छतरपुर। छतरपुर में एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के यहां सीबीआईनेछापा डाला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीएल चौधरी के एकाधिक ठिकानों पर सीबीआई के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। कानपुर में पैतृक निवास पर भी छापा ताजा जानकारी के अनुसार एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के छतरपुर बजरंग नगर सहित कानपुर में पैतृक निवास पर सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही महाप्रबंधक पीएल चौधरी के दिल्ली और भोपाल समेत अन्य कई ठिकानों पर सीबीआई की कार्रवाई हो रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त बताया जाता है कि सीबीबाई की कार्रवाई के दौरान सहायक महाप्रबंधक समेत आधा […]
Browsing: राज्य समाचार
सागर। परिवार न्यायालय ने पति-पत्नी के अलग-अलग रहने के दौरान पत्नी द्वारा मांगे गए भरण पोषण के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि बिना उचित कारण के पत्नी अगर पति से अलग रहती है तो उसे भरण पोषण पाने का अधिकार नहीं है। सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि पत्नी़ पति को अपने माता-पिता से अलग रहने को कहती थी, लेकिन जब उसने माता-पिता को नहीं छोड़ा तो वह पति से अलग होकर रहने लगी। कुटुंब न्यायालय सागर में न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल के न्यायालय में विठ्ठल नगर निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ धारा 125 भरण […]
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने करने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कई नेताओं को चाय पर बुलाया है. बताया गया है कि पीएम मोदी जिन नेताओं के साथ चाय पर बातचीत करेंगे वे सभी मंत्री बनने वाले हैं. इन्हीं में से एक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता रामनाथ ठाकुर भी शामिल हैं. वह राज्य सभा सांसद हैं और बिहार की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं. जेडीयू ने मंत्री पद के लिए रामनाथ ठाकुर का नाम आगे बढ़ाया, जोकि अब मोदी की कैबिनेट में नजर आने वाले हैं. रामनाथ ठाकुर ने मंत्री पद […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर के हिनोता गांव में दुनिया के सबसे महंगे आम के बागान हैं. रात के अंधेरे में चोरों ने सेंधमारी करते हुए दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम को चुराने की कोशिश की. लेकिन, उसी समय बागान की रखवाली कर रहे खूंखार कुत्तों की नजर उन चोरों पड़ गई. इसके बाद चोरों को बोरी और आम तोड़ने का देसी जुगाड़, सूझा लेकिन उनकी एक भी तरकीब काम नहीं आई. चोरों को बोरी और आम छोड़कर जान बचाते हुए उल्टे पैर भागना पड़ा. इस घटना के बाद बागान के मालिक संकल्प सिंह परिहार ने सुरक्षा को और भी […]
बिहार के पटना में शास्त्रीनगर कॉलोनी में इंस्पेक्टर के बेटे की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई. युवकी का…
खंडवा। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी घाटों से दूर चली जाने से श्रद्धालुओं को स्नान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति ओंकारेश्वर पावर हाउस से बिजली उत्पादन आगामी 40 घंटे के लिए बंद करने से बनी है। नर्मदा नदी पर बड़वाह के निकट नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन ब्रिज के दो पिलर नर्मदा नदी में खड़े करने का कार्य चल रहा है। ब्रिज के पिलर की कैंपिंग के लिए एनएचएआइ की मांग पर एनएचडीसी द्वारा नर्मदा में पानी का प्रवाह शुक्रवार से 40 घंटे के लिए रोका गया है। इससे तीर्थनगरी सहित बांध के डाउनस्ट्रीम में नर्मदा […]
नेमावर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार सुबह देवास जिले के दूरस्थ अंचल नेमावर पहुंचे। यहां उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिद्धनाथ घाट पर नर्मदा पूजन किया। उन्होंने घाट पर साफ सफाई भी की। मुख्यमंत्री ने साधु संतों का सम्मान करके उनसे आशीर्वाद लिया। घाट किनारे अपने संबोधन में उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में तीज, त्योहार, पर्वों का अपना महत्व है। इनको ऋतु और मौसम के हिसाब से ऋषि मुनियों ने अपनी तपस्या, साधना से निर्धारित कर उपहार के रूप में हमें दिया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन में गंगा दशहरा पर्व आता है। नदी, […]
इंदौर। इंदौर रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब यार्ड में खड़ी ट्रेन में महिला का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव इंदौर-महू-नागदा के मध्य चलने वाले पैसेंजर ट्रेन में अलग-अलग टुकड़े कर रख दिया गया था। शव के टुकड़े रेगजीन के ट्रॉली बैग और बोरे में बंद कर रखा गया था। टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस को रेल में किसी महिला का शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे एक सफाईकर्मी को सफाई के दौरान यार्ड में खड़ी ट्रेन के अंदर एक […]
मध्यप्रदेश के बालाघाट के कटंगी में एक युवती को लूडो खेलने के दौरान एक युवक से दोस्ती हुई. जान-पहचान के बाद युवती को युवक से प्यार हो गया. युवती शादीशुदा है, इसलिए उसे अपने प्यार को परवान चढ़ाने में पति कांटे की तरह दिखाई दिया. पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर योजना बनाई, फिर अपने ही पति के मौत की हत्यारन बन गई. हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर […]
जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि INDIA गठबंधन ने नीतीश कुमार को पीएम का पोस्ट ऑफर किया था. केसी त्यागी के इस बयान को संजय झा ने कुछ ही घंटे बाद खारिज कर दिया और कहा कि हमारी पार्टी के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है और न ही सीएम को इसके बारे में कुछ पता है. झा ने कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि हमारी जानकारी में इस तरह की कोई बात नहीं है. […]
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं और आज शाम सवा सात बजे मोदी प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) खेमे में खुशी की लहर है. इस समारोह में सात हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिसमें विदेशी मेहमान भी शामिल हैं. इस बीच शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. ट्रैफिक कहां-कहां डायवर्ट किया गया है इसको लेकर भी जानकारी दी है. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए […]
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में गांजा की तस्करी करते तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से नौ किलोग्राम मूल्य का गांजा मिला है। इसका मूल्य लगभग एक लाख 80 हजार रुपये है। मामले में क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि को गढ़ा क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस संदिग्धों की जांच कर रही थी। पूछताछ करते ही चकमा देकर भागने लगे धनवंतरी नगर की ओर से आ रहे तीन युवकों को मेडिकल कालेज के मर्चुरी द्वार के पास रोका गया। […]
भारत में त्योहारों की तरह ही अनेक प्रकार के व्यंजन और मिठाइयां विश्वभर में मशहूर हैं। प्रत्येक प्रांत की संस्कृति की विविधता की तरह अलग-अलग तरह के स्वाद भी मशहूर हैं। ग्वालियर में भी मिठाई के प्रतिष्ठानों पर कुछ अलग बनने वाली विशेष मिठाई लोगों के लिए मशहूर करती है। गांधी नगर रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्रीराम मिष्ठान केटरर्स पर बनने वाले खास तरह के देशी घी के लड्डुओं के लिए लोगों की विशेष मांग रहती है। मिष्ठान प्रतिष्ठान के संचालक राकेश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मुरैना जिले के लोहार गली के रहने वाले हैं। आजादी से […]
जबलपुर। किताबों में मुनाफाखोरी व अधिक फीस लेने के मामले में अजय उमेश ने जानकारी देने के बजाय लंबी छुट्टी का आवेदन दिया। इस पर सीएनआइ साइनोड ने अजय उमेश को सस्पेंड कर दिया है। चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के जबलपुर डायोसिस के बिश और क्राइस्ट चर्च स्कूलों के चैयरमैन अजय उमेश जेम्स के खिलाफ ओमती, बरेला और बेलबाग थानों में प्रकरण दर्ज किया गया था। अभी वह जेल में बंद है। अन्य आरोपितों पर भी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जबलपुर डासोसिस के एक्टिंग विशप मनोज चरण को सीएनआइ ने जांच कर जेल में बंद अन्य आरोपितों के खिलाफ […]
सिवनी। आदिवासी बाहुल्य घंसौर के किंदरई थाना अंतर्गत 10वीं की छात्रा वाट्सएप में अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक फरार है। शिक्षक पर वाट्सएप मैसेज में अश्लील बाते करने का आरोप है। आरोपित शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर धनवाही गांव निवासी आरोपित शिक्षक शिवकुमार पटेल के खिलाफ शुक्रवार को प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। र बार मैसेज भेजकर करीब एक माह से परेशान किया जा रहा था शिकायत में छात्रा ने कहा कि ब्यौहारी स्कूल में गणित विषय के शिक्षक शिवकुमार पटेल आपत्ति के बाद भी वाट्सएप में बार […]
इंदौर। शनिवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे। शुक्रवार रात भर बादल छाए रहने के कारण उमस व गर्मी से शहरवासी परेशान हो गए वहीं देर रात शहर में गरज चमक के साथ हुई हल्की बारिश से तापमान में कमी आई। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 10.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। बारिश के असर से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को यह न्यूनतम तापमान 28.1 सामान्य से तीन डिग्री अधिक था वहीं शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था। इस तरह शुक्रवार […]
