जबलपुर। जबलपुर में कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बीते दिनों निजी स्कूलों के खिलाफ एक मुहिम चलाई थी जिसके तहत निजी स्कूल ऑन के खिलाफ आम जनता से शिकायतें बुलवाई थी। फीस पुस्तक और ड्रेस के मामले में साठगांठ पर आम लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायतें की थी। इसमें लगभग 250 शिकायतें हैं आम लोगों की तरफ से जिला प्रशासन को मिली थी इसमें जबलपुर के 75 स्कूलों के खिलाफ जांच शुरू की गई थी। 22 लाख का स्कूलों पर जुर्माना लगाया। 30 दिनों के अंदर स्कूलों को बच्चों को अतिरिक्त बढ़ाई गई फीस बढ़ाई। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह […]
Browsing: राज्य समाचार
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के पाचोरी गांव में सिकलीगरों द्वारा अवैध रूप से हथियार बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाहपुर थाना पुलिस ने गांव के एक सिकलीगर से फिर दस देसी पिस्टल बरामद की हैं। ये पिस्टल लेकर वह तस्कर को सौंपने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सिंधखेड़ा गांव के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपित ठाकुर सिंह बरनाला उम्र 27 वर्ष निवासी पाचोरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि 26 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में रेत सहित खनिज के अवैध परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए राज्य सरकार 40 जिलों में एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित चेक पोस्ट लगाएगी। यह चेक पोस्ट पूरी तरह से मानव रहित होंगे। इन सभी जिलों में 10 माह में एआइ चेक पोस्ट व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। अवैध परिवहन की राज्य और जिला स्तरीय कमांड सेंटर से वाहनों की निगरानी की जाएगी। चेक गेट के साफ्टवेयर को ई-टीपी जारी करने वाले पोर्टल के साथ एकीकृत कर बिना रायल्टी का भुगतान कर परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। सूचना […]
भोपाल। पिछले छह माह से लगा तबादलों पर लगा प्रतिबंध छह जून को हट जाएगा। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग प्रशासकीय आधार पर तबादले कर सकेंगे। विभागों में इसकी तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं। हालांकि, विभाग अभी अपनी मर्जी से तबादले नहीं कर सकेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री समन्वय से अनुमति लेना होगी क्योंकि तबादला नीति अभी जारी नहीं हुई है। यह विधानसभा के मानसून सत्र के बाद जारी हो सकती है। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तबादलों पर प्रतिबंध लग गया था। चुनाव कार्य में संलग्न […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर फायर आडिट अभियान चलाया जाएगा। वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय से इसकी शुरुआत हो चुकी है। मंत्रालय में सुरक्षा उपकरणों की जांच कर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की भी जांच की गई है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग ने वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग का रिनोवेशन कराने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इसी तरह अन्य सरकारी भवनों का भी फायर आडिट कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। सतपुड़ा भवन और फिर मंत्रालय में भीषण आग से सरकारी दस्तावेज सहित शासकीय संपत्ति की हानि हुई थी। वहीं प्रदेश […]
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शराब माफिया सोम डिस्टलरीज एंड बेवरेज के कारनामों को उजागर करती हुई पंजाब केसरी की खबर के आधार पर कांग्रेस ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। दरअसल पिछले दिनों पंजाब केसरी ने सोम डिस्टलरीज एंड बेवरेज पर सरकार के 575 करोड़ रुपए बकाया होने के बावजूद की जा रही मेहरबानियां को उजागर करती हुई एक खबर सोम डिस्टलरीज पर आखिर क्यों मेहरबान है मोहन सरकार..? प्रकाशित की थी जिसको आधार बनाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने मोहन सरकार पर करारा हमला बोला है। अरुण […]
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर का शव बाथरूम में मिला है। बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत हुई है खतौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन से मिली जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार सिंह ग्राम बीजौरी के रहने वाले थे और कुछ ही दिन पहले फॉरेस्ट गार्ड से पदोन्नत होकर वन पाल हुए थे। वे अभी खतौली रेंज में आने वाले बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे। अवधेश कुमार फ्रेश होने के लिए बाथरुम में गए थे। जब वह काफी देर तक बाहर […]
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में थाना प्रभारी की कार ढलान पर आगे की तरफ चली गई और एक सफाई कर्मचारी को कुचल दिया। आपको बता दें की सफाई कर्मचारी के हाथ और पैर में चोट आई है। वह अस्पताल में भर्ती है और उसका अभी इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार का हैंडब्रेक लगाना भूल गया था। घटना सागर जिले के सिविल लाइन क्षेत्र की है इस मामले में रविवार को एसपी ने देवरी और महिला थाने के प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया है। ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे थे दोनों थाना प्रभारी… स्कॉर्पियो कार […]
बिहार के पूर्णिया जिले में जीरो माइल के पास उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक लड़की और लड़के के बीच मारपीट होने लगी. वहीं लड़की ने लड़के को पकड़ कर रखा था और उसे अपना पति बता रही थी. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर दोनों लड़का और लड़की को पकड़ कर थाना लेकर आई. वहीं युवती ने बताया कि लड़का उसका पति है, जिसने पूर्णिया के आस्था मंदिर में उससे शादी की थी. युवक शादी करने के बाद ऑटो लाने के बहाने वहां से गायब हो गया था. उस घटना के बाद युवती, युवक […]
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चार वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआडीह गांव में पुलिस ने कमलेश नगेशिया (26) को अपने पुत्र अविनाश की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कमलेश के परिजनों ने जानकारी दी कि शनिवार को कमलेश अचानक पागलों की तरह हरकत करने लगा। परिजनों के मुताबिक, वह परिवार के सदस्यों से कहने लगा कि उसके कानों में अजीब सी आवाज सुनाई दे रही है और उसे किसी […]
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में थाना प्रभारी की कार ढलान पर आगे की तरफ चली गई और एक सफाई कर्मचारी को कुचल दिया। आपको बता दें की सफाई कर्मचारी के हाथ और पैर में चोट आई है। वह अस्पताल में भर्ती है और उसका अभी इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार का हैंडब्रेक लगाना भूल गया था। घटना सागर जिले के सिविल लाइन क्षेत्र की है इस मामले में रविवार को एसपी ने देवरी और महिला थाने के प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया है। ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे थे दोनों थाना प्रभारी… स्कॉर्पियो कार […]
भोपाल: सड़क पर नमाज पढ़ने और लाउडस्पीकर पर कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में है। इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार व्यक्ति विशेष को परेशान कर रही है, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सड़क पर नमाज दिख रही लेकिन बाकी चीज नहीं दिख रही है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं, लेकिन शहर में डीजे बज रहे हैं उन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि जहां एक लाउडस्पीकर है उसे भी हटाया […]
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में सरकारी विभागों में आग लगने का सिलसिला लगातार चल रहा है। क्या यह आग जानबूझकर लगाई जा रही है ? हाल ही में लोकायुक्त में लगी आग को लेकर उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें सिंहस्त जमीन घोटाले की कई फाइल जला दी गईं। जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का नाम भी शामिल है…स्वास्थ्य विभाग में लगातार गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि सरकार को लीपा पोती […]
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हीरानगर पुलिस ने रेडीमेड कॉम्प्लेक्स की एक कपड़ा फेक्ट्री में शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाली गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चांदी के बर्तन चार लाख रुपये नगद और दो मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। दरअसल इंदौर शहर में लगातार लूट , हत्या और चोरी की घटना सामने आ रही हैं। वहीं हीरानगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों फेक्ट्री मालिक से पुरानी रंजिश के चलते फेक्ट्री का ताला तोड़कर लाखों रुपये नगद ,चांदी के बर्तन चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने 250 से अधिक […]
दमोह जिले की गली मोहल्लों में जगह जगह अवैध रूप से शराब का अब बुरा असर लोगों के घरों पर भी पड़ने लगा है। जहां घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी आई है तो महिलाएं और बच्चे अब अपने ही घरों में महफ़ूज नहीं है। ताजा उदाहरण दमोह जिले में ही देखने मिला। जहां शराब के नशे में पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। ग़नीमत रही महिला की जान बच गई। इस वक़्त प्रदेश में दमोह जिला अवैध शराब बिक्री का बड़ा अड्डा बन गया है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों के गली मोहल्लों में अवैध रूप […]
बिहार में शराबबंदी का सकारात्मक असर दिखाई दिया है. एक सर्वे के मुताबिक, इसकी वजह से 21 लाख घरेलू हिंसा के मामलों को रोका गया है. साथ ही साथ लोगों की सेहत सुधरने पर भी असर पड़ा है. द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया जर्नल में एक रिसर्च प्रकाशित की गई है. रिसर्च के मुताबिक, बिहार में शराब बैन होने की वजह से 18 लाख पुरुषों को मोटापे से ग्रस्त होने से रोका गया है. अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान, गरीबी, स्वास्थ्य और पोषण प्रभाग, अमेरिका सहित शोधकर्ताओं की एक टीम ने राष्ट्रीय और जिला स्तर के स्वास्थ्य व घरेलू […]
