दिल्ली में के सफदरगंज अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हो गई है. पिछले दो दिनों में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में हीट वेव से कुल 14 मरीजों की मौत हो गई. इनमें हीट स्ट्रोक के 9 मरीज RML अस्पताल में भर्ती थे. यहां के अस्पतालों में कुल 312 मरीज हीट वेव के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनमें 112 मरीज ठीक हो गए हैं. जबकि, 118 मरीजों इलाज अस्पताल में चल रहा देश के अलग-अलग हिस्सों से हीटवेव और गर्मी से मरने वाले मौत के आंकड़ें लगातार बढ़ रहे हैं. स्थिति यह है कि […]
Browsing: राज्य समाचार
दिल्ली में पानी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है और ऊपर से पूरे मामले पर सियासत भी गहराती जा रही है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी षडयंत्र करके राजधानी के लोगों का पानी रोक रही है. ऐसे में दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने अब 21 जून से बेमियादी अनशन पर बैठने का फैसला किया है. ये जानकारी आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस में दी और इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पानी का संकट भाजपा की साजिश की देन है. उन्होंने कहा कि हरियाणा […]
महाराष्ट्र में एक तरफ लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार की समीक्षा बीजेपी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर सहयोगी दलों ने उसकी मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र में एनडीए के 2 बड़े सहयोगियों ने सीटों को लेकर अपनी दावेदारी ठोक दी है. सीटों की पहली दावेदारी एनसीपी के छगन भुजबल की तरफ से की गई है. भुजबल ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनसीपी के 80 सीटों पर लड़ने की बात कही है. सीटों को लेकर एनडीए के भीतर दूसरी बड़ी दावेदारी एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने की है. शिवसेना नेता रामदास कदम […]
भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच दिल्ली-NCR में मौसम बदल गया है. अचानक से आसमान में बादल छा गए हैं. तेज हवाएं चलने लगी हैं. मौसम को देखते हुए बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं. अगर बारिश होती है तो दिल्ली-NCR में रह रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी. बीते कुछ दिनों से झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को खासा परेशान कर रखा है. दिन में तो लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने भी ‘X’ पर ट्वीट कर बताया कि दिल्ली-NCR के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, […]
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार आने के बाद गायों और गौ शालाओं कि दशा सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. सरकार ने अपने 6 माह के कार्यकाल कि उपलब्धियों को लेकर एक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है. लेकिन tv9 की पड़ताल में सरकार के इस रिपोर्ट कार्ड की जब जमीनी हकीकत तलाशी गई तो सरकार की पोल खुल गई. सरकार की ओर से गौ शालाओं में गौ वंश के लिए बेहतर आहार के लिए प्रति गाय मिलने वाली 20 रु कि राशि बढ़ाकर 40 रु करने का फैसला लिया गया था. गौ शालाओं में भूसा […]
नीट पेपर लीक मामले पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बड़ा दावा किया. विजय सिन्हा ने कहा कि नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर कुमार के लिए तेजस्वी के करीबी, उनके सचिव PS (Personal secretary) ने गेस्ट हाउस बुक करवाया था. विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के PS प्रीतम यादव के कहने पर सिकंदर के लिए गेस्ट हाउस बुक किया गया था. उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दावा किया कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी के पीए प्रीतम कुमार के कहने पर नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर कुमार के के नाम पर एनएचआई के […]
राजस्थान के चुरू में पुलिस ने ऐसी ‘कुंवारी’ दुल्हन को गिरफ्तार किया, जिसने 6 युवकों से शादी करके उन्हें चूना लगा दिया. महिला की कुछ साल पहले एक शख्स से शादी हुई थी. उसे तीन बच्चे भी हुए. लेकिन बाद में उसने पति को तलाक दे दिया. इसके बाद महिला लुटेरी दुल्हन बन गई. वह खुद को कुंवारी बताकर युवकों को झांसे में लेती. उनसे शादी करती. 10 से 15 दिन उनके साथ रहती. फिर रातोरात ससुराल से पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती. महिला कि कुल 7 शादियां हुईं. जैसे ही वह आठवीं शादी करने जा रही थी, […]
बिहार हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया है. पटना हाईकोर्ट ने आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द कर दिया है. दरअसल, राज्य में आरक्षण की सीमा 50 फीसदी होती है, लेकिन बिहार सरकार ने आरक्षण को 65 फीसदी तक बढ़ा दिया था. जिसको हाई कोर्ट ने अब रद्द कर दिया है. राज्य सरकार के शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में एससी,एसटी, ईबीसी और अन्य पिछड़े वर्गों को 65 फीसदी आरक्षण देने को चुनौती देने वाली याचिकायों को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार के कानून को रद्द कर दिया है. नीतीश कुमार की महागठबंधन वाली सरकार ने आरक्षण को एससी, […]
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं दिख रहे हैं. प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है, और इस हार के बाद से पिता और बेटे यानी कमलनाथ और नकुलनाथ दोनों ही छिंदवाड़ा में दिखाई नहीं दिए. नतीजों के बाद से ही दोनों ही अब तक छिंदवाड़ा नहीं पहुंचे. छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवती आज गुरुवार को अपना नामांकन […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है. सीएम अरविंद केजरीवाल देश में लोकसभा चुनाव के चलते 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे, जिसके बाद उन्हें फिर जेल जाना पड़ा था. राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. दरअसल, इस मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज बुधवार को खत्म हो रही थी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी हिरासत […]
राजधानी दिल्ली में गर्मी अब जानलेवा होती जा रही है. तपती धूप और लू की वजह से लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं. दो दिन में यहां 7 लोगों को मौत हो चुकी है. इनमें हीट स्ट्रोक के 5 मरीज RML अस्पताल में भर्ती थे. तो वहीं दो मरीज सफरदरजंग अस्पताल में इलाज करा रहे थे. जून में गर्मी जला रही है. चिलचिलाती गर्मी अब जानलेवा बनती जा रही है. यूपी, राजस्थान के बाद अब दिल्ली में भी हीट स्टा्रेक से मौतें होने का सिलसिला शुरू हो गया है. दो दिन में यहां 7 लोगों की हीट स्ट्रोक […]
जबलपुर। घायल दुकानदारों को आनन-फानन में निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सांड के पागल होने का अंदेशा जताते हुए नगर निगम के फायद ब्रिगेड को सूचना दी। फायद ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ये कहकर बैरंग लौट गए कि सांड पागल नहीं हुआ है मेटिंग के कारण हीट पर है। इसे नगर निगम की हाका गैंग ही पकड़ काबू कर सकती है। स्थानाीय लोगों ने हांका गैंग से संपर्क किया लेकिन घंटों बाद भी कोई नहीं पहुंचा। सांड ने जिस तरह से कोहराम मचाया उसे देखकर लोग सहम […]
जबलपुर। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज में समय पर यूनिट आरंभ नहीं होने से कई बच्चों की स्टेम सेल थैरेपी की सही उम्र निकल रही है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा से सिकल सेल की तरह ही अनुवांशिक विकार थैलेसीमिया एवं एप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों को भी राहत पहुंचेगी। विभाग की लेटलतीफी से रोगियों की संख्या भी बढ़ती जा रही विभाग की लेटलतीफी से अनुवांशिक रक्त विकार पीड़ितों की समस्या और नए रोगियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मेडिकल कालेज में ही जांच के दौरान प्रतिदिन रक्त विकार से पीड़ित ऐसे गंभीर बच्चे मिल रहे हैं, जिन्हें बोन […]
जबलपुर। अधिकांश जगह की बिजली सप्लाई को देर रात तक ठीक कर लिया गया। इसके साथ ही कई जगहों पर तो बिजली आती-जाती रही। इसके लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को हवा-बारिश की वजह से शहर के कई क्षेत्राें में बिजली सप्लाई बाधित हुई। कई जगह फाल्ट ही खोजने में काफी वक्त गुजर गया बिजली बंद होने से लोग अंधेरा होने से परेशान होते रहे। बिजली बंद होने के चलते एक घंट के दौरान कॉल सेंटर में सैकड़ों लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। जैसे-जैसे बिजली में सुधार होता गया शिकायतें भी कम […]
खंडवा। ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र की वन समिति में मजदूरी के भुगतान को लेकर हुए विवाद में मजदूर ने समिति अध्यक्ष को गोली मार दी। गंभीर घायल समिति अध्यक्ष को पहले सनावद और वहां से इंदौर रेफर किया गया है। वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस गोली चलाने वाले मजदूर को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार वारदात मंगलवार देर रात ओंकारेश्वर के निकट ग्राम झिल्लार में हुई। वन समिति श्रमिक सुरसिंह ने मजदूरी के दस हजार रुपए बैंक खाते में नहीं डालने पर समिति अध्यक्ष 45 वर्षीय धनसिंह पुत्र बद्रीविशाल निवासी झिल्लार को गोली मार दी। गोली कमर […]
कटनी। बड़खेरा गांव में हीरापुर कौड़िया एनकेजे के कृष्णकुमार सोनी सोने-चांदी की दुकान बंद करने के बाद थैले में जेवर व नकदी लेकर घर मोटर साइकिल से लौट रहे थे। कृष्णकुमार ने बताया कि बड़खेरा से डेढ़ किमी. दूर सूनसान रास्ते में दो मोटर साइकिल में सवार छह लोग मिले। हथियार दिखाकर बैग छीनकर भाग गए। बैग में मंगलसूत्र के सोने के 10 लाकेट, एक जोड़ी झुमकी, कान के पांच जोड़ी टाप्स, दस नग सोने की नथ, 30 जोड़ी चांदी की पायल सहित दो लाख नकद थे। जेवर व नकदी लगभग पांच लाख 40 हजार रुपये के थे लूटी गए जेवर व […]
