भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र के बेसली नदी में उफान आने के कारण आधा दर्जन गांव प्रभावित हो गए। इन गांवों के लोगों को कमर तक पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है। प्रतिवर्ष बारिश के चार महीने में कई बार बैसली नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। इस कारण नदी के आसपास के करीब आधा दर्जन ऐसे गांव हैं, जहां पर लोगों को पानी में होकर आना जाना पड़ता है। जब जल स्तर ज्यादा बढ़ जाता है तो यह पानी गांव के चारों ओर फैल जाता है। यह गांव टापू की तरह बन जाते […]
Browsing: राज्य समाचार
इंदौर: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला आज 51 लाख पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे। जहां रेसीडेंसी कोठी पर लोकसभा अध्यक्ष का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के पहली बार इंदौर आगमन पर उन्हें गॉड आफ ऑनर भी दिया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए ओम बिरला ने कहा कि पौधारोपण का जो अभियान इंदौर में शुरू हुआ है। वह पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और इस अभियान से […]
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो सगे भाईयों की लाशें अन्य दो भाईयों ने घर के ही वाटर टैंक में देखी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कला निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह 9 बजे तक दुकान नहीं खुली तब दो भाईयों पंकज और नरेंद्र ने घर पर जाकर […]
बिहार के बेगूसराय में एक भीषण हादसा हो गया. बेगूसराय के रतन चौक इलाके में तेज रफ्तार कार और आटो के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी. लोगों ने बताया कि सीएनजी ऑटो तेज रफ्तार में बिहट की तरफ जा रही थी. सामने से एक तेज रफ्तार कार भी आ रही थी, दोनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में घायल तीन लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई […]
मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान शेख ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. ATS की पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्लिम युवकों को कश्मीर को भारत से अलग करने का तराना सुनाकर देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता था. फैजान जिस तराने को गुनगुनाता वो इस प्रकार है- दिल्ली भी पाकिस्तान का, कश्मीर भी पाकिस्तान का..’ फैजान अहले हदीस आइडियोलॉजी को फॉलो करता था, जबकि परिवार हन्फी विचारधारा को मानता था. लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद भी अहले हदीस आइडियोलॉजी को मानता था. मध्य प्रदेश एटीएस ने आतंकी फैजान को 5 दिन […]
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में छापीहेड़ा पुलिस स्टेशन है. यहां के थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. थाना प्रभारी गांववालों को धमकाते हुए दिखता है और उनसे कहता है कि वह प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी नहीं डरता. इस अधिकारी का नाम राजेंद्र सिंह है. वीडियो में दिख रहा है कि थाना प्रभारी गांववालों को थाने से बाहर जाने के लिए कहता है. इस पर गांव का युवक पुलिस अधिकारी से कहता है कि आप एफआईआर नहीं लिख रहे हैं, इसकी शिकायत दूसरे वरिष्ठ अधिकारी से की जाएगी. इसपर थाना प्रभारी कहता है कि […]
बिहार की एकमात्र सीट रुपौली में विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं. 10 जुलाई को वोटिंग की जाएगी. दरअसल, यहां से बीमा भारती विधायक थी लेकिन उन्होंने जनता दल यूनाइटेड पार्टी का साथ छोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ज्वाइन कर ली और पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पप्पू यादव से हार गई. जिसके बाद अब रुपौली में फिर से चुनाव हो रहे हैं. जिसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उम्मीदवार कलाधर मंडल के लिए वोट मांगने रुपौली पहुंचे. रुपौली के स्कूल के मैदान में उन्होंने सभा को संबोधित किया. वहीं इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय […]
मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक पर जा रहे मछुआरा दंपति को पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में मछुआरा तो गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. कार में शिवसेना नेता का बेटा बैठा हुआ था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला थाने पहुंची और भूत-भूतनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात करने लगी. यह बात सुनकर थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. इस दौरान महिला ने जेल में बंद एक तांत्रिक पर परेशान करने का आरोप लगाया है. यह मामला जबलपुर के संजीवनी नगर पुलिस थाने का है. यहां एक महिला ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद “बाप दादा” नाम का तांत्रिक उसे भूत-भूतनी से परेशान करवा रहा है. पुलिस ने महिला को समझाने के बाद आवेदन लिखने के लिए बोला, साथ […]
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मध्यवर्ती जेल के अंदर बम धमाका हुआ है. यह घटना शनिवार की रात तकरीबन 8:30 की है. धमाके की आवाज से पूरे जेल परिसर में दहशत की स्थिति है. यह धमाका जेल के बैरक नंबर सात और छह के बीच हुआ. गनीमत रही कि इस धमाके की वजह से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह धमाका किसी छोटे और देसी बम से किया गया है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि किसने और क्यों यह धमाके किए हैं. जेल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर […]
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कथित रिश्वत मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (POC) अधिनियम के तहत जांच को मंजूरी दे दी है. जैन पर दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने के लिए 571 करोड़ रुपए की परियोजना के सिलसिले में 7 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है. एलजी ने शनिवार को जैन के खिलाफ जांच की मंजूरी के लिए पीओसी अधिनियम, 1998 की धारा 17 ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह […]
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को जेल में बंद पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में जांच की अनुमति दे दी. आप नेता पर दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने की 571 करोड़ रुपये की परियोजना के सिलसिले में 7 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भ्रष्टाचार निवारण (पीओसी) अधिनियम 1998 की धारा 17ए के तहत सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के डीओवी के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी. वहीं, आप नेता और दिल्ली […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पश्चिम क्षेत्र में मौजूद शासकीय जिला अस्पताल को तोड़कर नया और आधुनिक रूप देने का काम पिछले कई वर्षों से जारी है। लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इस अस्पताल का काम काफी धीमी गति से चलने के साथ ही तय समय सीमा को भी पार कर चुका है। शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन अस्पताल भवन के काम और इसकी गुणवत्ता को देखा। मंत्री शुक्ला ने अधिकारियों और काम कर रहे ठेकदारों के साथ काफी समय तक बैठक […]
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में साइबर क्राइम की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। जहां हीरों की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हीरों को खपाने की फिराक में घूम रहे रहे थे जिन्हें साइबर टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 नग हीरे पकड़े गए हैं जिनकी कीमत 1 लाख 30 हजार आंकी गई है। नए कानून के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली […]
छतरपुर: छतरपुर जिले के लवकुशनगर में थाने के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला आमने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब लवकुशनगर थाना पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। थाने के सामने लात-घूसों और चप्पल से मारपीट छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाने के सामने एक 35 वर्षीय युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियो ने पीड़ित को जमकर लात-घूसे मारे और चप्पलों से भी पिटाई की।बताया गया है […]
पन्ना : पन्ना जिले के धरमपुर थाना एवं खोरा चैकी अंतर्गत ग्राम दानी का पुरवा में मामूली विवाद के चलते मां-बेटे ने हेयर डाई पी लिया। जिसमें महिला की मौत हो गई है और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हेयर डाई पीने की घटना के बाद दोनों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर हालत मे पुत्र को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है। बताया गया है कि मां सुशीला लोध पति विष्णु लोध (55) निवासी दानी का पुरवा अपने घर पर थी तभी उसका […]
