Browsing: राज्य समाचार

भोपाल: लोकसभा नतीजों से पहले सट्टा बाजार में कांग्रेस-भाजपा की जीत हार पर लग रहे सट्टों ने दोनों ही पार्टियों की नींद उड़ा रखी है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट इंदौर, छिंदवाड़ा समेत 29 सीटों पर फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी बेहद हैरान कर देने वाली है। हालांकि सारी स्थिति 4 जून को आने वाले नतीजों से ही स्पष्ट होगी। इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 29 में से 26 सीटों पर भाजपा जीत रही है, वहीं कांग्रेस को महज 2-3 सीटें मिल रही है। सट्टा बाजार के सूत्रों की माने तो इंदौर लोकसभा चुनाव में भाजपा 10 से […]

Read More

महाराष्ट्र के शिरडी के एक फूल कारोबारी ने कार से करीब 440 किलोमीटर का सफर किया और दुर्लभतम ‘‘बॉम्बे” समूह का रक्तदान करके 30 वर्षीय महिला मरीज की जान बचाने में मदद की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिरडी में फूलों का थोक कारोबार करने वाले रवींद्र अष्टेकर शनिवार (25 मई) को इंदौर पहुंचे और एक स्थानीय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती महिला के लिए ‘‘बॉम्बे” समूह का रक्तदान किया। अष्टेकर ने बताया, ‘‘जब मुझे वॉट्सऐप पर रक्तदाताओं के एक समूह के जरिये इस महिला की गंभीर स्थिति के बारे में पता चला तो […]

Read More

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवक ने परिवार के 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी, मां – बहन, भाई – भाभी और दो भतीजियों और भतीजे को मार डाला तत्काल लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना तामिया तहसील थाना माहुलझिर के कछार गांव की है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा […]

Read More

सतना।: मध्य प्रदेश के सतना जिले में अजीब तरह के शौक ने महिला की जान खतरे में डाल दी। 25 साल की महिला को तरह तरह के बालों को खाने का अजीब शौक लग गया। बाद में यह शौक महिला के लिए जानलेवा बन गया। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट के अंदर से ढाई किलो बाल का गुच्छा निकाला गया, तब जाकर महिला की जान बच सकी। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित जानकी कुण्ड चिकित्सालय का है। महिला यूपी के महोबा जिले से आई थी। चिकित्सालय की वरिष्ठ सर्जन डॉ […]

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने सागर घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। इस दुखद घटना पर कांग्रेस को राजनीति न करने की सलाह दी है। सीएम ने कहा कि इस दुख की घटना में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। वहीं बड़ोदिया नोनागिर गांव में पुलिस चौकी खोलने की बात भी सीएम ने कही। इसके साथ ही मृतक राजेंद्र अहिरवार के परिवार को 8,25,000 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया, जिसमें से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आधी राशि 4, 12,500 बैंक खाते […]

Read More

भिंड पुलिस ने आज दुष्कर्म के फरार आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। जहां मजदूर की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस की गोली लगने से दुष्कर्म का आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सुबह 5 बजे हिमालय फैक्ट्री से इंडियन ऑयल फैक्ट्री की तरफ जाते रास्ते पर आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म पीड़िता घर में अकेली थी, […]

Read More

बिहार के शेखपुरा जिले के एक सरकारी स्कूल में भीषण गर्मी से 50 से ज्यादा छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. बेहोश बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को फोन किया गया. काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहनों से सभी छात्राओं को सदर अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. बिहार में गर्मी का मौसम चरम पर है. भीषण गर्मी ने कहर बरपा रखा है. राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री […]

Read More

राजधानी दिल्ली ने गर्मी ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 28 मई (मंगलवार) को यहां नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि राजस्थान के चूरू में तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों तक दिल्ली के लोगों को इस भीषण गर्मी से निजात नहीं मिलेगी. दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी के कारण कहर बरप रहा है. आइए जान लेते हैं कि आखिर राजधानी दिल्ली में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की वजह क्या है. हरियाणा-राजस्थान से […]

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत सात दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर की, जिस पर शीर्ष अदालत ने मंगलवार को तत्काल सुनवाई की अनुमति देने से इनकार कर दिया. दिल्ली सीएम की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस जेके महेश्वरी की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामले को मेंशन किया था. वह ऑनलाइन के जरिए जुड़े. सुप्रीम कोर्ट से सिंघवी ने जल्द सुनवाई की मांग उठाई. उनका कहना था कि अदालत बुधवार को मामले पर सुनवाई करे. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मेडिकल की वजह से हो […]

Read More

लोकसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में पहुंच रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से लेकर कई हाई प्रोफाइल सीटों पर 1 जून को वोटिंग होनी है. इन्हीं में से एक बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा सांसद रामकृपाल यादव लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार मीसा भारती हैं. अब सवाल खड़ा हो रहा है क्या मीसा भारती “चाचा” से हार का हिसाब चुकता कर पाएंगी या फिर रामकृपाल यादव हैट्रिक मारकर इतिहास […]

Read More

बच्चे की चाहत में चाचा कातिल बन गया. तांत्रिक के कहने पर उसने अपने ही भाई के बेटे की बलि दे दी. आरोपी चाचा और तांत्रिक ने मिलकर 10 साल के कन्हैया का पहले कलाई काटकर गला रेता फिर उसका पेट फाड़ दिया था. यह जघन्य वारदात 5 साल पहले बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में घटी. 5 साल पहले अपने भतीजे की नरबलि देने वाले आरोपी चाचा और तांत्रिक को कोर्ट ने सजा सुनाई है. एसी/एसटी स्पेशल कोर्ट ने हत्याकांड में दोषी पाए गए दोनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा दी है. अदालत ने आरोपियों को 50-50 […]

Read More

राजस्थान में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत खराब होने लगी. अस्पताल पहुंचते-पहुंचते तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, 22 से अधिक लोग का इलाज जारी है. इनमें से कुछ स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं.घटना राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटडा थाना क्षेत्र की है. सावन क्यारा गांव मेंबीती रात को एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग हो गई और उससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद एक महिला सहित तीनों लोगों की मौत हो गई. वहीं, 22 लोगों को कोटडा अस्पताल में भर्ती कराया […]

Read More

बिहार के पटना में बीएन कॉलेज में छात्र हर्ष राज की बेरहमी से पीट-पीट कर सोमवार को हत्या कर दी गई. वह लॉ कॉलेज के परीक्षा भवन से एग्जाम देकर निकला ही था कि लाठी-डंडे और रॉड से लैस 10-15 संख्या में युवकों ने उस पर हमला बोल दिया. इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. हर्ष की हत्या पूरी प्लानिंग से की गई. पुलिस को आशंका है कि कोई कॉलेज के अंदर से हमलावरों को हर्ष की हर एक्टिविटी की जानकारी दे रहा था. वैसे […]

Read More

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. सीधी कांड के बाद अब गुना के एक युवक को अमानवीय सजा दी है. बंजारा समुदाय के एक युवक के मुंह पर कालिख पोत कर उसे जूते की माला पहनाई. उसका मुंडन किया गया, महिलाओं के पकड़े पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया. इतने से मन नहीं भरा तो आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा. पीड़ित युवक का यह भी आरोप है कि उसे पेशाब पिलाया गया. पीड़ित युवक आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसे वहां से […]

Read More

जबलपुर। जिले के निजी स्कूल और पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 11 बड़े स्कूलों के संचालक, प्राचार्य और पुस्तक विक्रेता और प्रकाशक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51 लोगों पर धारा 420, 409, 468, 471 के तहत एफआइआर दर्ज की। पुलिस ने 20 लोगों को इनके घर, दफ्तर, बाजार और एयरपोर्ट से इन्हें गिरफ्तार किया और शेष 31 की तलाश में कई जगहों पर पुलिस ने छापे भी मारे। 80 फीसदी फर्जी किताबों को कोर्स में जोड़ा गया   जिला प्रशासन लगभग 55 दिनों की जांच में स्कूलों की आय-व्यय से लेकर किताबों की […]

Read More

जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे खजरी खिरिया बाइपास िस्थत कबाड़खाने में विस्फोट के बाद फरार हुए हिस्ट्रीशीटर गुंडें और तीस हजार के इनामी शमीम कबाड़ी के शहर में भी कई मददगार हैं। शमीम एसयूवी से नागपुर तक गया था। यह जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम अब यह पता लगा रही है कि आखिरकार एसयूवी नागपुर तक चलाकर कौन ले गया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन एसयूवी में उस वक्त सवार था। करीम सत्तार पटेल से 50 हजार रुपये लिए थे   शमीम ने नागपुर पहुंचने के बाद परिचित कबाड़ी नागपुर निवासी करीम सत्तार […]

Read More