इंदौर : सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये शारजाह से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे 23 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से रोडियम धातु की परत चढ़ा करीब 80 ग्राम सोना जब्त किया गया। आरोपी व्यक्ति विदेशी सोने की इस खेप को अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपाकर लाया था। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब छह लाख रुपये आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद आरिफ गामा शेख […]
Browsing: राज्य समाचार
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 लाख 73 हज़ार करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है। इस कर्ज से उभरने के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने नया फार्मूला खोज निकाला है। इस फार्मूले के तहत देश के दूसरे राज्यों में मौजूद मध्य प्रदेश की संपत्तियों को बेचने और किराए पर देने की तैयारी की जा रही है। जिससे करीब 200 करोड रुपए सरकार की खजाने में जमा होने की उम्मीद है। लेकिन बड़ा सवाल यह है वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सोम डिस्टलरीज जैसे बड़े देनदारों से 575 करोड रुपए का उधार वसूलने में कोई रुचि क्यों नही […]
मध्य प्रदेश के सीहोर में रेहटी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम ओड़िया में गुरुवार को बुजुर्ग दंपत्ति के शव संदिग्ध परिस्थिति में उनकी झोपड़ी में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के गले में कपड़े का फंदा जैसा दिख रहा है, और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मामला दर्ज कर अभी मामले की जांच शुरू कर दी है। रेहटी तहसील के ग्राम ओड़िया की यह घटना है। बुजुर्ग दंपति के गले में फंदे के निशान दिख रहे […]
पन्ना जिले में एक कलयुगी भतीजे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां उसने अपने ही बुजुर्ग चाचा को इलाज कराने के बहाने धोखे से 6 बीगा जमीन अपने नाम करवा ली। जब इस बात की जानकारी चाचा को लगी तो उन्होंने रोते बिलखते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, 90 साल का बुजुर्ग बदन सिंह यादव अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ पन्ना जिले के अजयगढ़ के ग्राम पाठा में रहता है। वह अक्सर बीमार रहता है। इसी का फायदा उठाकर भतीजे ने उसकी जमीन […]
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू से हत्या कर दी. युवती ने प्रेमी के हत्या की साजिश मुहबोले मामा के साथ मिलकर की. प्रेमी के मौत के बाद पुलिस ने जब तलाश की तो मामले का खुलासा हुआ और सबकुछ साफ-साफ हो गया. युवती शिवपुरी में कोचिंग करने के लिए गई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. 25 साल की युवती शिवपुरी में कोचिंग करने के लिए गई हुई थी. शिवपुरी में उसकी मुलाकात 42 साल के शख्स होती है और दोनों के बीच गहरी […]
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को अज्ञात लोगों के द्वारा प्रेम नगर निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सविता के पुरा स्थित नहर के पास की यह घटना है। प्रेम नगर निवासी संजू सुमन का शव नहर के पास ग्रामीण को दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता और सिविल लाइन पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच पड़ताल की शव प्रेम नगर निवासी […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पिता पुत्र की हत्या का मास्टरमाइंड पिछले ढाई महीने से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, पुलिस आरोपी मुकुल की लगातार तलाश कर रही थी और उसकी तलाश में एमपी से लेकर नेपाल तक पुलिस की टीम पहुंच गई थी। लेकिन हर बार आरोपी चकमा देकर भाग जाता था मुकुल ने खुद थाने पहुंचकर अब सरेंडर कर दिया है प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कर दिया सरेंडर मुकुल की गर्लफ्रेंड को दो दिन पहले हरिद्वार से पुलिस ने पकड़ लिया था मुकुल मौके से भाग गया था। अभी लड़की से […]
दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट 20 घंटे से अधिक लेट रही. एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे. एयर इंडिया की यह फ्लाइट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली थी. विमान को 30 मई को दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरना था. यात्रियों का आरोप है कि विमान के अंदर उन्हें बिना एसी के बैठाया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर अभिषेक शर्मा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि ‘कृपया मुझे और बोर्डिंग एरिया में फंसे लोगों को घर जाने दें! AI 183 8 घंटे से अधिक लेट है. लोगों को बिना एसी के […]
आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से उनके ऊपर कई अपराधिक मामले चल रहे हैं. अब वह अपने बेटे अनस के मारपीट वाले मामले में भी फंस गए हैं. पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में नोएडा सेशन कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने कुर्की के आदेश CRPC की धारा 81/82 के तहत दिए हैं. अमानतुल्लाह खान और बेटे अनस के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज है. अनस पर नोएडा के पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है जबकि अमानतुल्लाह […]
देश में भीषण गर्मी अपने चरम पर है. इस वजह से अलग-अलग राज्यों से कुल मिलाकर करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है. लू की वजह से स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है.आलम ये है कि अभी तक बिहार में करीब 55, उत्तर प्रदेश में 162, झारखंड में 9, राजस्थान में 5 और ओडिशा में 41 लोगों की मौत गर्मी की वजह से हो गई. बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है.प्रचंड गर्मी अब लोगों के लिए आपदा बन रही है.इसी वजह से यहां अलग अलग जिलों में करीब 55 लोगों की मौत हो गई है. अभी […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर में इसी साल 15 मार्च को दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां रेलवे मिलेनियम कॉलोनी में घर में सो रहे बाप-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बेटे की उम्र महज 8 साल थी. हत्या का आरोप बेटी और उसके बॉयफ्रेंड पर था. दोनों फरार चल रहे थे. हालांकि, आरोपी बॉयफ्रेंड ने अब जबलपुर में सरेंडर कर दिया. वहीं, गर्लफ्रेंड को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. घटना 14-15 मार्च की दरमियानी रात की है. रेलवे मिलेनियम कॉलोनी में राजकुमार विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ सो रहे थे. पास में ही 8 साल […]
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के रामपुरा मोहल्ले में एक विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर आतंक मचाया. तलवार और लोहे की रॉड लेकर वे सभी एक घर में घुसे और वहां से एक 22 साल की युवती को खींचकर अपने साथ ले जाने लगे. इस दौरान उन्होंने लड़की के पिता और भाई पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया. युवती को लेकर जाते हुए देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों की भीड़ को देखकर सभी बदमाश युवती को छोड़ बाइक से भाग निकले. इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची […]
बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के दूरस्थ गांव में फिर एक दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस समय युवक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था, उसकी मां और पत्नी न केवल वहां मौजूद थीं, बल्कि अपनी बेटी को बचाने जा रही उसकी मां को पकड़ रखा था। जिसके चलते वह अपनी बेटी की अस्मत लुटने से नहीं बचा पाई। घटना के बाद गांव का सरपंच भी मौके पर पहुंचा, लेकिन उसने भी पुलिस को सूचना देने की जगह मामले को दबाने का प्रयास किया। […]
जबलपुर। 12वीं के विद्यार्थियों कालेज में प्रवेश लेने के लिए दूसरा राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो गई है। एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं आनलाइन के माध्यम से 13 जून तक अपना आवेदन कर सकते हैं। दूसरा राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की वजह से उन छात्रों के लिए भी खुशखबरी है, जो पहले राउंड में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे या आवेदन नहीं हो पाया था। डाक्यूमेंट कंप्लीट कर आनलाइन फार्म भर सकते हैं जिन छात्रों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है, वो भी डाक्यूमेंट कंप्लीट कर आनलाइन फार्म भर सकते हैं। […]
जबलपुर। एल्गिन हास्पिटल में आशा कार्यकर्ताओं के लिए विश्राम कक्ष तैयार किया गया है। इस कक्ष में पेयजल, प्रसाधन से लेकर बैठने की सुविधा है। यह कक्ष गर्भवती को लेकर आने वाली आशा कार्यकर्ताओं के लिए होगा। अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के साथ शेष समय पर आशा कार्यकर्ता इन विश्राम कक्ष का उपयोग कर सकेंगी। क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डा. संजय मिश्रा ने लोकार्पण किया इस विश्राम कक्ष का क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डा. संजय मिश्रा ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के लिए यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराने वाला एल्गिन, संभाग का पहला अस्पताल बन गया है। अभी पृथक […]
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने घर के सामने खड़ी कार के तलवार से तोडफोड़ कर दी। इस दौरान महिला को धमकाया भी। आरोपित के माता पिता के साथ कार मालिक ने कुछ दिन पहले ही मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने कार में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रेखा लाठी लेकर घर से बाहर निकलीं तिलवारा थाना इलाके में रहने वाली रेखा सोंधीया के घर पर गाली-गलौज करते हुए रचित सोनी पहुंचा। वे जब गेट से […]
