Browsing: राज्य समाचार

गुना जिले में एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके रिश्तेदारों द्वारा ही युवक का मुंडन किया गया, उसे जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाकर वीडियो बनाया गया। घटनाक्रम 24 मई का बताया जा रहा है। पीडि़त का दावा है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया है। जानकारी के मुताबिक गुना जिले मावन में रहने वाला महेंद्र बंजारा बमौरी ब्लॉक के भौंरा कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। तभी उसकी चचेरी बहन का पति रमेश बंजारा उसे कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने ले गए। इसके बाद बारां जिले […]

Read More

दिल्ली समेत पूरा उत्तर पश्चिम भारत लगातार 11वें दिन झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान रहा. पूरे देश में 17 जगहों पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया. लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ आजीविका पर असर पड़ने लगा है. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली समेत राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है. मौसम विभाग के चीफ मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों […]

Read More

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट आज जेएनयू के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुना सकती है. 2020 में हुए दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद पिछले कई साल से जेल में बंद हैं. उमर ने कोर्ट से नियमित जमानत की मांग की है. इस मामले में 13 मई को सुनवाई हुई थी लेकिन फैसला नहीं आ पाया था. घंटों की सुनवाई के बाद स्पेशल जज समीर बाजपेयी ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. वहीं, आज उमर खालिद को कोर्ट से राहत मिलेगी या नहीं, इस पर सभी की निगाहें टिकीं हैं. जमानत याचिका का विरोध […]

Read More

बिहार की राजधानी पटना के सुल्तानगंज में लॉ कॉलेज में परीक्षा देने गए एक छात्र की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक युवक बीएन कॉलेज का छात्र था. हमलावर बदमाशों की संख्या करीब 8 थी. सभी बदमाश अपने चेहरे को ढके हुए थे. घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बदमाश लाठी-डंडों से लैस दिख रहे हैं. बदमाशों ने छात्र को लाठी-डंडों और पत्थरों से बेरहमी से पीटा. गंभीर हालत में छोड़कर सभी बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले […]

Read More

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा गया. एक वीडियो आया है, जिसमें देखा गया है कि इमरजेंसी गेट से लोगों को निकाला गया. इस दौरान कई यात्री कूदते भी दिखाई दिए है. बम की सूचना से दिल्ली एयपोर्ट पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया. हालांकि अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की जा रही है. एयरपोर्ट के अधिकारी का कहना है कि विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया है. विमानन सुरक्षा […]

Read More

कथित तौर पर पिछले तीन साल सात माह से अधिक समय तक सिर्फ नर्मदा जल ही ग्रहण रहे दादा गुरु की साधना पर स्वास्थ्य विभाग शोध करेगा। शोध के दौरान ये पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर नर्मदा जल में ऐसे कौन से तत्व हैं जिसके सेवन से कोई व्यक्ति इतने लंबे समय तक बिना अन्न ग्रहण किए जीवित रह सकता है। इसी सिलसिले में मंगलवार को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मदन महल स्थित शिमला हिल्स में दादा गुरु से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी निर्देशों पर चर्चा की। ये भी अवगत […]

Read More

जबलपुर। शहर में एक नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रिश्तेदार के घर में चोरी की। जेवर बेचकर कार और एक मोबाइल फोन खरीद लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। चोरी किए गए जेवरात बेचकर उससे मोबाइल फोन और कार खरीदी। आरोपित ज्यादा दिन तक पुलिस से बच नहीं पाए और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से जेवरात, कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। रिपोर्ट 25 मई को माढ़ोताल थाने में दर्ज कराई गई   माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि 19 मई को शारदा नगर माढ़ोताल निवासी मधु पटेल […]

Read More

जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे खजरी खिरिया बाइपास में फरार 30 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी कबाड़खाने में विस्फोट के बाद सीधे नागपुर की तरफ भाग गया था। वहां उसने परिचित कबाड़ी नागपुर निवासी करीम सत्तार पटेल से 50 हजार रुपये लिए थे। इतना ही नहीं वह वहां होटल में रुका। नागपुर से ही उसने जबलपुर में चल रही पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी। इसके लिए लगातार इंटरनेट मीडिया और समाचार पत्रों से देखता रहा। बाद में वहां से भाग निकला। मामले में गिरफ्तार किए गए करीम को अधारताल पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से […]

Read More

जबलपुर। सीधी के मझौली में 25 से ज्यादा आदिवासी महिला, युवती और छात्राओं से सीरियल दुष्कर्म करने वाला आरोपित अमरवाह का 30 साल का बृजेश प्रजापति तीन साल पहले तक जबलपुर की स्टील फैक्ट्री में काम करता था। यहां से लौटने के बाद उसने यूट्यूब पर आवाज बदलने वाले मैजिक एप की जानकारी ली। एप के जरिए आवाज बदलकर फोन करता   महिलाएं-युवतियां और छात्राओं को एप के जरिए आवाज बदलकर फोन करता। उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देकर दस्तावेजों की खानापूर्ति के लिए शाम को बुलाता।   सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देता था मुख्य आरोपित […]

Read More

 जबलपुर। सिद्धिदात्री नर्मदा तटीय पुण्यभूमि संस्कारधानी जबलपुर से महज 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है-ग्राम पटोरी। यहां द्वापर के युगंधर भगवान श्रीकृष्ण की 500 एकड़ की जमींदारी हैं। इस भूमि पर निर्मित मंदिर अत्यंत भव्य-दिव्य और नयनाभिराम है। यह बेशकीमती संंपदा सरकारी दस्तावेज में श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के नाम से दर्ज है। 1923 में संतान पाने के लिए उन्होंने हर संभव धार्मिक अनुष्ठान किए थे   अभिनव श्रीराधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण कराने वाली मझौली निवासी गंगा प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी द्रौपदी बाई मिश्राइन की कोई संतान नहीं थी। संतान पाने के लिए उन्होंने हर संभव धार्मिक अनुष्ठान किए […]

Read More

जबलपुर। जबलपुर में कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बीते दिनों निजी स्कूलों के खिलाफ एक मुहिम चलाई थी जिसके तहत निजी स्कूल ऑन के खिलाफ आम जनता से शिकायतें बुलवाई थी। फीस पुस्तक और ड्रेस के मामले में साठगांठ पर आम लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायतें की थी। इसमें लगभग 250 शिकायतें हैं आम लोगों की तरफ से जिला प्रशासन को मिली थी इसमें जबलपुर के 75 स्कूलों के खिलाफ जांच शुरू की गई थी। 22 लाख का स्कूलों पर जुर्माना लगाया। 30 दिनों के अंदर स्कूलों को बच्चों को अतिरिक्त बढ़ाई गई फीस बढ़ाई। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह […]

Read More

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के पाचोरी गांव में सिकलीगरों द्वारा अवैध रूप से हथियार बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाहपुर थाना पुलिस ने गांव के एक सिकलीगर से फिर दस देसी पिस्टल बरामद की हैं। ये पिस्टल लेकर वह तस्कर को सौंपने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सिंधखेड़ा गांव के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपित ठाकुर सिंह बरनाला उम्र 27 वर्ष निवासी पाचोरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि 26 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में रेत सहित खनिज के अवैध परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए राज्य सरकार 40 जिलों में एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित चेक पोस्ट लगाएगी। यह चेक पोस्ट पूरी तरह से मानव रहित होंगे। इन सभी जिलों में 10 माह में एआइ चेक पोस्ट व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। अवैध परिवहन की राज्य और जिला स्तरीय कमांड सेंटर से वाहनों की निगरानी की जाएगी। चेक गेट के साफ्टवेयर को ई-टीपी जारी करने वाले पोर्टल के साथ एकीकृत कर बिना रायल्टी का भुगतान कर परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। सूचना […]

Read More

भोपाल। पिछले छह माह से लगा तबादलों पर लगा प्रतिबंध छह जून को हट जाएगा। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग प्रशासकीय आधार पर तबादले कर सकेंगे। विभागों में इसकी तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं। हालांकि, विभाग अभी अपनी मर्जी से तबादले नहीं कर सकेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री समन्वय से अनुमति लेना होगी क्योंकि तबादला नीति अभी जारी नहीं हुई है। यह विधानसभा के मानसून सत्र के बाद जारी हो सकती है। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तबादलों पर प्रतिबंध लग गया था। चुनाव कार्य में संलग्न […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर फायर आडिट अभियान चलाया जाएगा। वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय से इसकी शुरुआत हो चुकी है। मंत्रालय में सुरक्षा उपकरणों की जांच कर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की भी जांच की गई है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग ने वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग का रिनोवेशन कराने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इसी तरह अन्य सरकारी भवनों का भी फायर आडिट कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। सतपुड़ा भवन और फिर मंत्रालय में भीषण आग से सरकारी दस्तावेज सहित शासकीय संपत्ति की हानि हुई थी। वहीं प्रदेश […]

Read More

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शराब माफिया सोम डिस्टलरीज एंड बेवरेज के कारनामों को उजागर करती हुई पंजाब केसरी की खबर के आधार पर कांग्रेस ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। दरअसल पिछले दिनों पंजाब केसरी ने सोम डिस्टलरीज एंड बेवरेज पर सरकार के 575 करोड़ रुपए बकाया होने के बावजूद की जा रही मेहरबानियां को उजागर करती हुई एक खबर सोम डिस्टलरीज पर आखिर क्यों मेहरबान है मोहन सरकार..? प्रकाशित की थी जिसको आधार बनाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने मोहन सरकार पर करारा हमला बोला है। अरुण […]

Read More