया था। नौकर ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि करैरा कस्बे में शासकीय महाविद्यालय के सामने निवासरत विकास फर्नीचर के नाम से फर्नीचर व इलैक्ट्रानिक्स का व्यवसाय करने वाले विकास गुप्ता पुत्र गणेशदत्त नगरिया 25 तारीख की रात अपने पूरे परिवार के साथ होटल हवेली में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने […]
खंडवा। शिकारी गैंग को अवैध हथियार देने वालों को पकड़ने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है । सोमवार को मोघट पुलिस ने शिकारी गैंग को हथियार बेचने वाले सरगना को गिरफ्तार किया है। मोघट टीआइ संजय पाठक ने बताया कि आरोपित जैनुल आबेदीन बंदूकवाला पुत्र इमरान निवासी बांबे रोड चांडक चौराहा हरदा द्वारा खंडवा के अजहर बख्श को हथियार मुहैया करवाए जाते थे। उन्होंने बताया कि अजहर इसके बाद हथियारों को शिकारी गैंग को बेचता था। हमारी टीम ने इसे व इसके साथी आरोपित रियाजुद्दीन निवासी सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक बंदूक 12 बोर की […]
भोपाल: मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम बरोदिया नोनागिर में दलित युवती की रहस्यमयी मौत के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ एवं कांग्रेस महासचिव ने सीएम मोहन यादव सरकार पर हमला किया है। प्रियंका गांधी ने दलित युवती की एंबुलेंस से गिरकर हुई मौत पर अब पीएम मोदी पर निशाना साथा है। पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा है। दिग्विजय सिंह ने सागर एसपी को हटाने की मांग की है, वहीं कमलनाथ ने सवाल किया है कि क्या मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह हो गया है। प्रियंका गांधी का आरोप- […]
मध्य प्रदेश के शराब माफिया सोम डिस्टलरीज एन्ड बेवरेज लिमिटेड के रसूख का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के देपालपुर सत्र न्यायालय से कंपनी के संचालकों को सजा होने के बावजूद ना तो कंपनी की कुर्की की गई और ना नहीं इसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इतना ही नहीं आबकारी आयुक्त ने कंपनी को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। लेकिन नोटिस का जवाब न देने के बावजूद कंपनी का लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया। जिससे इस मामले में भारी भ्रष्टाचार से भी इंकार नहीं किया जा सकता। फर्ज़ी दस्तावेजों के जरिये शराब के […]
