Browsing: राज्य समाचार

दिल्ली में जलसंकट पर सियासत गर्म है, जहां एक ओर बीजेपी आज दिल्ली सरकार के खिलाफ 14 जगहों पर प्रदर्शन कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली में पाइपलाइन काटने की साजिश होने के आरोप लगा रही है. दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है और आरोप लगाया है कि दिल्ली की पानी की व्यवस्था बिगाड़ने का षड्यंत्र किया जा रहा है. दरअसल, दिल्ली के कई इलाकों में पानी का संकट गहराया हुआ है. दिल्लीवासियों की प्यास बुझाने के लिए टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन लोगों को पर्याप्त […]

Read More

नयी दिल्ली :  दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संबंधित अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से हटाने का शनिवार को निर्देश जारी किया। वीडियो में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक अधीनस्थ अदालत में अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा और न्यायमूर्ति अमित शर्मा की खंडपीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनीता केजरीवाल समेत छह लोगों और सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’, ‘मेटा’ और ‘यूट्यूब’ को नोटिस जारी किए हैं। पीठ […]

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का लोकार्पण किया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा बंदियों के पुनर्वास की दिशा में की गई इस पहल के तहत 20 बंदी क्षमता की खुली जेल का निर्माण किया गया है, जिसमें बंदी अपने परिवार सहित निवास कर सकेंगे। इस खुली जेल की निर्माण लागत 3 करोड़ 25 लाख 48 हजार रुपए है। खुली जेल में 20 दण्डित बंदी अपने परिवार के साथ रहकर अपने कौशल अनुरूप रोजगार प्राप्त कर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सामाजिक जीवन यापन कर सकेंगे। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन […]

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार ने शिप्रा नदी के जल को निर्मल और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि कान्ह नदी का पानी शिप्रा में मिलने से रोका जाएगा. सरकार ने कहा कि कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना से अब कान्ह का दूषित जल मां शिप्रा के किसी भी तट पर नहीं मिलेगा. कान्ह का पानी गंभीर नदी के निचले किनारे तक पहुंचाया जाएगा. जिसे शुद्धिकरण किया जाएगा और आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को उज्जैन के ग्राम डेंडिया स्थित शनि मंदिर […]

Read More

बिहार के खगड़िया में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से अपराधी बेलगाम हो गए हैं. यहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. ताजा मामला जिले के मोरकाही थाना इलाके के सबलपुर इटवा का है. यहां बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर माकपा के स्थानीय नेता की हत्या कर दी. इलाके के चर्चित अमीन शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है. बदमाशों ने 55 साल के अमीन को एक गोली मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज […]

Read More

जहां एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का दावा करती है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के बुरहानपुर का जिला अस्पताल मूलभूत सुविधाओं की भी पूर्ति नहीं कर पा रहा है. डॅाक्टर से लेकर एंबुलेंस तक की कमी के कारण लोग प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर होते जा रहे हैं. बुरहानपुर जिला अस्पताल में एक भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं हैं, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार तो इलाज के लिए इंदौर के प्राइवेट अस्पाताल में जाना पड़ता या फिर महाराष्ट्र के जलगांव जाकर मरीजों को अपना इलाज कराने के लिए […]

Read More

नोएडा के सेक्टर-67 B ब्लॉक स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई. आनन-फानन में फैक्ट्री की प्राइवेट दमकल यूनिट आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग को काबू में नहीं पाया जा सका. उल्टा आग पास की दो बिल्डिंगों में स्थित मेडिसन वेयर हाउस में लग गई. आग की भयावह स्थिति देख आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आग को बुझाते हुए चार घंटे से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन आग अभी तक काबू में नहीं आई है. नोएडा के […]

Read More

जब भी कहीं राजस्थान का जिक्र होता तो एक तस्वीर निकलकर सामने आती है जिसमें रेत के बड़े-बड़े टीले नजर आते हैं और उन टीलों पर अपनी इठलाती चाल से चलते ऊंठ. लेकिन ये बात भी सच है की इस रेगिस्तानी राज्य में पानी के लिए कई जगहों पर लोगों को परेशान होना पड़ता है. लेकिन भीलवाड़ा के लोग ज्यादा पानी से परेशान हो रहे हैं. यहां के कुछ यही हाल है भीलवाड़ा का. कुछ सालों पहले तक भीलवाड़ा के लोगों की प्यास ट्रेन से आयातित पानी ही बुझाता था. साल 2016 में जब चंबल का पानी भीलवाड़ा आया तो […]

Read More

एक बड़े कदम में, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के सार्वजनिक निवेश बोर्ड ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने DDA के रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव में अब तक विकास की राह में पीछे रह गए, उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के साथ-साथ, दिल्ली के उत्तर में हरियाणा के जिलों के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को भी बदलने की क्षमता है. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने केंद्र के सामने कई मौकों पर इस मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण का मुद्दा उठाया था, जिससे इन इलाकों का विकास सुनिश्चित हो सके. रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण […]

Read More

ग्वालियर भी शनिवार को पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा से जुड़ गया। इस योजना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जून को  भोपाल में शुभारंभ किया था। शनिवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर शनिवार को योजना के शुभारंभ के लिए कार्यक्रम हुआ जिसे केंद्रीय मंत्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली संबोधित किया। कार्यक्रम में उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पर्यटन , संस्कृति धर्मेन्द्र सिंह लोधी तथा सांसद भारत सिंह कुशवाह आदि शामिल हुए । संस्कृति मंत्री लोधी  भोपाल से पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा का विमान लेकर ग्वालियर पहुंचे थे। कायक्रम में हरी झंडी दिखाकर विमान को भोपाल के लिए रवाना किया। […]

Read More

शनिवार सुबह ग्वालियर स्टेशन पर चलती ट्रेन में सवार होना मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआइ) के लिये जिन्दगी भर के लिये मुसीबत बन गया। ग्वालियर स्टेशन पर थिरुकुलर एक्सप्रेस में सवार होने के प्रयास में गिरकर वह ट्रेन की चपेट में आ गये और कोच में फंसकर उनकी दोनों टांग कट गयीं। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और फिर रेलकर्मियों के सहयोग से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बाहर निकाला। खून से लथपथ गम्भीर हालत में उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुयी है। हादसे की जानकारी मिलते ही झाँसी के […]

Read More

जबलपुर। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष सीएम उपाध्याय व महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि रनिंग रूम व टीटी रेस्ट हॉउस में सभी आवश्यक सुविधाएं, कू रिव्यू के तहत पमरे के कोटा  भोपाल एवं जबलपुर मंडल में 1096 एएलपी व 460 ट्रेकमैनेजर समेत कुल 1556 पद सृजित होंगे। रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की   इस दौरान पमरे के  भोपाल, कोटा, जबलपुर मंडल, मुख्यालय, कोटा, भोपाल कारखानों व विभिन्न स्टेशनों एवं डिपो की ज्वलंत समस्याओं को रखा गया। संघ ने बताया कि पेट्रोलिंग निर्धारित समय से ज्यादा नहीं करवाना है, बावजूद इसके करवाई जा रही है। एसएंडटी, इंजीनियरिंग, रनिंग स्टाफ की […]

Read More

 जबलपुर। हालात इतने बुरे हैं कि जून माह में ही इस ट्रेन की वेटिंग ने पांच सौ का आंकड़ा छू लिया है, वहीं अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह में गरीब रथ की वेटिंग 800 से 900 तक जा पहुंची है। मुम्बई जाने और आने के लिए जबलपुर के लिए यह एक मात्र ट्रेन है, जो सप्ताह में तीन दिन चलती है। ट्रेन में चार माह का रिजर्वेशन खुलते ही टिकट फुल   इस ट्रेन को नियमित करने और दूसरी नियमित ट्रेन चलाने की मांग जबलपुर के सामाजिक, आर्थिक, व्यावसायिक, धार्मिक संगठन ही नहीं बल्कि मंडल और जोन की यात्री सेवा समिति […]

Read More

मुख्यमंत्री शनिवार को ग्वालियर आएंगे। इस वजह से शहर में हाई अलर्ट है। लेकिन इस हाइ अलर्ट में शहर के कंपू थाना क्षेत्र के तहत शीतला माता रोड पर दो युवकों की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। दोनों युवकों के शव सड़क के किनारे मिले हैं। सुबह जब लोग सड़क से गुजरे तो उन्हें शव दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कंपू थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि शीतला माता रोड पर सड़क के किनारे शव पड़े हुए हैं। […]

Read More

डेढ़ साल पहले मुरैना में ग्वालियर की महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाकर पुलिस ने उसके शादीशुदा प्रेमी, उसकी पत्नी व बेटे को गिरफ्तार कर किया है। स्टोन पार्क के पास रहने वाली महिला आरोपित प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने उसके घर जाकर चप्पलों से मारपीट कर दी थी। इसका बदला लेने उसे मौत के घाट उतार दिया था। 2022 में मुरैना के कुतवार बांध के पास मिला था महिला का शव     एक नवंबर 2022 को मुरैना पुलिस को कुतवार बांध के पास झाड़ियों में महिला का शव मिला था। […]

Read More

इंदौर। भमोरी चौराहे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार थार ने पहले फल के ठेले को टक्कर मारी, गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से थार सामने से आ रही ई-रिक्शा से टकरा गई। इसके चलते ई-रिक्शा फुटपाथ पर चढ़ गया। यह देखते ही वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। थार एक युवती चला रही थी। काफी देर तक भीड़ ने रास्ते में जाम लगा दिया। युवती और उसका साथी युवक माफी मांगते रहे मगर बेकाबू भीड़ ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी और थार में तोड़फोड़ कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पाटनीपुरा की तरफ से थार (एमपी 09डीए4840) आ […]

Read More