Browsing: राज्य समाचार

इंदौर। राऊ पुलिस ने वसीम के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित ने हिंदू नाम बताकर युवती के साथ दोस्ती की थी। इस दौरान उसने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और कई बार दुष्कर्म किया। वसीम ने दुष्कर्म के दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे। युवती को जब उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगी तो वसीम उस पर मतांतरण का दबाव बनाने लगा। दोस्त के घर ले जाकर पिलाई थी चाय, उसके बाद हुई बेहोश इंदौर पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़िता से आरोपित वसीम उर्फ […]

Read More

मथुरा से  रायपुर जा रहे एक सुरक्षा एजेंसी के जवान ने ट्रेन की बर्थ को ही टायलेट समझ लिया और पेशाब कर दी। यूरीन बर्थ के नीचे की सीट पर बैठी महिलाओं पर आई तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान अन्य यात्री भी बर्थ के पास आ गए। जब यात्रियों ने उसे पकड़ा तो उसने बोला कि यूरीन प्रेशर की वजह से छूट गई। बताया जाता है कि जवान शराब के नशे में था। हालांकि शिकायत होने पर जीआरपी के जवान आए और वे केवल फोटो खींचकर ले गए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना […]

Read More

धार। धार- गुजरी रोड़ के भारुडपुरा घाट पर शनिवार सुबह 6 बजे एक ट्राला अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर अंदर ही फंस गया और लोगों से जान बचाने की गुहार लगाता रहा। ग्रामीण और पुलिस उसका हौसला बढ़ाते रहे और क्रेन की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकर उसे बाहर निकालने में सफलता पाई। ड्राइवर और परिचालक को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे ट्राला (एमच 18 बीजी 1496) धार से धामनोद की ओर जा रहा था। तभी भारुडपुरा घाट पर अंधे […]

Read More

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्र तीनों सेनाओं में अफसर ही बनते हैं। नेवी और आर्मी के चीफ भी मध्य प्रदेश से हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश कुमार त्रिपाठी एक ही स्कूल में पढ़कर आज देश में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। इसके बाद स्कूल में भी खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मौजूद सैनिक स्कूल से हर साल एनडीए में 15 से 20 छात्र पहुंचते हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश […]

Read More

भोपाल: मोहन सरकार के जल संरक्षण और नर्मदा नदी की सफाई के अभियान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस अभियान में सरकार का सहयोग करने की बात कही है। पटवारी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब जल संरक्षण के लिए राज्यव्यापी अभियान चल रहा है और मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद इस पहल का आक्रामक तरीके से नेतृत्व कर रहे हैं। सीएम यादव ने 5 जून को जल निकायों के संरक्षण के लिए आंदोलन की शुरुआत की और वे इस अभियान को राज्य के विभिन्न हिस्सों में ले जा रहे हैं, […]

Read More

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जिले में 51 लाख पौधे रोपने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हर दिन बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मंत्री विजयवर्गीय ने रेसीडेंसी कोठी में जिले के सभी विभागों के आला अधिकारियों की बैठक ली और अभियान को सार्थक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने मीडिया से भी चर्चा की। मंत्री विजयवर्गीय ने इस पुनीत कार्य में शहर के लोगों से भी अपील की है, कि एक – एक परिवार मिलकर दस – दस पौधे अवश्य लगाएं। इसके अलावा मंत्री कैलाश […]

Read More

मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों से 14 करोड़ 58 लाख रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों के पास से नोट गिनने की मशीन भी मिली है और विदेशी नोट भी जब्त किए गए हैं, बताया जा रहा है कि यहां ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ अमेरिका में चल रहे T 20 वर्ल्ड कप के मैच पर भी सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस को 7 किलो चांदी और 17 देश की विदेशी मुद्रा भी मिली है। पुलिस रात भर गिनती रही नोट, सुबह मंगाई मशीन पुलिस रात भर नोट गिनती रही और शुक्रवार को नोट […]

Read More

मुरैना में बदमाशों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे 552 पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कार्रवाई हो। घटना शुक्रवार की कैलारस कस्बे की है। यहां पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के देवकक्ष गांव में चार से पांच बदमाशों ने एक युवक से बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। […]

Read More

सेना के जवान की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां  हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में नशे में धुत जवान ने सोते समय सीट पर ही पेशाब कर दिया, जो सीट के नीचे बैठी महिला यात्री पर जा गिरी। जवान की इस हरकत के बाद महिला ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत की। इसके बाद कंट्रोल की सूचना पर ग्वालियर और झांसी में आरपीएफ के जवानों ने अंटेड किया, लेकिन जवान पर कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी के मुताबिक,  गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला यात्री बी-9 कोच के सीट नंबर 23 में […]

Read More

भोपाल: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है। जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 13 प्रतिशत अभ्यार्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन मंडल आयोग के द्वारा समूह-3, उपयंत्री, मान चित्रकार, समयपाल, एवं समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा 2022 में आयोजित की गई थी। चयन परीक्षा का परीक्षा परिणाम कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देते हुए घोषित किया गया था। घोषित परीक्षा परिणाम में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर माननीय […]

Read More

गर्मी में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पन्ना के अमानगंज थाना क्षेत्र में भी चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट और तेज गर्मी की वजह से कार में आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसने विकराल रुप धारण कर लिया। कार सवार लोगों ने जैसे कैसे भागकर अपनी जान बचाई। घटना पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जसवंतपुरा ग्राम पंचायत की तमगढ ग्राम के कुछ आगे कूंड़न मार्ग की है। जहां जिला पंचायत सदस्य मुन्ना राजा तमगढ़ के छोटे भाई छोटे राजा […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में स्थित रालामंडल के रिवेरा फार्म हाउस पर कुछ दिन पूर्व में रेव पार्टी आयोजित की गई थी, जहां शराब और कई तरह का नशा युवक युवतियों को परोसा जा रहा था। पुलिस के द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के बाद पार्टी में नशा कर रहे युवक युवतियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं शुक्रवार को फरार चल रही कशिश बाधवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रालामंडल के रिवेरा फार्म हाउस में हुई रेव पार्टी में पुलिस की दबिश के बाद से फरार चल रहे तीन […]

Read More

मध्य प्रदेश के देवास जिले के पीपलरावां थाना क्षेत्र के ग्राम कुमारिया बनवीर के पास पुलिस अवैध शराब पकड़ने गई थी। इस दौरान डेरे में रहने वाले लोगों ने पथराव और हमला कर दिया, यह हमला तब हुआ जब अवैध शराब के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, और इसी बीच दूसरे आरोपी ने भागकर डेरे में सूचना कर दी। जिससे डेरे से आए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और इसी बीच पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी भी फरार हो गया। घायल हुए 2 पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए शाजापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया,और मामले […]

Read More

ग्वालियर। देश में मानसून प्रवेश कर चुका है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है, हालांकि ग्वालियर में अभी भी गर्मी बेहाल कर रही है। ग्वालियर में भले ही बारिश नहीं है, लेकिन लोगों ने अभी से मानसून में घूमने के लिए डेस्टिनेशन ढूंढना शुरू कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में भी चार ऐसे डेस्टिनेशन हैं, जो आपको दीवाना बना देंगे। इसलिए अगर अब तक आपने मानसून के मौसम में घूमने की योजना नहीं बनाई है तो यह खबर पढ़ लें… महेश्वर   खरगौन से करीब 56 किलोमीटर दूर बसा यह नगर। नर्मदा नदी के किनारे बसा यह नगर […]

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ समय से लगातार चार्चा का विषय बनी हुई है। मेट्रो में लोग ऐसी हरकते करते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो से कई आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं, कई बार यहां पर अश्लील डांस करते हुए लड़कियां दिखाई देती है, तो कई बार युवक और युवतियां भी अश्लील हरकते करते हुए नजर आते है। लेकिन इस बार हम आपको दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। दरअसल, एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा […]

Read More

 एक हजार बिस्तर के अस्पताल का भवन 400 करोड़ में बना, इसमें भर्ती मरीजों के स्वजन के ठहरने के लिए बनी 250 बेड की धर्मशाला भी बनी। अस्पताल तो शुरू हो गया लेकिन धर्मशाला के ताले खुलने का इंतजार दो साल से अटेंडेंट कर रहे हैं। इसे शुरू करने के लिए प्रबंधन को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट नहीं मिल पाया है। यहां ‘नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’ मुहावरा पूरी तरह फिट बैठ रहा है। ये धर्मशाला जब से बनी है, तबसे इसमें ताला ही पड़ा है। बजट के अभाव में फर्नीचर व अन्य सामान की […]

Read More