मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार शाम को कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया, इंदौर के एमआर 10 चौराहा पर संतो के साथ महिलाओं ने प्रदीप मिश्रा का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। दरअसल कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी सरकार पर एक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में रहवासियों ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए एमआर 10 चौराहे पर सद्बुद्धि पाठ किया। प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने प्रदीप मिश्रा के पोस्टर का मुंह भी काला कर दिया। इस दौरान रहवासियों ने कहा […]
Browsing: राज्य समाचार
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बाघ के शावक की मौत हो गई है। वन मंडल मझगवां रेंज अंतर्गत चितहरा में गुरुवार को बांध के दलदल में बाघ की फीमेल शावक फंसी हुई मिली थी। शावक की मझगवां रेंज ऑफिस में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 4 माह की फीमेल शावक पिछले काफी समय से बीमार थी। उसके लंग्स में इन्फेक्शन था। उसके ब्रेन में सूजन थी और पेट में कीड़े भी थे। यह शावक शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर हो चुकी थी। शावक का रेस्क्यू दलदल से किया गया था। उसके […]
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के तहसील घुवारा के कुड़ेला हल्का पटवारी वीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस में वह रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पटवारी गरीब किसान से 7 हजार रुपये लेते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में पटवारी बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 15 हजार रुपए काम के लिए तय हुए थे, जिसमें 7 हजार रुपए पहले आए थे और 7 हजार यह हैं और अभी एक हजार रूपए बाकी हैं, साथ ही गाड़ी का पेट्रोल खर्चा मेरे जेब से हुआ है, आपसे पूरा 15 हजार जो तय […]
दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर फैसला अब 19 जून तक के लिए टाल दिया गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से राहत को लेकर कुछ मांगें रखी गई जिस पर जवाब देने के लिए जांच एजेंसी ने और समय मांगा. इस पर कोर्ट ने सुनवाई 19 जून के लिए टाल दी. सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल की ओर से एन हरिहरन कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने कोर्ट को बताया […]
मेट्रो ट्रेनें कई शहरों की लाइफलाइन की तरह काम करती हैं. तेज रफ्तार से चलने वाली ये ट्रेनें हर दिन कई यात्रियों को उनकी मंजिलों तक पहुंचाती हैं ऐसे में अगर इनमें कोई दिक्कत आ जाए तो लोगों की कितनी परेशानी हो सकती है इस बात का केवल अंदाजा ही लगाया जा सकता है. हालांकि मेट्रो को काफी सेफ माना जाता है, लेकिन कई बार इनमें कुछ तकनीकी खामियां भी आ सकती हैं. ताजा मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है. यहां के एक स्टेशन पर मेट्रो रुकी. यात्री उतरने को तैयार थे लेकिन ट्रेन का गेट खुला ही नहीं. यात्री […]
मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने अपना अनशन स्थगित कर दिया है. दरअसल मराठा समुदाय को…
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लोक जनशक्ति (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के सितारे बुलंदी पर हैं. लोकसभा चुनाव में पार्टी ने चिराग पासवान के नेतृत्व में सभी पांच सीटें जीतकर शानदार कामयाबी हासिल की है तो वहीं मोदी 3.0 में चिराग को कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया है. दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की ओर से सभी सांसदों के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में चिराग पासवान ने एक ओर जहां नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया, वहीं विरोधियों पर जमकर बरसे. चिराग पासवान ने बिना नाम लिए चाचा पशुपति […]
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई पहल की है, यही वजह है कि प्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केन्द्र बन गया है. मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि पिछले छह महीनों में राज्य में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभागों के एक साथ आने से लोगों को पहले के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिलनी आसान हो गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक सुधार हुए हैं. हमारा लक्ष्य आम लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]
नागपुर शहर में एक विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को अचानक ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट के दौरान कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में से कम से कम 4-5 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. विस्फोट की सूचना के बाद कई दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे हैं और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. नागपुर के धमाना इलाके में स्थित चामुंडी बारूद कंपनी में करीब डेढ़ बजे यह […]
दिल्ली में पानी के संकट को लेकर दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्यों के बीच यमुना जल के बंटवारे से जुड़ा मामला जटिल और संवेदनशील मुद्दा है. सुप्रीम कोर्ट के पास फॉर्मूला तय करने की विशेषज्ञता नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पानी के बंटवारे का मामला अपर यमुना रिवर बोर्ड पर छोड़ दिया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बोर्ड को कल सभी पक्षों के साथ बैठक बुलाने और मामले पर जल्द निर्णय लेने का भी निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि अपर यमुना रिवर बोर्ड ने पहले ही दिल्ली सरकार […]
टीकमगढ़। टीकमगढ़ के सूखे कंठ को तर करने के लिए अब उत्तरप्रदेश सरकार ने पानी जामनी नदी में छुड़वा दिया है। शहर में पेयजल सप्लाई के लिए जामनी नदी में बरीघाट पर फिल्टर प्लांट स्थापित किया गया, जहां जल स्तर घटने के बाद शहर में पेयजल सप्लाई के लिए पानी नहीं था। ऐसी स्थिति में 17 मई 24 से पत्राचार शुरू हुआ और यूपी के ललितपुर जिले ने स्थित जमरार बांध से पानी नदी में छोड़े जाने की मांग हुई, तो फाइल दौड़ती रही। लेकिन बुधवार की देर रात इस पर मुहर लगी व जमरार बांध से 0.72 एमसीएम पानी […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के 13 स्वशासी मेडिकल कालेजों से संबद्ध अस्पतालों में अचानक किसी उपकरण, दवा की आवश्यकता होने पर तत्काल खरीदी की जा सकेगी। साथ ही मरम्मत के लिए शासन से राशि मिलने की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। इसके तहत अलग-अलग काम के लिए डीन और अस्पताल अधीक्षकों के स्वशासी मद से खर्च के वित्तीय अधिकार कई गुना बढ़ाने की तैयारी है। डीन 25 लाख तो अस्पताल अधीक्षक 10 लाख रुपये तक के उपकरण खरीद सकेंगे। इसी प्रकार डीन 10 लाख तो अधीक्षक पांच लाख रुपये के उपकरण, प्लांट या मशीनों को सुधारने के लिए राशि स्वीकृत कर सकेंगे। सफाई, […]
जबलपुर। वायु सेवा की पहली फ्लाइट का गुरुवार को सुबह डुमना विमानतल पहुंचने पर वाटर कैनन से शानदार स्वागत किया गया। यह विमान भोपाल से आया था जिसे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाई थी। अवसर था पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के औपचारिक शुभारंभ का। कार्यक्रम के समापन पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह एवं सभी अतिथियों को फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा रवाना किया। जबलपुर से अशोक पंवार एवं भोपाल से सवार तीन यात्री हुए रीवा रवाना। व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति को मिलेगा फायदा प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और […]
मंदसौर। भारत सरकार की चीता पुनर्स्थापना योजना के अंतर्गत गांधीसागर अभयारण्य में चीते बसाने की तैयारी अब तेजी से पूरी हो रही है। अब तक हो चुकी तैयारियां पर्याप्त मानी जाती हैं तो जल्द ही गांधीसागर अभयारण्य में चीते दौड़ते दिखेंगे। तैयारियों को देखने केन्या से आए छह सदस्यीय विशेषज्ञ दल ने गांधीसागर का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने 6400 हेक्टेयर में बने बाडे, क्वारंटाइन बाड़ों, हाई मास्ट कैमरा, जलस्रोत मानीटरिंग के लिए बनाए गए स्थल और उपचार केंद्र सहित सभी तैयारियां देखीं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के दल ने भी अप्रैल में गांधीसागर अभयारण्य का निरीक्षण किया था। इसके बाद कुछ सुझाव वन […]
खंडवा। शादी करके ट्रेन से लौट रही बरात में दूल्हे की संदिग्ध मौत हो गई। हादसा ट्रेन से गिरने से होना बताया जा रहा है। जीआरपी द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मंगलवार को जलगांव से शादी कर दुल्हन और स्वजन के साथ सोहागपुर लौट रहे दूल्हे की घर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इस बीच खंडवा के सुरगांव बंजारी के निकट ट्रेन में दूल्हा राकेश पुत्र चंदानानी शौचालय के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर तलाश की गई तो वह नहीं दिखा। ट्रेन इटारसी पहुंचने पर स्वजन ने जीआरपी को शिकायत की। स्वजन […]
भोपाल। प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट को फ्लैग आफ करते हुए इसका उद्घाटन किया। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी। मुख्यमंत्री डा. यादव सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने टिकिट बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ कर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम डा. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश […]
