सिवनी। वनांचल में रहने वाले आदिवासी परिवारों को मिलने वाले राशन पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। आदिवासी बाहुल्य कुरई विकासखंड के सुदूर क्षेत्र की वन समिति पहाड़गंज अंतर्गत उचित मूल्य राशन दुकान गोरखपुर में रखे गेहूं-चावल के बोरों समेत शक्कर व इलेक्ट्राॅनिक तौल कांटा अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गांव की सड़क से तेज रफ्तार से एक पिकअप व कार निकलने के आवाज सुनाई दी थी। सुबह जब सामुदायिक भवन में संचालित राशन दुकान पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर चोरी की जानकारी राशन दुकान विक्रेता […]
Browsing: राज्य समाचार
राजस्थान में जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मकान में एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी की मौत हो गई. असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर (आदर्शनगर) लक्ष्मी सुथार ने बताया कि हादसे में प्रवीण वर्मा (65) और उनकी पत्नी रेणु (60) की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे, तभी एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई. वहीं खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण धुआं कमरे […]
दिल्ली में जल संकट से हाल बेहाल होता जा रहा है. कई इलाकों में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है. पानी की किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 14 जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस बीच बीजेपी कार्यकर्ता हिंसक हो गए और उन्होंने जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी. वहीं, जहांगीरपुरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका गया है और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है. बीजेपी नेतृत्व में पानी को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने छतरपुर के जल बोर्ड ऑफिस में पथराव किया है. […]
भोपाल : केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। यहां शिवराज रोड शो कर रहे हैं। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। शिवराज प्रातः दिल्ली से रवाना होकर दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचे। शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज का भव्य स्वागत करेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय […]
मुरैना में बदमाशों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे 552 पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कार्रवाई हो। घटना शुक्रवार की कैलारस कस्बे की है। यहां पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के देवकक्ष गांव में चार से पांच बदमाशों ने एक युवक से बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। […]
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में केसला ब्लॉक के ग्राम बारधा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, इस घटना में दो लोग घायल हैं। घायलों को सुखतवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से मामी और भांजे की मौत हो गई है। घायल मूला सिंह का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ खेत में गए थे। अचानक तेज बारिश हुई तो खेत में बने टप्पर पर चले गए तभी बिजली टपरिया पर गिर गई। जिससे सभी लोग बेहोश हो गए थे। […]
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ट्रेन हादसे में सीटीआई राजेश द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन की चपेट में आने से सीटीआई के दोनों पैर कट गए। वे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से अपनी ड्यूटी पर जाने पहुंचे थे। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सीटीआई राजेश ग्वालियर के रहने वाले हैं, उनकी पोस्टिंग झांसी स्टेशन पर कमर्शियल विभाग में हैं। वे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे थे। तभी ट्रेन नंबर 12642 की चपेट में आ गए और उनके दोनों पैर कट गए।
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार की सुबह शीतला माता मंदिर रोड़ पर हाईवे किनारे दो लोगों के शव मिले हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों के सिर को पत्थर से कुचला गया है पास में खून से सना हुआ पत्थर भी मिला है। अभी पुलिस को ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे दोनों की पहचान हो सके। कपड़ों से भरा बैग पुलिस को मिला है। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग या […]
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र में आने…
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रील बना रहा युवक चलती बाइक से नीचे गिर गया। घटना शनिवार की है ,युवक अपने दो दोस्तों के साथ भोपाल के लिंक रोड़ पर बाइक चलाते हुए रील बना रहा था। अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया इसके बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। गाड़ी पर बैठे युवक के दो दोस्त घायल हुए हैं। 10 मिनट पहले ही युवक ने एक रील अपलोड की थी और दूसरी रील वह बना रहा था। सूचना पर टीटी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। […]
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार ग्वालियर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। ग्वालियर में आज नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन है और MPL क्रिकेट लीग टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में 210 करोड़ की लागत से स्टेडियम बना है। मेरे पिता का सपना पूरा होने जा रहा है। 210 करोड़ की लागत से बने इस क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन समारोह में पूर्व कप्तान कपिल देव और बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह […]
दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पानी की किल्लत को लेकर लोगों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है. टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है. आलम ये है कि दिल्ली के कई इलाकों में लोग पानी के टैंकर के ऊपर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में पानी को लेकर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. दिल्ली जल संकट को लेकर सियासी जंग भी शुरू हो गई है. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. वहीं, इस बीच दिल्ली में पानी सप्लाई को […]
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में आने वाले देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया पाठक में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें कि अचानक तेज बारिश होने लगी जिसके बाद पिता – पुत्र पेड़ के नीचे बैठ गए थे। तभी अचानक बिजली गिर गई ,दोनों अपने खेत में पेड़ से लकड़ी काट रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को देवरी अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परषोत्तम अपने बेटे राजेश के साथ खेत पर गए थे। यहां पर खेत […]
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यह पूरी घटना इंदौर के छत्री पुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसमें एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में उसके रिश्तेदार युवक को हिरासत में लिया है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात शिवा ,कान्हा और अन्य दोस्त बर्थडे पार्टी बना रहे थे। बर्थडे पार्टी के दौरान सब ने जमकर शराब पी और अपने-अपने घर चले […]
बिहार के दरभंगा जिले में ट्रक और बुलेट के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस सड़क हादसे में बुलेट सवार दो भाइयों की मौत हो गई है. इस हादसे का शिकार हुए दोनों भाइयों को इलाज के लिए असपताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतकों के घरवालों को जब उनके बेटों की मौत की सूचना मिली तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था. दोनों भाइयों की मौत के बाद से पूरे परिवार में मातम […]
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेलवे ट्रेक क्रॉस कर रहे सीटीआई राजेश द्विवेदी के दोनों पैर कट गए. इस हादसे के बाद राजेश बेहश हो गए. जल्द ही आनन फानन में उन्हें इस दर्दनाक हादसे के बाद उन्हें बाद राजेश को जल्द ही पास के अस्पताल में ले जाया गया. इस हादसे के बाद राजेश का काफी खून बह चुका है. उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. रेलवे ट्रैक को पार करते समय राजेश को लगा कि ट्रेन की गति कम है और वह ट्रैक जल्दी से पार कर लेंगे, लेकिन अचानक से ट्रेन आई और हादसे में […]
