Browsing: राज्य समाचार

दिल्ली में 24 घंटे के अंदर आग लगने की दो घटनाएं हुईं. दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजातों की मौत हो गई. वहीं कृष्णा नगर में एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हैं. सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंचीं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली में 24 घंटे के अंदर आग लगने की दो घटनाएं हुईं. दिल्ली के विवेक विहार में एक […]

Read More

दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लग गई. आग लगने से गई 7 नवजातों की जान चली गई. इस घटना के बाद इस बेबी केयर सेंटर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि विवेक विहार का बेबी केयर सेंटर की बिल्डिंग 1080 स्क्वायर फीट के एरिया में है. बिल्डिंग इतने छोटे एरिया में है कि अगर आग लग जाए तो बाहर निकलना भी मुश्किल हो. ऑक्सीजन सिलेंडर का गोदाम-संकरी सीढ़ी बिल्डिंग से बाहर आने के लिए सिर्फ एक संकरी सी सीढ़ी है. लोगों का ये भी कहना है कि […]

Read More

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात बच्चों के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई. हादसे में 7 नवजातों की मौत हो गई. दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि उन्हें रात 11:32 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. वहीं, डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग के मुताबिक, बचाव अभियान पूरा हो चुका है. हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि 12 नवजातों का रेस्क्यू कर तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें […]

Read More

दिल्ली की सभी सात सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. छठवें चरण की वोटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत अन्य कई नेताओं ने वोट डाले. लेकिन गौर करने वाली बात है कि कभी एक दूसरे के धुर विरोधी रहे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, आज साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. पहली बार गांधी परिवार ने आम आदमी पार्टी को वोट डाला तो AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से दिल्ली की सियासत में और दिलचस्पी लोगों […]

Read More

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक नवजात शिशु मिला है. मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना अपने आप में हैरान करने वाली है. इस भीषण और तपती गर्मी में किसी ने नवजात शिशु को तौलिए में लपेटकर वीटी रोड पर एक नाली में फेंक दिया और वहां से चलता बना नाली में पड़ा बच्चा जब जोर-जोर से रोने लगा तो सभी वहां इकट्ठा हो गए. लोगों ने जब नाली में पड़े देखा तो सभी हैरान रह गए. बच्चे को नाली में इस हालत में पड़ा देखकर सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई. उस जगह पर मौजूद महिलाओं […]

Read More

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला में शनिवार को बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. एक मजदूर की जान चल गई. फैक्ट्री में हुए धमाके की गूंज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी. घटना बेरला ब्लॉक के बोरसी गांव में बनी स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है. इस फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं. मलबे में कई लोग अब भी दबे हुए हैं. ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गया. घटना में घायल हुए सात लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया […]

Read More

राजस्थान के नवलगढ़ क्षेत्र के कुमावास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स की दो दिन पहले मौत हो गई थी. मामले में अब अमित का कथित वीडियो और एक सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें वह दो-तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहा है. वह वीडियो में कहते हुए दिख रहा है कि वह देनदारों के दबाव से परेशान था, इसलिए उसने आत्महत्या जैसा कठिन कदम उठाया. मृतक का नाम अमित है. घटना मंगलवार शाम की है. मृतक ने सल्फास की गोली खाकर सुसाइड कर लिया. उसने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाकर […]

Read More

जबलपुर। विद्युत लाइन के रखरखाव कार्य के दौरान मामूली विवाद पर कुछ लोगों ने मिलकर बिजली कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आई हैं। विवाद उस समय आरंभ हुआ अब उजारपुरवा अन्ना मोहल्ला में विद्युत लाइन तक पहुंच रहे पेड़ की टहनियों की छंटाई की जा रही थी। इसी दौरान नागराज नायडू, केशव, मोहन और कुछ अन्य स्थानीय लोग आए गए। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा नहीं थे, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इस दौरान बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। बिजली कंपनी के ठेका कर्मियों […]

Read More

जबलपुर। जबलपुर से निकलने वाली 50 से ज्यादा यात्री ट्रेनों में अवैध तौर पर खाना बेचने वाले अवैध वेंडर और बेस किचन संचालकों के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। नईदुनिया ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया, जिसका असर यह हुआ कि शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आरपीएफ के साथ मिलकर तीन बेस किचन में छापे मारे। गुणवत्ताहीन खाना और खाद्य सामग्री मिली   जांच टीम शीला टाकीज के पीछे नेहरू नगर पहुंची, जहां पर ट्रेनों में राजकुमार रजक द्वारा बेस किचन व आदेश नामक आइसक्रीम सेंटर से बिना नाम निर्धारित अनुमति […]

Read More

जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में बाल विवाह का मामला सामने आया है। जहां, एक 13 वर्षीय किशोरी का सिहोरा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक के साथ विवाह हुआ। दोनों पक्षों ने गुपचुप तरीके से एक मंदिर में जोड़े के सात-फेरे कराए। पुजारी के साथ ही सात-फेरे लेने के लिए तैयार होने वाले युवक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कस सकता है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला   विवाह संस्कार के छायाचित्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला। इस मामले में कुछ लोगों ने […]

Read More

जबलपुर। भेड़ाघाट के पचवंटी घाट पर पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना हुई। युवक कटंगी से नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे उसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के साथ नाव का ठेका लेने वालों ने मारपीट की। पीड़ित युवकों ने कहा कि ठेकेदार के अलावा वहां के स्थानीय नाविक भी इस मारपीट में शामिल थे। भेड़ाघाट थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है। लक्ष्मण पटेल और कुछ लोग भंडारा कर रहे थे   युवकों ने बताया कि नाविक उन्हें नर्मदा में डुबाेने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान युवकों ने बीच बचाव किया। […]

Read More

उज्जैन। गौतम मार्ग को चौड़ा करने में बाधा बने 22 धार्मिक स्थलों में से 18 धार्मिक स्थलों का जरूरी हिस्सा दो दिन सतत चली कार्रवाई में हटा दिया गया। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान एक विशेष वर्ग ने हल्का विरोध भी किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक तक को आना पड़ा। घंटेभर की बहस, बातचीत के बाद नगर निगम ने विरोध को दबाकर चिह्नित हिस्सा हटाकर ही दम लिया। प्रशासन ने दावा किया कि शेष धार्मिक स्थलों का जरूरी हिस्सा भी एक-दो दिन में हटा दिया जाएगा। जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा […]

Read More

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। इस बार श्रावण मास की शुरुआत सोमवार के दिन होने से पहले ही दिन भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। महापर्व शुरू होने में दो माह का समय शेष है, ऐसे में मंदिर समिति श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी, श्रावण महोत्सव व दर्शन व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार कर रही है। 4 जून को चुनाव आचार संहिता समाप्त के बाद प्रबंध समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। श्रावण मास में महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में विशेष बदलाव होता है। भगवान […]

Read More

इंदौर। गर्मी शहर में कई स्थानों पर पेयजल समस्या देखने को मिल रही है। वहीं शनिवार को इस समस्या के विरोध में भाजपा पार्षद ने धरना दे दिया। दरअसल, पानी की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 65 के पार्षद कमलेश कालरा स्नेह नगर पानी को टंकी पहुंचे और अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए।  

Read More

भोपाल। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुराना कबाड़खाना इलाके में एक दोमंजिला इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। इमारत में बिस्किट की बेकरी का संचालन होता है। आसपास के लोगों और राहगीरों ने जब बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद न्यू कबाड़खाना, फतेहगढ़, पुल बोगदा और बैरागढ़ से दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास रहने वाले भी दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी […]

Read More

देवास। जिले में चल रहे भीषण गर्मी के दौर के बीच पानी व बिजली को लेकर कई क्षेत्रों में घमासान मचा हुआ है। इसके लिए लोग सड़क पर उतर रहे हैं और विवाद भी हो रहे हैं। ऐसे ही तीन मामलों में से दो में शासकीय कार्य में बाधा, नुकसान सहित एक अन्य में मारपीट का केस दर्ज हुआ है। एक मामले में सरपंच व उसके स्वजन भी आरोपी हैं। पानी के लिए प्रदर्शन, कई गांवों की बिजली बंद कराई   देवास के खातेगांव क्षेत्र के जियागांव में जल संकट को लेकर शुक्रवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। जियागांव ग्रिड पर […]

Read More