Browsing: राज्य समाचार

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक तेल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। जिस में लाखों रुपए का ऑयल जलकर खाक हो गया। वहीं पड़ोस के 2 मकान भी चपेट में आ गए हैं। घरों का सामान पूरा जलकर खाक हो गया। आपको बता दें यह पूरा मामला भावरकुआं थाना क्षेत्र के चितावद का है। जहां पर ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था। वहीं पड़ोस के मकान के अंदर 11 लोग फंस गए थे। जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया मकान में […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्वाधिक नोटा पर वोट डलने पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप में केक काटकर मनाया गया और इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर की आम जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कांग्रेस के आव्हान पर नोटा को वोट देने की अपील लोकसभा चुनाव में की गई थी। जिसके तहत 2 लाख से अधिक मत नोटा को मिले हैं। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नोटा के देश व इंदौर मे नम्बर-1 आने पर जनता को बधाई देते हुए हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं, जिस पर […]

Read More

तलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद अनीता नागरसिंह चौहान ने ऐतिहासिक जीत के बाद धन्यवाद रैली में रतलाम की जनता का आभार जताया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं, मतदाताओं, पार्टी के नेताओं आदि सबको दिया और कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। धन्यवाद रैली विजय रथ के साथ नाहरपुरा चौराहे से निकली। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, आशा मौर्य एवं महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष […]

Read More

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नेपानगर के नावरा चौकी क्षेत्र में एक किसान छगन ने खेत में कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों ने बैंक कर्मचारियों पर कर्ज की राशी वसूलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। मृतक छगन के पुत्र मुकेश ने बताया की पिता का नावरा के पास मझगांव में खेत है। छगन ने बैंक आँफ इंडिया की नावरा शाखा से करीब 4 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जिसकी रिकवरी के लिए बैंक से नोटिस भेजे जाते थे। जिससे किसान काफी परेशान था। वहीं दो दिन पहले खेत के कुएं में […]

Read More

 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में मिली बम्पर जीत से बीजेपी नेताओं में खुशी का माहौल है। लेकिन इस ऐतिहासिक सफलता का सबसे बड़ा श्रेय सही मायनों में जिस नेता को जाता है। वह मप्र बीजेपी न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक और पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा हैं। बीजेपी के संकटमोचक माने जाते हैं डॉ नरोत्तम मिश्रा, काँग्रेस के बड़े नेताओं के साथ 3 विधायक 6 पूर्व विधायकों को जॉइन कराई बीजेपी। बीजेपी के संकटमोचक माने जाने वाले पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को केंद्रीय नेतृत्व ने न्यू ज्वाइनिंग टोली का प्रदेश संयोजक बना कर बड़ी […]

Read More

दिल्ली में पीने के पानी के बढ़ते संकट को लेकर अतिरिक्त पानी की मांग वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है. इस दौरान दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने का निर्देश दिया है. इस मालमे पर जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस के वी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ सुनवाई कर रही है. दिल्ली ने की थी 150 क्यूसेक पानी की मांग ASG ने अपर यमुना रिवर बोर्ड की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बैठक में […]

Read More

दिल्ली से सटे गाजियाबाद इलाके के वसुंधरा में फ्लैट की पहली मंजिल पर लगे AC में ब्लास्ट होने से आग लग गई. आग की लपटों से कमरे में रखा सारा सामन जल गया. आग की जद में बगल का फ्लैट भी आने लगा. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई. गुरुवार तड़के फ्लैट में आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. आग की घटना सुबह करीब पांच बजे की है. घटनास्थल पर आग पर काबू करने के लिए 2 […]

Read More

राजस्थान के झुंझुनूं के धनखड़ अस्पताल में बीते दिनों हुए किडनी कांड में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी डॉ. संजय धनखड़ को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है की धनखड़ भागने की फिराक में था, लेकिन उसके पहले ही उसे पकड़ लिया गया. मामले में पीड़िता ईद बानो का इलाज फिलहाल जयपुर में चल रहा है. आरोपी डॉक्टर पिछले आठ दिन से फरार था. डॉ. संजय धनखड़ पर मरीज के जीवन के साथ लापरवाही बरतने के आरोप तो लगे ही हैं, इसके अलावा पुलिस ने जब एफआईआर दर्ज करते हुए जांच […]

Read More

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल भाजपा व कांग्रेस की राजनीति का केंद्र हैं। अंचल की चारों लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में जाने के बाद भी दिल्ली में अंचल का वजन घटेगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अंचल से दिल्ली सरकार में दो केंद्रीय मंत्री थे। इस बार अंचल से केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया को ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि ग्वालियर, मुरैना से विजयी हुए भारत सिंह कुशवाह व शिवमंगल सिंह तोमर पहली बार जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। भिंड से अनुसूचित वर्ग की संध्या राय दूसरी बार विजयी हुई हैं। अनुसूचित वर्ग से केंद्रीय मंत्रिमंडल […]

Read More

ग्वालियर। चिकित्सा छात्रों को गुणवत्ता परख शिक्षा देने के मामले में देश के टाप टेन चिकित्सा महाविद्यालयों की सूची में शुमार हाेने के लिए गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय आतुर नजर आ रहा है। इसके लिए प्रबंधन ने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अन्य संसाधन बढ़ाने पर फोकस शुरू कर दिया है। जिससे आने वाले समय में न केवल महाविद्यालय में दाखिला लेने वाले एमबीबीएस छात्र बल्कि एमडी, एमएस करने वाले छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके। जिससे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की जाने वाल नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग का हिस्सा गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय बन सके। दरअसल, इस सूची में शामिल होने के लिए संस्थान […]

Read More

जबलपुर । भेड़ाघाट स्टेशन में ट्रेन से कटकर एक परिवार ने जान दे दी। मौत की वजह घरेलू कलह बताई जाती है। परिवार जबलपुर के सिहोरा का रहने वाला था। नरेश चंद्राकार ने पत्‍नी बच्‍चे समेत मौत को गले लगा लिया। परिवार में दुधमुंही समेत दो बेटियां थीं। नरेश रेलवे में ही ग्रुप डी में कर्मचारी था। जीआरपी और भेड़ाघाट थाने की पुलिस मौके पर है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर यह कदम उठाया   जबलपुर रेल मंडल में साउथ क्षेत्र में पदस्थ चाबीमेन नरेंद्र चढ़ार 34 वर्ष ने अपनी पत्नी रीना 33 वर्ष और 6 साल की सान्वी और 11 माह […]

Read More

जबलपुर । बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने वालों को यह करतूत भारी पड़ सकती है । इसकी वजह यह है क‍ि इस मामलें में 3 साल की सजा भी हो सकती है । विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 के तहत यह कार्रवाई की जाएगी । बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल की सजा अथवा 10 हजार रुपये का जुर्माना या दोनों सजाओं से दंंडित करने का प्रवि‍धान है। लाइनों और सामग्री की चाेरी का अपराध माना जाएगा   बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 में यह प्रवि‍धान है कि लाइसेंसधारी या […]

Read More

जबलपुर। गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रामखीरिया गांव में 20 फीट गहरी खदान धंस गई। खदान धंसने से सात मजदूरों के दबने की सूचना है। अब तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में तीन लोग घायल व एक लापता बताया जाता है। घायलों में खुशबू (25 वर्ष ) पति विनोद, सावित्री (35 वर्ष ) पति अनु बसोर व चांदनी (20 वर्ष ) पिता राजू बसोर शामिल हैं। मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे   जबलपुर जबलपुर में रेत की अवैध खदान धंसने से मुकेश (35 वर्ष ) पिता जगन खटीक, मुन्नी बाई […]

Read More

मुरैना। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के शिल्पकार विजयपुर के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत रहे। रामनिवास रावत ने मतदान 7 मई से एक सप्ताह पहले यानी 31 अप्रैल को कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। रामनिवास के भाजपा में जाने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह न सिर्फ विजयपुर, बल्कि श्योपुर विधानसभा में भी मजबूत स्थिति में थे। रावत ने भाजपा ज्वाइन कर ली, लेकिन कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया और कांग्रेस विधायक रहते हुए भाजपा के लिए पूरे दमखम से काम किया और परिणाम यह रहे, कि विधानसभा चुनाव में खुद 18000 वोट से जीते। […]

Read More

सतना। भाजपा प्रत्याशी एवं सतना के निवर्तमान सांसद गणेश सिंह ने एक बार फिर जीत का पंजा खोल दिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी एवं सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को 84949 मतों से प्राप्त किया है। विजयश्री हासिल करने के बाद गणेश सिंह ने अपनी जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री किचन कल्याणकारी योजना एवं विकास कार्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में जितना देश का विकास हुआ है उतना कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं हुआ। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि इस जीत के बाद एक बार फिर तीसरी बार देश के का प्रधानमंत्री […]

Read More

विदिशा। चुनाव के दौरान नोटा यानी इनमें से कोई नहीं का चलन बढ़ने लगा है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा से शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा जैसे कद्दावर नेता होने के बावजूद 9 हजार 280 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इस चुनाव में संसदीय क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, इनमें नोटा चौथे स्थान पर रहा है। तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी किशन लाल लडिया रहे है। उन्हें 10 हजार 816 स मिले है। दस अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले है। इसमें खास बात ये है कि […]

Read More