जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में महिला और उसकी 3 साल की बेटी और भाई के दोस्त की मौत हो गई, घटना चुहिया गांव के पास की है। पिकअप वाहन में मिर्च भरी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है। मौके से पिकअप वाहन का ड्राइवर भाग गया। आपको बता दें की महिला अपनी बेटी का जबलपुर से इलाज कराकर बोरीपार गांव अपने भाई […]
Browsing: राज्य समाचार
ग्वालियर : उतरप्रदेश के हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाली एक महिला भी शामिल है। 45 वर्षीय रामश्री भी हाथरस में भोले बाबा का सत्संग सुनने अपने अन्य 9 साथियों के साथ गई थी। बेटे ने जैसे ही टीवी के जरिए हादसे की जानकारी लगी तो वह परेशान हो गया। मां की तलाश में वह भी हाथरस पहुंच गया। लेकिन वहां मां नहीं मिली। इसके बाद वह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उन्हें उनकी मां का शव रखा मिला। बुधवार […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नगर निगम के पीएचई विभाग के अफसरों की लापरवाही शहर की जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। नर्मदा लाइन सुधारने तथा नई लाइन डालने के लिए पीएचई ने शहर भर में गड्ढे खोद रखे हैं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगह इन्हें खुला ही छोड़ दिया गया। ऐसे में बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया, जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।नगर निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में एक मासूम डूबते-डूबते बची। दिल दहलाने वाला एक वीडियो आया है जो कि […]
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में घर जमाई ने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, यह घटना जुन्नारदेव की है। आरोपी अपनी ससुराल में ही रहता था। नशा करने के बाद ससुर उसे भला – बुरा कह देता था। इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार की है, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। दामाद कई सालों से अपने ससुर के साथ ही रहता था जुन्ननारदेव के रहने वाले असनलाल की शादी मोहरिया गांव में बिस्तलाल धुर्वे की बेटी के साथ हुई थी। बिस्तलाल का कोई बेटा नहीं था। […]
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में चेन स्नेचिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने महिला के गले से ( मंगलसूत्र ) चेन निकाल कर फरार हो गए। वहीं (मंगलसूत्र ) चेन स्नैचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। दरअसल इन दिनों इंदौर में चेन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग की घटना आम […]
बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है. आज 4 जुलाई को फिर पुल गिरा. लिहाजा इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. पिछले 3 जुलाई को एक ही दिन में 5 पुल गिर गए तो राजनीति और गरमा गई. सियासत दां एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने लगे. अंग्रेजों से लेकर मुगलों तक का जिक्र होने लगा. इस बीच सरकार बैठकों पर बैठकें कर रही है, आदेश के बाद जांच भी जारी है दूसरी तरफ पुलों का गिरना बदस्तूर जारी है. राजनीति में दोषारोपण अगल बात है लेकिन पुल का गिरना एक सचाई है और इससे जनता भी परेशानी […]
महाराष्ट्र में मानसून की बारिश जमकर हो रही है. मौसम विभाग ने 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मुंबई में भी बारिश का अलर्ट है. आज सुबह से ही कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, कही हल्की से मध्यम तो कही तेज बारिश होने की आशंका है. मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाई टाइड का खतरा भी मंडरा रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया आज ही भारत वापस लौटी है. शाम 5 बजे मुंबई में टीम इंडिया का रोड शो है. जुलाई […]
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है. इस मौके पर मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में उनके शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. चूंकि हाल ही में यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ की घटना हो चुकी है. इसलिए धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर होने वाले उत्सव को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट हो गई है. बुधवार की रात में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने बागेश्वर धाम के लिए पांच जिलों की पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया. यह पुलिस बल उत्सव के दौरान काउड मैनेजमेंट से लेकर ट्रैफिक तक की जिम्मेदारी संभालेगा. […]
राजस्थान की सियासत में बड़े घटनाक्रम के तहत राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा चुनाव के बाद से ही उनके इस्तीफे को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर था, जबकि उनके सहयोगियों की ओर से कहा जा रहा था कि वो पद नहीं छोड़ रहे हैं. हालांकि अब मीणा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल को भेज दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा चुनाव परिणाम आने के ठीक एक महीने बाद दिया है. डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा पूर्वी राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मीणा समुदाय के एक दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते हैं. […]
बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. एक बार फिर सारण जिले में पुल हादसा हुआ है. इस बार जिले के लहलादपुर प्रखंड के ढोढ़ स्थान मंदिर के पास गंडक नदी पर बना पुल भरभराकर गिर गया. लगातार बारिश की वजह से इस पुल का पाया धंसने लगा. इसके बाद देखते ही देखते पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया. यह पुल करीब 20 साल पहले साल 2004 में तत्कालीन निर्दलीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने बनवाया था. इससे पहले सीवान जिले में एक के बाद एक तीन पुल गिर […]
थोड़े इंतजार के बाद ही सही, आखिरकार दिल्ली एनसीआर में बुधवार को झमाझम बारिश शुरू हो गई. दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार की दोपहर कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई. इसी प्रकार नोएडा गाजियाबाद और गुरुग्राम फरीदाबाद में भी कई जगह मूसलाधार बारिश तो कुछेक स्थानों पर शॉवर गिरने की सूचना है. इस समय दिल्ली एनसीआर में 57 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तीन दिन पहले ही दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का अनुमान जताया था. दावा किया था कि दिल्ली एनसीआर में सोमवार से ही मानसून […]
भोपाल। प्रदेश में हुए नर्सिंग कालेज घोटाले को लेकर मप्र कांग्रेस की युवा इकाई ने राजधानी के बोर्ड आफिस चौराहे पर मंगलवार को सत्याग्रह का आगाज किया था। बुधवार को युवा कांग्रेस ने इस सत्याग्रह का विरोम दे दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दूसरे दिनइस सत्याग्रह में पहुंचे और युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह को बिस्कुट खिलाकर सत्याग्रह समाप्त कराया। इस अवसर पर उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री विश्वास सारंग का इस्तीफा न होने तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि जब यह फर्जीवाड़ा सामने आया था, उस वक्त विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। जारी […]
भोपाल। जिले के बैरसिया थाना इलाके में पिछले दिनों तेज रफ्तार कार पलटने से घायल हुए किशोर ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर, खजूरी सड़क इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। यह है घटनाक्रम बैरसिया थाने के एसआइ हेमंत सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय वंश पुत्र हेमंत साहू शमशाबाद का रहने वाला था। वह ग्यारहवीं का छात्र था। 30 जून को वह अपने पांच […]
छपारा सिवनी। छपारा तहसील के चमारी गांव के बाजार के बाइक में अचानक सांप दिखा। वह भी हेड लाइट पर बैठ गया। यह देख युवक ने किसी तरह मन काबू किया और हिम्मत दिखाते हुए बाइक रोकी।दरअसल, चमारी के नजदीकी इमली पठार गांव निवासी फूल श्याम धुर्वे घर से करीब आठ किलोमीटर दूर बाइक में सवार होकर चमारी स्थित बाजार पहुंचा था। यहां उस समय उसे कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी बाइक के अंदर जहरीला सांप घुसा हुआ है। गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास से सांप दिखा बाजार पहुंचते ही अचानक जब गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास से […]
खरगोन। जिले के सनावद क्षेत्र के बकावां में खेत में काम कर रहे किसान 40 वर्षीय संजय गुर्जर पर तेंदुए ने अचानक हमल कर दिया। दोनों में कुछ देर तक संघर्ष भी हुआ। किसान चिल्लाया और फुर्ती दिखाई तो तेंदुआ भाग गया। किसान को गंभीरावस्था में सनावद अस्पताल लाया गया। यहां से जिला अस्पतला रैफर किया गया। किसान संजय ने बताया कि वह बुधवार को सुबह खेत में फसल में खाद का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। उसने मेरे हाथ पर काटा। इसके बाद मुझे गर्दन पर काटना चाहा, लेकिन मैंने ताकत से उसका […]
छतरपुर : बमीठा थाना पुलिस ने बागेश्वर धाम पर चेन स्नेचिंग करने वाली सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं गिरोह के रूप में लोगों के बीच बैठती थी और मौका मिलने की चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देती थी। यूपी के आगरा दिल्ली और ग्वालियर की रहने वाली इस गिरोह की सात महिला सदस्याें को बमीठा पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से माल भी बरामद हुआ है। दो दिन पहले महाराष्ट्र राज्य की एक महिला की चौकी गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थल से सोने की चेन स्नेचिंग की सूचना पर थाना बमीठा में नवीन अपराधिक अधिनियम भारतीय […]
