Browsing: राज्य समाचार

जबलपुर: बीएड में बमुश्किल से सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश पाने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के लिए हेल्प सेंटर में भटकना पड़ा। नियमों की उलझन की वजह से ऐसी समस्या आई। उच्च शिक्षा विभाग के अफसर भी इस मामले में कोई मार्गदर्शन नहीं दे पाए जिस वजह से यह परेशानी खड़ी हुई बाद में प्राचार्य ने अपने स्तर पर इस मामले का निपटारा किया। 30 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाना है   बीएड, एमएड मेंं आवंटित सूची वाले विद्यार्थियों को 30 मई तक दस्तावेजों का […]

Read More

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने छात्र और अभिभावक से कहा कि स्कूल मैनेजमेंट से कुछ सवाल करें। 25 जनवरी 2018 से राज्य शासन ने फ़ीस वृद्धि के पैमाने तय कर दिये थे। अपने हक के लिए सवाल करें। किसी को भी अपनी गाड़ी कमाई पर डाका डालने का मौक़ा न दें। अपने हक के लिए करें सवाल   स्कूल मैनेजमेंट से कुछ सवाल करें कि आपने आडिट रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की है? आपकी वार्षिक प्राप्तियों का आधिक्य कुल प्राप्तियों के 15% से कम है? आपने औचित्य सहित फ़ीस वृद्धि की सूचना सत्र प्रारंभ होने के 90 दिवस की अवधि में […]

Read More

उज्जैन। नाबालिग को ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने का झांसा देकर उज्जैन लाकर अनैतिक कार्य करवाने वाले महिला, पुरूष को पुलिस ने जेल भेज दिया। पांच फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है। बता दें कि शुक्रवार को एक किशोरी ने महिला थाने पर शिकायत की थी कि भावना उर्फ शिवानी पत्नी हर्ष निवासी पावंसा मक्सी रोड़ व हर्ष मालवीय पायल निवासी उज्जैन एवं चार अन्य अज्ञात आरोपित उसे इंदौर से उज्जैन लेकर आए थे। यहां सभी ने उसे ब्यूटी पार्लर कोर्स करवाने का झांसा दिया था। इसके बाद नाबालिग से अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। […]

Read More

भिंड। भिंड के 68 साल पुराने शासकीय एमजेएस कॉलेज (महाराजा जीवाजी राव सिंधिया) को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा मिल गया है, यह दर्जा पाने वाला जिले का पहला कॉलेज है। नवीन सत्र से कॉलेज की शैक्षणिक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण कराया जाएगा। कॉलेज में नवीन पाठ्यक्रम शुरू होने के साथ ही फैकल्टी भी बढ़ेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, हर जिले में एक सरकारी कॉलेज को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। जानकारी के […]

Read More

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा 21 जुलाई से 19 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रुद्रसागर के समीप स्थित त्रिवेणी संग्रहालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस आयोजन में देश के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस बार गीत,संगीत व नृत्य की रस वर्षा से सराबोर सात शाम आयोजित होगी। मंदिर प्रशासक मृणाल मीना ने बताया महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में गीत, संगीत व नृत्य की शास्त्रीय विद्या के कलाकार प्रस्तुति देंगे। नटराज […]

Read More

बड़वानी। भीषण गर्मी के बीच बीते सप्ताह से समीप नर्मदा नदी में बैकवाटर लगातार बढ़ रहा है। रविवार शाम को करीब 121.500 मीटर तक बैकवाटर रहा। इससे घाट पर बना छोटा मंदिर डूब गया और छत्रियों की जमीन डूब गई। वहीं नए घाट का निचले हिस्से की सीढ़ियां जलमग्न हो गई। नर्मदा में पानी बढ़ रहा है। बढ़ते बैकवाटर के चलते घाट निर्माण समिति द्वारा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से गहरे पानी में स्नान नहीं करने का आह्वान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राजघाट-कुकरा सरदार सरोवर बांध की डूब में शामिल है। यहां खतरे का निशान 123.280 मीटर है। […]

Read More

शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत कस्बे में एक फर्नीचर व्यवसायी के यहां हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात को व्यवसायी के विश्वास पात्र नौकर ने ही अंजाम दिया था। नौकर ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि करैरा कस्बे में शासकीय महाविद्यालय के सामने निवासरत विकास फर्नीचर के नाम से फर्नीचर व इलैक्ट्रानिक्स का व्यवसाय करने वाले विकास गुप्ता पुत्र गणेशदत्त नगरिया 25 तारीख की रात अपने पूरे परिवार के साथ होटल हवेली में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने […]

Read More

खंडवा। शिकारी गैंग को अवैध हथियार देने वालों को पकड़ने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है । सोमवार को मोघट पुलिस ने शिकारी गैंग को हथियार बेचने वाले सरगना को गिरफ्तार किया है। मोघट टीआइ संजय पाठक ने बताया कि आरोपित जैनुल आबेदीन बंदूकवाला पुत्र इमरान निवासी बांबे रोड चांडक चौराहा हरदा द्वारा खंडवा के अजहर बख्श को हथियार मुहैया करवाए जाते थे। उन्‍होंने बताया कि अजहर इसके बाद हथियारों को शिकारी गैंग को बेचता था। हमारी टीम ने इसे व इसके साथी आरोपित रियाजुद्दीन निवासी सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक बंदूक 12 बोर की […]

Read More

भोपाल: मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम बरोदिया नोनागिर में दलित युवती की रहस्यमयी मौत के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ एवं कांग्रेस महासचिव ने सीएम मोहन यादव सरकार पर हमला किया है। प्रियंका गांधी ने दलित युवती की एंबुलेंस से गिरकर हुई मौत पर अब पीएम मोदी पर निशाना साथा है। पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा है। दिग्विजय सिंह ने सागर एसपी को हटाने की मांग की है, वहीं कमलनाथ ने सवाल किया है कि क्या मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह हो गया है। प्रियंका गांधी का आरोप- […]

Read More

 मध्य प्रदेश के शराब माफिया सोम डिस्टलरीज एन्ड बेवरेज लिमिटेड के रसूख का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के देपालपुर सत्र न्यायालय से कंपनी के संचालकों को सजा होने के बावजूद ना तो कंपनी की कुर्की की गई और ना नहीं इसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इतना ही नहीं आबकारी आयुक्त ने कंपनी को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। लेकिन नोटिस का जवाब न देने के बावजूद कंपनी का लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया। जिससे इस मामले में भारी भ्रष्टाचार से भी इंकार नहीं किया जा सकता। फर्ज़ी दस्तावेजों के जरिये शराब के […]

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में वैद्यराज के नाम से मशहूर चिकित्सक हेमचंद मांझी ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा देंगे। मांझी ने कहा कि वह जड़ी-बूटियों से इलाज करना भी बंद कर देंगे। मांझी ने फैसला नक्सलियों की धमकी के बाद लिया है। मांझी (72) को पिछले महीने देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला था। पुलिस ने बताया कि रविवार रात नक्सलियों ने जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमेली और गौरदंड गांवों में दो निर्माणाधीन मोबाइल टावरों में आग लगा दी तथा वहां मांझी को धमकी देने वाले पर्चे फेंके। माओवादी पर्चे में मांझी की एक तस्वीर है […]

Read More

 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा क्षेत्र में  पिछले दिनों ज्वेलर्स की दुकान से सोने की अंगूठी का बॉक्स चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश ईरानी बदमाश हैं जो सोने की अंगूठी से भरा एक बॉक्स चुरा कर ले गए थे। दोनों ही बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे चुराई गई सोने की अंगूठियां बरामद कर ली हैं। जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया की बाणगंगा क्षेत्र में स्थित भाविका ज्वेलर्स नामक एक ज्वेलर्स की दुकान से दो बदमाश दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर एक सोने की अंगूठी […]

Read More

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के ग्राम कुकुरमुड़ा में नागपुर से अपने घर आये युवक की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। वारदात को गांव के ही किसी युवक ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। खैरागढ़ थाना के पुलिस अधिकारियों ने मध्यरात्रि में ही घटना स्थल पर पहुंच कर युवक के शव का पंचनामा किया। मामले में विवेचना जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ लाया गया है। घटना रविवार देर रात की है। जहां बाजार अतरिया के समीप ग्राम कुकुरमुडा में 24 वर्षीय युवक की डंडे से पीट-पीटकर […]

Read More

सोशल मीडिया पर भोपाल पुलिस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एएसआई अपने वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर के आदेश की खुलेआम अव्हेलना करता दिखाई दे रहा है। दरअसल वीडियो भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शराब दुकान समय से पहले खुलने पर मौके पर मौजूद एस आई ने अपने अधीनस्थ ए एस आई को शराब दुकान के खिलाफ पंचनामा बनाने का आदेश दिया। लेकिन एएसआई ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का पालन करने से साफ इंकार कर दिया। उल्टे अपने वरिष्ठ अधिकारी से बहस करने लगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल […]

Read More

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की मनमानी से जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे ही कुछ फरियादी अपनी तकलीफ लेकर उपमुख्यमंत्री के बंगले पहुंचे। फरियादियों का कहना है कि पुलिस का अपराधियों को संरक्षण है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस माल बरामद करने के बाद फरियादियों को सामान भी नही लोटा रही है। साथ ही इस तरीके का व्यवहार किया जाता है कि वह दोबारा कंप्लेंट लिखने जाते ही नहीं। इन फरियादियों के आवेदन पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश […]

Read More

मध्य प्रदेश के डबरा में एक प्रेमी जोड़े को परिजनों ने तालाबानी सजा दी। मामला भितरवार थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव का है। जहां प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब पुलिस भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक, युवक सोना बाथम निवासी मोहनगढ़ अपनी प्रेमिका निवासी देवगढ़ से मिलने रविवार को गया था। तभी परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ा लिया जिसके बाद उनके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट […]

Read More